देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है। प्रदेश के 23 जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज मौजूद नहीं है।

विशेष संवाददाता
September 05 2022 Updated: September 05 2022 23:55
0 29430
एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। देश में कोरोना का साया धीरे-धीरे कम होता हुआ नजर आ रहा है। वहीं एमपी में भी लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है। प्रदेश के 23 जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज मौजूद नहीं है। जहां अब मध्य प्रदेश में 322 सक्रिय मरीज बचे हैं। हर दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।

 

बता दें कि मध्य प्रदेश के आगर मालवा (Agar Malwa), अलीराजपुर (Alirajpur), अनूपपुर (Anuppur), अशोकनगर, रतलाम, रीवा, पन्ना, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बड़वानी, उमरिया, सीधी, श्योपुर, शाजापुर, सिवनी, सतना ऐसे जिले हैं जहां कोरोना वायरस के एक भी एक्टिव मरीज (active patient) मौजूद नहीं है।  इसके अलावा बाकी बचे जिलों में कोरोना वायरस (Corona virus ) के मरीज मौजूद हैं।

 

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए पॉजिटिव मामले (positive cases) सामने आए हैं, जबकि 80 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। इस तरह प्रदेश में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। पॉजिटिविटी की दर में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अधिकारियों के मुताबिक यदि ऐसा ही चलता रहा तो 2 से 3 सप्ताह के बीच मध्य प्रदेश से कोरोना पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

 

दरअसल भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायसेन में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज मौजूद हैं। यदि इन जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या की बात की जाए तो यह आधे से भी अधिक पहुंच जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,914 लोगों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव (report positive ) आई है।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग September 09 2023 95970

उबली मूंग दाल में विटामिन बी, फोलेट मैगनीज, फास्फोरस, आयरन होता है। इससे वह स्वास्थ्य में लाभदायक ह

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

आरती तिवारी July 05 2023 34362

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने युवाओं मे टैटू बनवाने के क्रेज को देखते हुए टैटू पार्लर में एचआईवी/एड्स के

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

आरती तिवारी August 31 2022 30334

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बा

9 से 11 अक्टूबर तक होगा देशभर के मधुमेह विशेषज्ञों का जमावड़ा

9 से 11 अक्टूबर तक होगा देशभर के मधुमेह विशेषज्ञों का जमावड़ा

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 560

मधुमेह प्रबंधन को केवल ब्लड शुगर के आंकड़ों और लक्ष्यों तक सीमित न रखकर मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य जीव

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

हे.जा.स. December 20 2022 29085

चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

हे.जा.स. May 20 2022 23755

गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ित महिलाओं को चिन्हित करते हुए डाक्टर उन शिशुओं की पहचान कर सकते है

पिछले 24 घण्टे में देश में कोरोना संक्रमण 2 लाख 58 हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण आठ हजार के पार

पिछले 24 घण्टे में देश में कोरोना संक्रमण 2 लाख 58 हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण आठ हजार के पार

एस. के. राणा January 17 2022 27588

सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16,56,341 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान 1

शंघाई में लॉकडाउन की सख्ती से खाना-पानी और दवा के लिए तड़प रही जनता

शंघाई में लॉकडाउन की सख्ती से खाना-पानी और दवा के लिए तड़प रही जनता

हे.जा.स. April 11 2022 35702

सोशल मीडिया पर शंघाई (Shanghai) के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 04 2023 57716

रक्तदान बहुत जरूरी है अगर कोई रक्तदान करता है तो एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

एस. के. राणा October 03 2021 36821

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके द

Login Panel