देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रीजेंसी की किडनी कैंसर के चेतावनी संकेतों पर जागरूकता पहल

किडनी के 60 से 70 प्रतिशत ट्यूमर का पता तब चलता है जब किसी दूसरी मेडिकल समस्या के लिए इमेजिंग टेस्ट किए जाते हैं। हालांकि इससे बीमारी का पता चलने की दर में सुधार हुआ है, फिर भी कई मरीज़ हॉस्पिटल में तक पहुँचते हैं जब ट्यूमर काफी बढ़ चुका होता है। जो मरीज़ लगातार दिख रहे लक्षणों की तुरंत जाँच करवाते हैं, उनके पास इलाज के ज़्यादा विकल्प होते और वे आसानी से ठीक हो पाते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 17 2026 Updated: June 17 2026 23:15
0 1750
रीजेंसी की किडनी कैंसर के चेतावनी संकेतों पर जागरूकता पहल Image Kidney Cancer

 लखनऊ। विश्व किडनी कैंसर दिवस पर रीजेंसी हेल्थ लखनऊ के विशेषज्ञों ने लोगों से किडनी कैंसर के चेतावनी वाले संकेतों को पहचानने और समय पर जांच करवाने की अपील की। हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और ऑन्कोलॉजिस्ट ने कहा बीमारी के बारे में ज़्यादा जानकारी होने से लोग जल्दी इलाज करवाने के लिए प्रोत्साहित हो सकते और उनके ठीक होने की संभावना बढ़ती है। रीजेंसी हेल्थ लखनऊ के एसोसिएट डॉयरेक्टर रीनल ट्रांसप्लांट डॉ जगदीप बाल्यान ने कहा किडनी कैंसर के लक्षण शुरुआती स्टेज़ में शायद कभी दिखाई देते हैं इसी देरी की वजह से मरीज़ों को सबसे ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।

हमारे अनुभव के मुताबिक आजकल किडनी के 60 से 70 प्रतिशत ट्यूमर का पता तब चलता है जब किसी दूसरी मेडिकल समस्या के लिए इमेजिंग टेस्ट किए जाते हैं। हालांकि इससे बीमारी का पता चलने की दर में सुधार हुआ है, फिर भी कई मरीज़ हॉस्पिटल में तक पहुँचते हैं जब ट्यूमर काफी बढ़ चुका होता है। जो मरीज़ लगातार दिख रहे लक्षणों की तुरंत जाँच करवाते हैं, उनके पास इलाज के ज़्यादा विकल्प होते और वे आसानी से ठीक हो पाते हैं। बीमारी के बढ़ने से पहले मरीज़ डॉक्टर से मदद ले इसके लिए जरूरी है कि लोगों के बीच जागरूकता बढ़े। डॉक्टर ने कहा किडनी कैंसर को सायलेंट बीमारी कहा जाता है क्योंकि यह वर्षों तक बिना किसी ख़ास लक्षण के बढ़ती रहती है। इस वजह से कई मरीज़ ट्यूमर के एडवांस स्टेज में पहुँचने के बाद ही इलाज़ कराते हैं, जिससे इलाज और मुश्किल हो जाता है।  

दुनिया भर में किडनी कैंसर तेज़ी से बढ़ने वाले यूरोलॉजिकल कैंसर में से एक बना हुआ है। GLOBOCAN 2022 के ताज़ा अनुमानों के अनुसार दुनिया भर में किडनी कैंसर के लगभग 434,840 नए मामले सामने आए, जिससे यह दुनिया का 14वां सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर बन गया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भारत में भी इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी है। इसका कारण मोटापा बढ़ना हाई ब्लड प्रेशर तंबाकू का इस्तेमाल और डायग्नोस्टिक इमेजिंग की बेहतर सुविधाएँ हैं। इस ट्रेंड ने स्पेशलिस्ट्स की चिंता बढ़ा दी है कि डायग्नोस्टिक क्षमताओं में सुधार के बावजूद कई मरीज़ों में बीमारी काफ़ी एडवांस्ड अवस्था में बढ़ चुकी होती है।


रीजेंसी हेल्थ लखनऊ के डॉक्टरों ने ज़ोर दिया कि कुछ लक्षणों को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, जैसे यूरिन में खून आना, कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द, बिना किसी वजह के वज़न कम होना, थकान और भूख न लगना आदि। जिन लोगों को स्मोकिंग मोटापा हाइपरटेंशन और किडनी की बीमारी परिवार में रही हो, उन्हें खास तौर पर सावधान रहना चाहिए और नियमित हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल तकनीक में तरक्की से अब किडनी के काम को बनाए रखते हुए प्रभावी इलाज मुमकिन हो गया है और कई मरीज़ों को तेज़ी से ठीक होने में मदद मिल रही है।

किडनी कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जोखिम फैक्टर को नियंत्रित करके किडनी की सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू का सेवन कम करना या छोड़ना, स्वस्थ वजन बनाए रखना, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना और किसी भी लगातार बने रहने वाले लक्षण पर समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने और बीमारी के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

आरती तिवारी September 03 2022 24770

बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्थमा

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

श्वेता सिंह August 21 2022 25773

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ यूपी में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो को

नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार अलर्ट

नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार अलर्ट

विशेष संवाददाता November 29 2022 29540

हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी में हाल ही में पकड़ी गई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार नकली दवाओं को ल

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin November 17 2022 30073

चीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगे कड़े प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लग

तम्बाकू व बीडी-सिगरेट पीने वालों को कोरोना का खतरा अधिक: डॉ. सूर्य कान्त

तम्बाकू व बीडी-सिगरेट पीने वालों को कोरोना का खतरा अधिक: डॉ. सूर्य कान्त

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2021 28764

तम्बाकू व बीडी-सिगरेट से देश में हर रोज करीब 3000 लोग तोड़ते हैं दम नपुंसकता के साथ ही 40 तरह के कैं

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

हे.जा.स. March 29 2022 26074

भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंट

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

रंजीव ठाकुर August 09 2022 35461

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से जरूरत

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. December 10 2022 32731

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है और ल

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 08 2021 27972

संस्थान में दो स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम - 100 सीटों के साथ फार्मेसी (बीफार्मा) में स्नातक और 60 सीटों क

यूपी में कोविड की जांच पर संकट मंडराया, केवल 5 दिन का बचा है वीटीएम

यूपी में कोविड की जांच पर संकट मंडराया, केवल 5 दिन का बचा है वीटीएम

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28636

जानकारी के मुताबिक त्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के पास केवल तीन लाख यूनिट रिएजेंट वायरल ट्रा

Login Panel