देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी उन्मूलन में केजीएमयू करेगा उत्तर प्रदेश की अगुवाई।

कुलपति के मार्गदर्शन में डा सूर्यकान्त पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगें। डा सूर्यकान्त ने कहा हम प्रदेश के सभी 75 जिलों के क्षय उन्मूलन कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देंगें।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 25 2021 Updated: November 25 2021 18:39
0 30675
टीबी उन्मूलन में केजीएमयू करेगा उत्तर प्रदेश की अगुवाई। प्रतीकात्मक

लखनऊ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने किया टीबी उन्मूलन (TB eradication) के लिए केजीएमयू लखनऊ का दौरा। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम लखनऊ के अंर्तगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एडिशनल हेल्थ सेक्रेटरी एण्ड डीजी ट्यूबरकुलोसिस आरती आहूजा ज्वाइंट डायरेक्टर डा रघुराम राव एवं केजीएमयू (KGMU) के वाइस चांसलर (Vice Chancellor) लेफ्टिनेंट जनरल डा बिपिन पुरी के साथ 23 नवम्बर को वीसी कार्यालय में मीटिंग सम्पन्न हुई। 

इस मीटिंग में आरती आहूजा एडिशनल हेल्थ सेक्रेटरी एण्ड डीजी ट्यूबरकुलोसिस भारत सरकार ने उप्र के सभी 61 मेडिकल कॉलेजों (Medical College) से उन्हें अपनेे जिले को टीबी मुक्त करने की अपील की। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार (MoHFW) के ज्वाइंट डायरेक्टर डा रघुराम राव ने केजीएमयू के कुलपति को टीबी उन्मूलन में सहयोग करने हेतु विशेष आभार प्रकट किया। 

कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा बिपिन पुरी ने टीबी उन्मूलन के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन (Respiratory Medicine) के विभागाध्यक्ष डा सूर्यकान्त ने टीबी उन्मूलन में विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों जैसे गाँव अर्जुन पुर व मलिन बस्ती ऐसबाग लखनऊ एवं टीबी रोग से पीडि़त 52 बच्चों को गोद लेना, विभिन्न माध्यमों से टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करना आदि से अवगत कराया। 

मीटिंग में निर्णय लिया गया कि कुलपति के मार्गदर्शन में डा सूर्यकान्त पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगें। डा सूर्यकान्त ने कहा हम प्रदेश के सभी 75 जिलों के क्षय उन्मूलन कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देंगें जिससे कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर सकें।

प्रो सूर्यकांत ने बताया जब टीबी रोग से ग्रसित व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है तो उसके साथ संक्रामक न्यूक्लीआई उत्पन्न होता है, जो हवा के माध्यम से फैल सकता है। विश्व में टीबी का हर चौथा मरीज भारतीय है। विश्व में प्रतिवर्ष 14 लाख मौते टीबी से होती हैं उनमें से एक चौथाई से अधिक मौतें अकेले भारत में होती हैं। 

भारत विश्व का टीबी रोग से सर्वाधिक प्रभावित देश है। हमारे देश मेें लगभग 1000 लोगों की मृत्यु प्रतिदिन टीबी रोग के कारण होती है। उन्होनें बताया लगातार 2 हफ्ते तक खांसी आना खांसी के साथ साथ खून का आना छाती में दर्द होना वजन कम होना शाम को बुखार का आना रात में पसीना होना जैसे लक्षण होने पर मरीज को तुरन्त टीबी की जांच (check up) करानी चाहिए। 

टीबी रोग की जांच एवं उपचार (treatment) सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। हमारे प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का सपना देखा है। टीबी के इलाज में पिछले कुछ वर्षों से बहुत प्रगति हुयी है पहले बड़ी टीबी या एमडीआर टीबी (MDR-TB) के इलाज में दो साल तक का समय लग जाता था परन्तु अब नई दवाओं जैसे बिडाकुलीन और डेलामिनिड के आने से एक साल से कम समय में मरीज का इलाज हो जाता है। पिछले कुछ वर्षों में एमडीआर टीबी के रोगियों को सूई लगने वाले इलाज से मुक्ति मिली है अब इनका इलाज खाने की गोलियों से हो जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

विशेष संवाददाता September 04 2022 49715

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 03 2023 37442

औरैया के कई मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। डीआईओ की ओर से छापेमारी की गई। जिसमें छा

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रंजीव ठाकुर February 21 2021 35512

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगु

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30717

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

हे.जा.स. January 24 2022 32758

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और य

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हुज़ैफ़ा अबरार July 20 2025 22206

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स के एमडी और सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने इस अवसर पर कहा, “अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल,

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में करनी चाहिए इतनी वॉक

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में करनी चाहिए इतनी वॉक

लेख विभाग November 07 2022 34931

वॉक करने से शुगर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे शुगर मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन आपको इसका

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26179

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

बाल टीकाकरण दर पिछले 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ

बाल टीकाकरण दर पिछले 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ

हे.जा.स. July 16 2022 34756

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के अनुसार, डिप्थीरिया, टेटनस और पेरटुसिस से बचाव के

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 19951

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

Login Panel