देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले के 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। एक सैंपल में 59 जांचें हो सकेंगी।

आरती तिवारी
September 14 2022 Updated: September 14 2022 04:11
0 29708
गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम जिला अस्पताल में लगेगी हेल्थ एटीएम

गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले के 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। एक सैंपल में 59 जांचें हो सकेंगी। इस दौरान गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा और लोगों को जिले में भी सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।


जानकारी देते हुए CMO डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (health centers) पर हेल्थ एटीएम (Health ATM) लगाया जाएगा। इसके बाद दो हेल्थ एटीएम जिला अस्पताल में लगाने की तैयारी है। इस हेल्थ एटीएम में 59 तरह के जांच की सुविधाएं मिलेंगी। सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में 10 मशीनें मिली हैं, जिसे प्राथमिकता के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। इन केंद्रों में सरदारनगर, जंगल कौड़िया, उरुवा और कौड़ीराम शामिल हैं। इस हेल्थ एटीएम को मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।



एटीएम के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग (body screening) होगी। इसमें शरीर का तापमान (body temperature), ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट समेत कई जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट (pathology test) भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन (haemoglobin), लिपिड प्रोफाइल की जांच भी होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35527

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरियंट ने बढ़ाई चिंता, सरकार सतर्क।

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरियंट ने बढ़ाई चिंता, सरकार सतर्क।

एस. के. राणा October 27 2021 35892

इस वेरिएंट के बारे में माना जाता है कि यह यूनाइटेड किंगडम में हालिया संक्रमण विस्फोट का प्रमुख कारक

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 39035

मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्व

उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाओं का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा "भारत"

उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाओं का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा "भारत"

एस. के. राणा November 15 2025 4263

होम्योपैथिक दवा बनाने वाली कंपनी एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आदेश शर्मा ने इस क्षेत्र में

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36732

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया

हे.जा.स. December 10 2022 26023

डॉ. नोरी ने कहा कि 2018 में भारत के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना के बाद से लड़ाई लड़ने में महत

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26713

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

श्वेता सिंह September 25 2022 28241

कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

श्वेता सिंह November 20 2022 47036

गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते ह

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

हे.जा.स. March 12 2023 29080

नेपाल के एक अस्पताल में पहुंचे एक युवक की सर्जरी के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने 26 वर्षी

Login Panel