देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जन्मजात विकारों की वजह से दुनियाभर में हर साल तीन लाख नवजात मर जातें हैं: डब्लूएचओ

जन्मजात कमजोरी व शारीरिक विकारों की वजह से हर साल 3.03 लाख नवजात मर रहे हैं। जो बच रहे हैं वे जीवन भर किसी न किसी शारीरिक चुनौती का सामना करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन विकारों के बारे में जानकारी बढ़ाने व सावधान रहने की सिफारिश की है।

एस. के. राणा
March 03 2022 Updated: March 04 2022 01:07
0 33475
जन्मजात विकारों की वजह से दुनियाभर में हर साल तीन लाख नवजात मर जातें हैं: डब्लूएचओ प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। जन्मजात कमजोरी व शारीरिक विकारों की वजह से हर साल 3.03 लाख नवजात मर रहे हैं। जो बच रहे हैं वे जीवन भर किसी न किसी शारीरिक चुनौती का सामना करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 3 मार्च को विश्व जन्मजात विकार दिवस पर यह संख्या जारी कर इन विकारों के बारे में जानकारी बढ़ाने व सावधान रहने की सिफारिश की है।

संगठन ने इन विकारों पर भारत को लेकर अलग से डाटा जारी नहीं किया, लेकिन बताया कि 2014 से भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार और नेपाल में अस्पतालों में होने वाले प्रसव में कुछ आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इनके अनुसार 2021 में 40 लाख बच्चों का जन्म दर्ज हुआ, जिनमें से 45 हजार में यह जन्मजात विकार मिले।

संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने बताया कि 2019 में विश्व में इस समस्या ने 5.30 लाख बच्चों का जीवन असमय खत्म किया था, इनमें से 1.17 लाख दक्षिण-पूर्व एशिया के थे। यह हमारे यहां बच्चों की मौत की तीसरी बड़ी वजह है। विश्व में नवजात में 12 प्रतिशत मौतें इन विकारों से हो रही हैं। मौत ही नहीं, जीवित रहे बच्चों को जीवन भर स्वास्थ्य समस्याएं व दिव्यांगता भोगनी पड़ सकती हैं। पुणे विश्वविद्यालय के अनुसार, भारत में 2017 में 82 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी।

37 हजार नवजात की मौत जन्म के कुछ दिन बाद ही
पुणे के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के अध्ययनकर्ता धमसागर उजगरे और अनीता कर के अनुसार 2017 में 5 साल से छोटे 82,436 हजार बच्चे जन्मजात विकारों की वजह से मारे गए। 37 हजार की मौत जन्म के कुछ दिनों में ही हो गई थी। उसी वर्ष विश्व में 5,01,764 नवजात की मौत जन्मजात विकारों से दर्ज हुई थी। यह रिपोर्ट 1990 से 2017 के दौरान हुई इन मौतों का भी विश्लेषण करती है और बताती है कि इनमें गिरावट बेहद मामूली है।

क्या हैं यह विकार : इनमें दिमाग, रीढ़ व स्पाइनल में कमजोरी पैदा करने वाले न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, थैलेसीमिया, हृदय की बनावट में विकार, डाउन सिंड्रोम और चेहरे व होठों की बनावट में खामी प्रमुख हैं।

इसलिए होते हैं : संगठन के अनुसार यह विकार एक या एक से अधिक अनुवांशिक वजहों, संक्रमण, पोषण की कमी प्रतिकूल पर्यावरण की वजह से हो सकते हैं।

पहचान : गर्भावस्था, प्रसव या उसके बाद भी सामने आ सकते हैं।

बचाव : गर्भवती महिलाएं एक्स-रे से बचें

सावधानी : डब्ल्यूएचओ ने सिफारिश में कहा है कि गर्भवती महिलाएं अनावश्यक दवाओं का सेवन न करें, बहुत जरूरी न हो तो एक्सरे से भी बचें। साफ पर्यावरण में रहें, जहरीली वायु व वातावरण से दूर रहें। गर्भावस्था में शराब, सिगरेट के धुएं और तंबाकू आदि से भी पूरी तरह दूर रहें।

पोषण : गर्भावस्था और सामान्य समय में भी महिलाएं पोषण व जरूरी तत्वों की कमी को दूर करें। फल, सब्जियां, प्रोटीन व विटामिन से भरपूर भोजन लें। फॉलिक एसिड, बी-12, आयरन लेने पर भी खास ध्यान दें।

जांच : यह गर्भावस्था, प्रसव और जन्म के बाद भी करवाई जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

अबुज़र शेख़ October 28 2022 37433

देश में प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन के मामले में महाराष्ट्र अव्वल है और यूपी आठवें स्थान पर लेकिन अगर बा

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

एस. के. राणा January 21 2022 29607

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को निजी अस्पतालों और लैब में कोविड का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीम

पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सख्त सतर्कता बरतने का निर्देश। 

पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सख्त सतर्कता बरतने का निर्देश। 

एस. के. राणा July 11 2021 27840

हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभि

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41426

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

हे.जा.स. November 28 2021 32160

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36103

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

हे.जा.स. January 10 2021 24827

हैदराबाद स्थित कंपनी ने शनिवार को सफाई दी कहा कि वालंटियर की मौत का संबंध कोवैक्सीन के ट्रायल से नही

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

आरती तिवारी October 02 2022 34932

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां है, जो डायबिटीज में असरदार साबित होती है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में

अब इस देश में 18-25 साल के युवाओं को मिलेगा ‘फ्री कंडोम’

अब इस देश में 18-25 साल के युवाओं को मिलेगा ‘फ्री कंडोम’

हे.जा.स. December 10 2022 59598

राष्ट्रपति मैक्रॉन के फैसले के मुताबिक, नए साल से यानी 1 जनवरी 2022 से 18 साल से 25 साल के बीच के यु

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

हे.जा.स. January 24 2022 34196

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्य

Login Panel