देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

बैरिएट्रिक सर्जरी से कई सारे लाभ मिलते है। यह सर्जरी दूरबीन विधि से की जाती है जिस वजह से मरीज 2 या 3 दिन में ही ठीक होकर अपने घर जा सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 04 2021 Updated: March 04 2021 05:03
0 27858
बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार। प्रतीकात्मक

लखनऊ। मोटापे से पीडि़त लोगों में अक्सर मेडिकल सम्बन्धी समस्याएं जन्म लेने लगती है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित होती है। रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के विशेषज्ञों ने कहा बेरिएट्रिक सर्जरी या वजन कम करने वाली सर्जरी मोटे लोगों के लिए उपयुक्त समाधान है। चिकित्सा प्रक्रिया न केवल मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है बल्कि उनका शरीर भी पतला होता है। 

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ सौरभ वर्मा एसोसिएट कंसलटेंट और सीनियर कंसल्टेंट एमएस, एमसीएच, जीआई, सर्जरी डॉ प्रदीप जोशी ने कहा मोटापे वाले मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज हार्ट की बीमारी स्लीप एपनिया और पीठ और जोड़ों में दर्द होने की ज्यादा संभावना होती है।बैरिएट्रिक सर्जरी वजन कम करने में मदद कर सकती है जिससे डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्या काफी हद तक ठीक होती है। बैरिएट्रिक सर्जरी केवल तब की जाती है जब डाइट और एक्सरसाइज वजन कम करने में सफल नहीं होती है। 

डॉ प्रदीप जोशी ने कहा भारत में हाल के दशकों में वजन बढऩे और मोटापे की समस्या होने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। भारत में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे से प्रभावित हैं। बैरिएट्रिक सर्जरी में मरीज़ के पाचन तंत्र में बदलाव किया जाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस तरह की सर्जरी से मोटापे से संबंधित बीमारी ठीक होती है। अगर आपके वजन कम करने की सर्जरी में दिलचस्पी है या इसको लेकर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमारे अनुभवी विशेषज्ञ और डाक्टरों के साथ इस पर बेहिचक बात कर सकते है।

बैरिएट्रिक सर्जरी से कई सारे लाभ मिलते है। यह सर्जरी दूरबीन विधि से की जाती है जिस वजह से मरीज 2 या 3 दिन में ही ठीक होकर अपने घर जा सकता है। इसके अलावा आपको बेरिएट्रिक सर्जरी की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए अपने डाइट में स्थायी बदलाव करना चाहिए और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। 

बेरिएट्रिक सर्जरी अतिरिक्त वजन कम करने और संभावित जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे से बचती है। इन स्वास्थ्य समस्याओ में हार्ट की बीमारी और स्ट्रोक हाई ब्लड प्रेशर, नॉन फैटी लीवर बीमारी एनएएफएलडी या नॉनअल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस स्लीप एपनिया टाइप 2 डायबिटीज आदि शामिल होती है।

डॉ सौरभ वर्मा एसोसिएट कंसलटेंट रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने कहा कि सामान्य तौर पर अगर आपका बीएमआई 40 जो कि मोटापे का मापक है। इससे ज्यादा है तो बेरिएट्रिक सर्जरी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वजन घटाने वाली सर्जरी के लिए आपको कुछ चिकित्सीय दिशानिर्देशों को पूरा करने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप बेरिएट्रिक सर्जरी कराने के काबिल होते है तो आपकी व्यापक स्क्रीनिंग प्रक्रिया होगी। आपको एक स्वस्थ लाइफ  स्टाइल का नेतृत्व करने के लिए स्थायी परिवर्तन करने के लिए तैयार होना चाहिए। ख़ुशी की बात यह है की बेरिएट्रिक जैसी जटिल सर्जरी भी अब रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ एक्सपर्ट सर्जन द्वारा किफायती दरों पर की जा रही है। जिस वजह से अब मरीजों को इसके लिए दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरो में भटकना नहीं पड़ेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण का चरम छह फरवरी तक पहुंचने की संभावना

कोरोना संक्रमण का चरम छह फरवरी तक पहुंचने की संभावना

एस. के. राणा January 23 2022 29460

कोरोना वायरस का चरम छह फरवरी तक आगामी 14 दिन में आ जाएगा। इससे पहले पूर्वानुमान जताया गया था कि एक फ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

हुज़ैफ़ा अबरार November 27 2025 4424

महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल जैसे राष

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

हे.जा.स. November 27 2022 28461

चीन में कोरोना के चलते एक बार हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्दे

गाजियाबाद के 103 अस्पतालों को नोटिस

गाजियाबाद के 103 अस्पतालों को नोटिस

श्वेता सिंह September 20 2022 37021

स्वास्थ्य विभाग ने पहले 154 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया था। इनमें से कुछ अस्पताल संचालकों ने

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

रंजीव ठाकुर February 15 2021 28577

इस मेले के माध्यम से गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श और जरूरी सेवाएं, परिवार नियोजन के स्थायी व अस

 पाँच महिला जेलों को मिली सेनेटरी नैपकिन वैंडिंग एवं डिस्पोजल मशीन।

 पाँच महिला जेलों को मिली सेनेटरी नैपकिन वैंडिंग एवं डिस्पोजल मशीन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2021 31247

वोडाफोन आइडिया फाउण्डेशन द्वारा प्रदेश के पांच जिलों बनारस, गोरखपुर, लखनऊ मुरादाबाद तथा उन्नाव की मह

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 25493

शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वालों को एक माह के लिए 1,000 रुपए का

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

लेख विभाग March 28 2021 29287

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने सुझाव दिया है कि अगर आपके शरीर में कुछ असामान्य

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

रंजीव ठाकुर August 29 2022 35825

उत्तर प्रदेश में अधोमानक दवा सप्लाई होने के बाद महंगी दवाओं को लेकर सनसनीखेज नया मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28691

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

Login Panel