देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में वैक्सीन ही एक मात्र अचूक हथियार है। सभी से अनुरोध है कि वैक्सीन को लेकर भ्रांतियों पर ध्यान न दे और वैक्सीनेशन करवा लें।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 27 2021 Updated: May 27 2021 20:50
0 28640
अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन। प्रतीकात्मक

लखनऊ। सरकार के निर्देशानुसार राजधानी के अपोलोमेडिक्स अस्पताल 18 वर्ष से आयु वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंच कर वैक्सीन लगवा सकते हैं। अस्पताल में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दोनों ही वैक्सीन उपलब्ध हैं और आने वाले दिनों में स्पुतनिक वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी।

इस बाबत जानकारी देते हुए अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में वैक्सीन ही एक मात्र अचूक हथियार है। मेरा सभी से अनुरोध है कि वैक्सीन को लेकर भ्रांतियों पर ध्यान न देते हुए तुरंत वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिए। वैक्सीन के जो दुष्प्रभाव बताये जा रहे हैं, वे बहुत ही सामान्य से हैं और हम सभी ने इन लक्षणों को बीसीजी का वैक्सीन लेने के बाद भी महसूस किया है।"

वैक्सीन की दो डोज लगाए जाने पर उन्होंने बताया, "वैक्सीन का दूसरा डोज बूस्टर डोज की तरह होता है और आपके शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। यदि आप पहली डोज लेने के बाद कोरोना से संक्रमित हो जाते हैं तो बिल्कुल भी न घबराएं। वैक्सीन की पहली डोज आपके अंदर रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बढ़ा चुकी होती है और कोरोना वायरस का आपके शरीर पर बहुत कम प्रभाव होता है। ठीक होने के आप डॉक्टर की सलाह से तीन महीने बाद वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।"

डॉ सोमानी ने आगे बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टरों की सलाह का पालन कर आप अपने अंदर कोरोना के लिए शक्तिशाली प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकते हैं। इसलिए बेफिक्र होकर कोरोना के खिलाफ इस निर्णायक जंग में वैक्सीनेशन को अपना हथियार बनाएं, खुद को और अपने परिजनों को इस महामारी का शिकार होने से बचाएं।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

लेख विभाग October 25 2022 92837

पौराणिक मान्यताओं से आधुनिक विज्ञान तक ने सूर्य ग्रहण के दौरान मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर क

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

एस. के. राणा March 26 2022 36681

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 न

आयुर्वेद से कैंसर लिवर, किडनी फेल का इलाज संभव: डा पुनीत तिवारी  

हुज़ैफ़ा अबरार February 27 2023 42047

हिम्स में शरीर की अंदरूनी शक्ति बढ़ाकर किडनी, कैंसर, लिवर, शुगर, बीपी और दिल के रोगों को रिवर्स करने

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1190

अंतरा–एससी एक प्री-फिल्ड, सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो एक बार लेने पर तीन माह तक प्रभावी सुर

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

रंजीव ठाकुर July 12 2022 22252

हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के क

राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी होगा इनफर्टिलिटी का इलाज

राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी होगा इनफर्टिलिटी का इलाज

आरती तिवारी August 09 2023 36623

डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित रेफरल सेंटर में भी अब इनफर्टिलिटी का इलाज

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 728

डॉ. विकास लंबे समय से उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से RMLIMS और

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 76284

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

गुणों की खान है केसर का पानी, जानिए अद्भुत फायदे

गुणों की खान है केसर का पानी, जानिए अद्भुत फायदे

लेख विभाग February 01 2023 32793

केसर पानी का सेवन वजन को घटाने में मददगार माना जाता है। इतना नहीं इससे पाचन को बेहतर करने और मेटाबॉल

जल शक्ति मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 25 2023 25930

अस्पताल (hospital) की सराहना करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्

Login Panel