देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

हम दूसरी लहर की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना छोड़ देगें, विशेष रूप से आने वाले त्यौहार के मौसम में।

0 27247
बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा  प्रतीकात्मक

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है वहीं तीसरी लहर (Covid Third Wave) का भी खतरा अभी टला नहीं है। हालांकि कोविड के मामलों में आई कमी के कारण दिल्‍ली सहित कई राज्‍यों में बड़े बच्‍चों के लिए स्‍कूलों को खोला गया है। कोरोना (Covid-19) के डर के चलते अभी भी अभिभावक बच्‍चों को स्‍कूल भेजने से कतरा रहे हैं साथ ही बच्‍चों के वैक्‍सीन (Vaccine for Children) लगने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कोरोना की एक-एक गतिविधि पर नजर रख रहे देश के जाने-माने विशेषज्ञ बच्‍चों के विकास के लिए स्‍कूल भेजना जरूरी बता रहे हैं।

हाल ही में जब आईसीएमआर (ICMR) के टास्‍क फोर्स ऑपरेशन ग्रुप फॉर कोविड-19 के चेयरमैन डॉ. एन के अरोड़ा से पूछा गया क‍ि कुछ अभिभावक कोविड की तीसरी लहर की शंका के चलते बच्चों को अभी स्कूल भेजने के लिए सहमत नहीं हैं। क्या वास्तव में तीसरी लहर का आना निश्चित है? इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्‍हें लगता है वायरस की वर्तमान स्थिति, एपिडेमियोलॉजी, सीरो पॉजिटिविटी दर और सबसे अहम अभी देखे जा रहे 90 प्रतिशत कोविड मरीज डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के हैं। अभी कोई नया वेरिएंट पिछले चार हफ्तों में नहीं देखा गया है।

उन्‍होंने कहा कि ऐसा कहा जा सकता है कि हम दूसरी लहर (Covid Second Wave) की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना छोड़ देगें, विशेष रूप से आने वाले त्यौहार के मौसम में भी हमें कोविड अनुरूप व्यवहार (CAB) का पालन करना होगा। उत्सव मानने के लिए लोगों का एक जगह पर इकट्टा होना हानिकारक हो सकता है।

स्‍कूलों को लेकर डॉ. अरोड़ा ने कहा कि कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन स्कूलों में भी करना जरूरी है। क्लास में भीड़ जमा नहीं होने देनी है। स्कूल अध्यापिकाओं और बच्चों के लिए मास्क (Mask) अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए। मास्क का प्रयोग करने के लिए स्कूल स्टॉफ को बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा। बच्चे डेढ साल से भी अधिक लंबे समय से घरों में कैद हैं, उन्होंने कोविड काल में अपने जीवन में कई तरह की घटनाएं देखी हैं। किसी भी तरह का अहम निर्णय लेने से पहले अभिभावक भी मानसिक रोग विशेषज्ञ, शिक्षाविद् या फिर मनोचिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

बच्चों के लिए भी कोविड की वैक्सीन आने और कुछ अभिभावकों के टीकाकरण के बाद ही बच्चों को स्कूल भेजने की बात कहने पर उन्‍होंने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के लिए इंतजार किया जा सकता है। भारत और वैश्विक आंकड़ों के आधार पर यह देखा गया है कि बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण और मृत्यु की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम है। हालांकि बच्चों द्वारा संक्रमण फैल सकता है।

18 साल से कम उम्र के बच्चों की अपेक्षा बड़ों में कोविड संक्रमण से मृत्यु और कोविड की गंभीर स्थिति का खतरा 15 गुना अधिक होता है। इसलिए बच्चों के आसपास रहने वाले व्यस्क स्कूल हों या घर पर अगर सभी को कोविड का वैक्सीन लगा होगा तो हम बच्चों के लिए कोविड संक्रमण सुरक्षा का घेरा तैयार कर सकेगें। इस स्थिति में वायरस के फैलाव और संचरण की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है या रोका जा सकता है।

डॉ. अरोड़ा कहते हैं कि उन्‍हें मुझे यह लगता है कि अभिभावकों को बच्चों को स्कूल जरूर भेजना चाहिए और इसके लिए कोविड टीकाकरण का इंतजार करना सही नहीं है, इसकी दो प्रमुख वजह हैं। पहला बच्चों में कोविड संक्रमण का गंभीर खतरा होने की संभावना कम होती है या न के बराबर है दूसरा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए उनका स्कूल जाना बहुत जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 32917

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

रंजीव ठाकुर July 28 2022 38979

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से ब

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रंजीव ठाकुर May 13 2022 29593

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है औ

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

आरती तिवारी August 21 2022 43746

यूं तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई चाय के शौकीन होते है। लेकिन ज्यादातर हेल्थ

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

हुज़ैफ़ा अबरार April 09 2022 34551

डॉ. त्यागी ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के क्रम में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों क

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31536

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

जीतेंद्र कुमार March 20 2023 31098

एम्बुलेंस संचालकों का कहना है कि जिस मरीज को रेफर किया गया था, उसकी अस्पताल में ढंग से जांच भी नहीं

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

आरती तिवारी June 05 2023 32439

मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति बनाई गई है। अब सभी कॉलेजों को अति

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

श्वेता सिंह November 09 2022 24263

मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में डेंगू /वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम के संबंध में संबंधित अध

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

आरती तिवारी October 17 2022 29652

लम्पी के खिलाफ टीकाकरण में उत्तर प्रदेश एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री-वैक्सीन लगाकर देश में नंबर

Login Panel