देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

सर्दी के मौसम में गले में इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। लेकिन इसके संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के उपाय जरूर किए जा सकते हैं।

लेख विभाग
November 16 2021 Updated: November 17 2021 00:55
0 55226
सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क। प्रतीकात्मक

टॉन्सिल अंडाकार आकृति में ऊतकों (tissues) का पैड होता है जो कि गले के पीछे के हिस्से में कानों के नीचे की तरफ लार ग्रंथियों (salivary glands) के रूप में मौजूद रहता है। टॉन्सिल्स (Tonsil) वैसे तो हर इंसान के गले में मौजूद रहते हैं, लेकिन जब किसी कारण से इनका आकार बढ़ जाता है या इनमें सूजन आ जाती है तो इस स्थिति को टॉन्सिलाइटिस (Tonsillitis) कहा जाता है। इस हालत में गले में दर्द और कुछ भी निगलने में काफी तकलीफ होती है। सूजन हो जाने से बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है और खाना खाने में ही नहीं पानी तक निगलने में भी दिक्कत होती है। 

ये हमारी बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं (white blood cells) को बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर को इंफेक्शन (infection) से लड़ने की ताकत मिलती है। कई बार वायरस (virus) और बैक्टीरिया (bacteria) से लड़ते-लड़ते ये खुद ही प्रभावित हो जाता है, ऐसी स्थिति को भी टॉन्सिलाइटिस कहते हैं। समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो ये घातक रूप ले लेता है, जिसे क्रॉनिक टॉन्सिलाइटिस कहा जाता है। टॉन्सिल बढ़ जाने पर खाने-पीने का खास ख्याल रखना जरूरी है। यदि आप बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं तो टॉन्सिल की समस्या बढ़ सकती है।

सर्दियों में टॉन्सिल्स पर जो वायरस हमला करता है, वो हैं एडीनो वायरस। इसकी शुरुआत साधारण सर्दी और बुखार से होती है। वहीं स्ट्रेप्टोकोकस पाइजेंस (streptococcus pyogenes) नामक बैक्टिरिया भी इसका कारण होता है। इसी बैक्टिरिया के कारण निमोनिया होता है।

टॉन्सिलाइटिस के आम लक्षण - Symptom of Tonsilitis
गले में खराश और निगलने पर दर्द, टॉन्सिल में सूजन, मवाद की आशंका, बुखार, सिरदर्द, कान और गर्दन में दर्द, लगातार थकान, नींद नहीं आना, लगातार खांसी बने रहना, ठंड लगना, ग्रंथियों में सूजन, पेट में दर्द और उल्टी, जी मिचलाना, आवाज में बदलाव, सांसों की बदबू, मुंह खोलने में कठिनाई

सर्दियों में टॉन्सिलाइटिस से बचना है तो बरतें ये सावधानी - Precautions
सर्दी के मौसम में गले में इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। कई बार टॉन्सिलाइटिस को रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसके संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के उपाय जरूर किए जा सकते हैं।
1. हाथों को गर्म पानी और साबुन से साफ करें। 
2. पानी उपलब्ध न हो तो हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
3. ठंडी चीजों खाने-पीने से बचें। 
4. गले में खराश है तो गर्म पानी के गरारे करें। 
5. खाँसी  बनी हुई है तो तेल-घी का सेवन कम कर दें। 
6. गले के दर्द को कम करने के लिए दवा लें। 
7. गले को नम रखने के लिए लगातार पानी पीते रहें। 
8. सिगरेट के धुएं और गले में जलन पैदा करने वाली चीज़ों से बचें।
9. आराम करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

admin September 24 2022 29223

डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल आनं

कोविड-19 के बाद बढ़ा पोलियो का प्रकोप

कोविड-19 के बाद बढ़ा पोलियो का प्रकोप

विशेष संवाददाता October 27 2022 25054

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से टीकाकरण अभियान ठप पड़ जाने के कारण इस साल अमेरिका, ब्रिटेन

जानिए सीढ़यां चढ़ने के अद्भुत फायदे

जानिए सीढ़यां चढ़ने के अद्भुत फायदे

आरती तिवारी October 05 2022 31005

सीढ़ियां चढ़ने से आपको एक मूड-बूस्टिंग एनर्जी मिल सकती है। इससे न सिर्फ कैलोरी को जलाने में मदद ली ज

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

रंजीव ठाकुर July 20 2022 23309

ज्यादातर दुर्लभ बीमारियां आवर्ती आनुवंशिक दोषों के कारण होती है जिनका उपचार काफी महंगा होता है और दे

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

अनिल सिंह November 03 2022 37935

बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 55044

डॉ अंकुर ने बताया कि उसे गाल ब्लैडर का कैंसर है, इसका आपरेशन करना होगा। तब मरीज ने सरकारी हॉस्पिटल म

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2021 23418

इस इलाज में ज्यादा समय नही लगता, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कॉकटेल एंटीबाडी सामान्य इंट्रावीनस पद्धति से

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. February 16 2023 29839

पांच बच्चों को जन्म देने वाली डोमिनिका क्लार्क (Dominica Clarke) का कहना है कि अब वह काफी बेहतर महसू

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

लेख विभाग April 21 2023 26766

हीट एंग्जाइटी एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है और अपने तापमा

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34135

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

Login Panel