देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद जारी

अस्पताल परिसर में ड्रेनेज का कार्य, सम्पर्क पथ का निर्माण, पुराने भवनों की मरम्मत समेत रंग-रोगन का कार्य बाकी पड़ा है। 50-60 फीसदी काम हुए हैं, तो इतने ही काम अभी होने हैं।

विशेष संवाददाता
November 07 2022 Updated: November 07 2022 03:52
0 25335
डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद जारी जिला अस्पताल, नवादा, बिहार

नवादा। जिला अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद जारी है। अस्पताल परिसर में रहे पुराने भवनों की मरम्मत के बाद रंग-रोगन का काम तेजी से हो रहा है। महिला एवं प्रसूति वार्ड हो या नशामुक्ति या एनसीडी क्लिनिक का भवन। सभी पुराने भवनों में जरूरत के अनुरुप मरम्मत के बाद रंगाई-पुताई चल रही है।

 

उप मुख्यमंत्री (deputy cm) सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के आलोक में जिला अस्पताल को मॉडर्न लुक देने का काम शुरू हुआ है। हालांकि डिप्टी सीएम सह हेल्थ मिनिस्टर (health minister) ने पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर 60 दिनों के अंदर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया था, 07 सितम्बर को निर्देशन प्राप्त हुआ। लेकिन इस समय अवधि में जिला अस्पताल (hospital) की सूरत बदलने की कम ही गुंजाईश दिखती नजर आ रही है। फिलहाल, अस्पताल परिसर में ड्रेनेज (dranage) का कार्य, सम्पर्क पथ का निर्माण, पुराने भवनों की मरम्मत समेत रंग-रोगन का कार्य बाकी पड़ा है। 50-60 फीसदी काम हुए हैं, तो इतने ही काम अभी होने हैं।

 

सदर अस्पताल में चिकित्सक (doctors) के स्वीकृत पदों की संख्या 72 हैं, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं लेकिन अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है। जिला अस्पताल में 20 से भी कम संख्या में चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं। इनमें दर्जनभर से भी कम संख्या में चिकित्सक ओपीडी (OPD) संभाल रहे हैं। 08-09 चिकित्सकों के भरोसे दिनभर बाह्य रोगियों को देखा जाता है, तो महिला एवं प्रसूति विभाग में भी आधा दर्जन से कम महिला डॉक्टर हैं। सर्जिकल, नाक-कान-गला विभाग, नशामुक्ति, इमरजेंसी जैसे जरूरी विभागों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की भारी किल्लत है। ऑपरेशन थियेटर हो या इमरजेंसी (emergency) की स्थिति, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का भारी टोटा साफ झलकता है।

 

फिलहाल, सदर अस्पताल में 02 दर्जन से भी कम चिकित्सकों के भरोसे चिकित्सा व्यवस्था संचालित हो पा रही है। हालांकि अगस्त 2020 में जिले के अस्पतालों में 22 विशेषज्ञ (expert) चिकित्सक बहाल हुए थे, जिसमें सदर अस्पताल को भी दर्जनभर डॉक्टर मिले। लेकिन इनमें अधिकतर डॉक्टरों उच्चतर पढ़ाई (education) को लेकर अवकाश पर हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 28597

कानपुर देहात के ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। प

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1687

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान

ब्रिटेन में कोरोना का टीका नही लगवाने वालों ने दी आश्चर्यजनक जानकारी

ब्रिटेन में कोरोना का टीका नही लगवाने वालों ने दी आश्चर्यजनक जानकारी

हे.जा.स. February 03 2022 24978

कोविड-19 का टीका लगवाने में हिचक या इससे इनकार करने का सीधा संबंध उपेक्षा, घरेलू हिंसा जैसे बचपन के

रक्षाबंधन पर रसमलाई बना जानलेवा, छह बीमार एक की मौत

रक्षाबंधन पर रसमलाई बना जानलेवा, छह बीमार एक की मौत

रंजीव ठाकुर August 16 2022 32777

राजधानी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खराब रसमलाई भारी पड़ गई और एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 30089

गाइडलाइन के मुताबिक जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती क

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

विशेष संवाददाता June 18 2022 31167

भारत के शीर्ष 5 फार्मा निर्यात गंतव्य यूएस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, रूस और नाइजीरिया हैं। अप्रैल और मई

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

अनिल सिंह November 27 2022 24595

गोरखपुर जिले की हर चौथी महिला मोटापे की चपेट में है। इसके अलावा हर चौथी किशोरी और महिला का वजन निर्ध

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 34511

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में बेहतर कैंसर केयर फैसलिटी की सुविधा मौजूद हैं जहाँ पर सभी कोविड दिशानिर्द

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

विशेष संवाददाता January 14 2023 27469

दोनों पर्यटक 9 जनवरी को 15 सदस्यीय दल के साथ ताजमहल देखने के लिए वाराणसी से आगरा आए थे। इन दोनों टूर

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

हे.जा.स. March 01 2022 53996

कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दि

Login Panel