देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नवरात्र व रमजान में इन बातों का रखें खास ख्याल: डायटिशियन

शनिवार से हो रहा नवरात्र की शुरुआत, रविवार से रोजे शुरू होने की उम्मीद। इस तपती गर्मी में रखना होगा डिहाइड्रेशन से बचने का ध्यान। उपवास बॉडी को डिटॉक्‍स करने का बेहतर तरीका है इसके दौरान के दौरान सावधानी बरतें।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 02 2022 Updated: April 02 2022 15:54
0 29523
नवरात्र व रमजान में इन बातों का रखें खास ख्याल: डायटिशियन प्रतीकात्मक

लखनऊ। नवरात्र के व्रत शनिवार से और रमजान के रोज़े रविवार से शुरू हो रहे हैं। गर्मी भी अपने रंग दिखा रही है। ऐसे में आस्था है तो उपवास जरूर रखें लेकिन डिहाईड्रेशन से बचने के लिए अपने खानपान का भी खास ख्याल रखें। ऐसा मानना है एसजी पीजीआई की डायटिशियन प्रीति यादव का।

डायटिशियन प्रीति यादव के अनुसार आ‍स्‍था के साथ अगर इसे स्‍वास्‍थ्‍य के नजरिए से देखा जाए तो उपवास बॉडी को डिटॉक्‍स करने का बेहतर तरीका है पर कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि उसके लाभ मिलने के बजाय और नुकसान ही उठाने पड़ते हैं। अगर आप उपवास की तैयारी कर रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्‍यान रखें।

नवरात्र बरतें ये सावधानियां

  • दिन भर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी अवश्य लें
  • नवरात्र में एक साथ भोजन करने के बजाय छोटे-छोटे मील्स लेना चाहिए
  • बहुत देर तक भूखे पेट भी नहीं रहना चाहिए। इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल गिर सकता है जिससे बॉडी में एनर्जी कम हो जाती है
  • हाइड्रेशन का तो विशेष ध्यान रखना चाहिए। नींबू पानी, नारियल पानी, जूस, मट्ठा, लस्सी को दिनचर्या में अवश्य शामिल करें
  • ज्यादा तला-भुना भोजन न लें। फल-सब्जियां और फाइबर वाली चीजें जैसे खीरा, ककड़ी तरबूज, खरबूज अवश्य खाएं
  • खाने के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है।
  • यदि आप बैलेंस डाइट खाने में लेते हैं तो थकान महसूस नहीं होगी। इसीलिए थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ न कुछ खाते रहें। कोशिश करें घर का ही बना खाना लें

 रमजान बरतें ये सावधानियां

  • खाना खाने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट टहलें। उसके बाद ही सोएं
  • हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सहरी व इफ्तार दोनों वक्त पेय पदार्थ अच्छी मात्रा में शामिल करना चाहिए
  • डायटिशियन सना फरहीन के मुताबिक रमजान में सहरी और इफ्तार के समय खास एहतियात बरतना चाहिए। सहरी के वक्त पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे पूरे दिन भूख न लगे। रोजे के दौरान खानपान में यह एहतियात बरतना चाहिए।
  • भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर शामिल करना चाहिए जैसे पनीर, अंडा, आमलेट, भरवा पराठा, अंकुरित अनाज। साथ ही पेय पदार्थ जैसे छाछ, शिकंजी, दूध लेना चाहिए। भीगे बादाम अखरोट भी ले सकते हैं
  • इफ्तारी के वक्त एकदम से खाना नहीं खाना चाहिए और तली-भुनी चीजें भी नहीं लेना चाहिए। मछली या चिकन ले सकते हैं। लाल मांस नहीं लेना चाहिए। साथ ही सलाद, हरी सब्जियां भी भोजन में शामिल करना चाहिए ताकि भोजन पचने में आसानी हो

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से 30 अप्रैल का समय

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से 30 अप्रैल का समय

एस. के. राणा March 29 2022 24312

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से करेक्शन विंडो खुल रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जा

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

हे.जा.स. August 03 2021 20586

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवा

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

लेख विभाग November 14 2022 31328

कैवेटी की समस्या तब होती है जब सही तरीके से ब्रश न किया जाए या खाने के बाद कुल्ला न करने से खाना दा

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2021 33447

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से राज्य में अभी तक मरने वालों

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बहू ने ससुर को चादर पर घसीटा, वीडियो वायरल

जीतेंद्र कुमार March 25 2023 29969

ग्वालियर के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में एक बुजुर्ग पेशेंट को चादर पर बैठाकर खींचने का वीड

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एमबीबीएस में ऐड की 197 सीटें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एमबीबीएस में ऐड की 197 सीटें

एस. के. राणा October 19 2022 23623

एमसीसी ने अपने नोटिस में कहा, ''मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को नई सीटों के बारे में निम्नलिखित संस्थानों

वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस: ई-सिगरेट भी उतना ही नुकसान पहुंचाती है जितना आम सिगरेट - डॉ शिखर साहनी

रंजीव ठाकुर July 27 2022 60927

हर साल 27 जुलाई को वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस मनाया जाता है। राजधानी के अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी ह

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

हे.जा.स. September 03 2022 32116

कोविड-19 के साथ जीने का मतलब यह नहीं कि हम यह मान लें कि महामारी ख़त्म हो चुकी है। इसी तरह यह मान ल

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 15 2022 23980

आज सभी 75 जनपदों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 1302

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित र

Login Panel