देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी खो रहा है। यह गर्मी भूमध्यसागर को भी तपा रही है। पृथ्वी के दूसरे भूभागों की तुलना में यूरोप करीब दोगुनी तेजी से गर्म हुआ है।

हे.जा.स.
November 04 2022 Updated: November 04 2022 13:19
0 31131
धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

विश्व मौसम विज्ञान संस्थान (डब्ल्यूएमओ) की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरे 30 साल में धरती पर सबसे ज्यादा गर्म होने वाला महाद्वीप यूरोप है। पृथ्वी के दूसरे भूभागों की तुलना में यूरोप करीब दोगुनी तेजी से गर्म हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी खो रहा है। यह गर्मी भूमध्यसागर को भी तपा रही है।

 

यूरोप के अमीर देश भी सुरक्षित नहीं - Even rich countries of Europe are not safe

एक बयान में डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटरी टालस (WMO Secretary-General Petrie Tallas) ने कहा, "यूरोप गर्म होती दुनिया की लाइव तस्वीर पेश कर रहा है और बता रहा है कि अच्छी तरह तैयार समाज भी मौसमी अति की घटनाओं से सुरक्षित नहीं हैं।"

 

1991 से 2021 के बीच यूरोप का औसत तापमान (Europe's average temperature) हर दशक में 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। इसी समयावधि में बाकी दुनिया का तापमान हर दसवें साल में 0.2 डिग्री सेल्सियस के औसत से बढ़ा। 2021 में जलवायु परिवर्तन की वजह से यूरोप में इतनी मौसमी आपदाएं (weather disasters) आईं कि 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

 

यूरोप ही सबसे ज्यादा तेजी से क्यों गर्म हो रहा है? - Why is Europe heating up the fastest?

इसके जवाब में रिपोर्ट कहती है कि यूरोप का ज्यादातर इलाका उप-आर्कटिक और आर्कटिक क्षेत्रों से मिलकर बना है। कॉपरनिकस क्लाइमेंट चेंज सर्विस (Copernicus Climate Change Service) के वरिष्ठ वैज्ञानिक फ्रेया वोम्बॉर्ग के मुताबिक इस वजह से गर्मियों में यूरोप के ऊपर कम बादल मंडरा रहे हैं, जिससे सूरज की सीधी किरणें सतह पर पहुंचकर तपिश पैदा कर रही हैं। कुछ वैज्ञानिक यूरोप को "हीटवेब का हॉटस्पॉट" (hotspot of the heatweb) कह रहे हैं।

 

तापमान बढ़ने के बावजूद यूरोपीय संघ के देशों में 1990 से 2020 के बीच ग्रीनहाउस गैसों (reenhouse gas) के उत्सर्जन में 31 फीसदी की कमी की है. यूरोप 2030 तक इस उत्सर्जन में 55 फीसदी की कटौती करने की तैयारी में है।

 

छह नवंबर 2022 से मिस्र एक शर्म अल शेख में विश्व जलवायु सम्मेलन CO27 (World Climate Conference CO27) शुरू हो रहा है।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों और यूरोपीय आयोग की प्रेसीडेंट उर्सुला फॉन डेय लायन भी इसमें शिरकत करने जा रहे हैं। ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी अब COP27 में शामिल होने वाले हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर

श्वेता सिंह October 23 2022 34105

इमरजेंसी में सर्जरी, मेडिसिन, बालरोग और हड्डी रोग अनुभाग बने हैं। इसके अलावा त्वचा, नेत्र और सांस एव

उंगलियों के कालेपन से न हों शर्मिंदा, इस नुस्खेंh से तुरंत होगा असर

उंगलियों के कालेपन से न हों शर्मिंदा, इस नुस्खेंh से तुरंत होगा असर

आरती तिवारी December 13 2022 33005

अगर आपको भी उंगलियों का कालापन शर्मिंदा कर रहा है तो हमारे बताएं घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करके इन्ह

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

विशेष संवाददाता April 02 2023 26533

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर बेहतर व निशुल्क इलाज का बड़ा केंद्र मरीजों के लिए माना जाता है, लेकिन इ

‘कृष्ण’ की तरह बच्चे का हुआ जन्म, फूलों से सजाई गई जेल

आरती तिवारी August 30 2022 21922

बलरामपुर जेल में महिला कैदी ने बच्चे को जन्म दिया है। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से बैरक को गुब्बारो

राजधानी दिल्ली में लंपी वायरस ने दी दस्तक

राजधानी दिल्ली में लंपी वायरस ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 10 2022 28071

देश के कई राज्यों के बाद राजधानी दिल्ली में गायों और पशुओं में लंपी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे ह

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

शुक्राणु की कमी और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय।

लेख विभाग March 28 2021 58108

शुक्राणु की कमी या शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने वाले इस डाइट चार्ट को अपनाकर आप न सिर्फ रोग को दूर भग

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

हे.जा.स. July 06 2021 30472

अमेरिका में अल्कोहल की भाप को अंदर लेकर कोरोना के इलाज पर प्रयोग किए जा रहे हैं।अब तक के परीक्षण से

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

हे.जा.स. February 02 2023 25658

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में बड़े पैमाने पर महामार

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30027

रोटरी क्लब दुनिया में एक मानवीय सेवा संगठन के रूप में विख्यात है। उन्होंने विश्व में रोटरी द्वारा कि

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

हे.जा.स. May 09 2023 29880

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, सीएसआईआर-इमटेक चंडीगढ़ और आईआईटी रोपड़ की ओर से

Login Panel