देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

स्किन टाइटनिंग के लिए मॉर्फस 8 टेक्निक हो रही पॉपुलर, जानें इसके बारे में सब कुछ

ज्यादातर महिलाओं में स्किन के लूज होने की वजह बढ़ती उम्र होती है। लेकिन आज के समय में कम उम्र में भी चेहरे की त्वचा काफी लूज और फाइन लाइन्स से भरी नजर आने लगती है।

श्वेता सिंह
August 27 2022 Updated: August 28 2022 05:07
0 28825
स्किन टाइटनिंग के लिए मॉर्फस 8 टेक्निक हो रही पॉपुलर, जानें इसके बारे में सब कुछ प्रतीकात्मक चित्र

चेहरे की त्वचा ढीली होकर ग्लो खोने लगती है तो महिलाओं को टेंशन होने लगती है। त्वचा कई कारणों से लूज होती है। ज्यादातर महिलाओं में स्किन के लूज होने की वजह बढ़ती उम्र होती है लेकिन आज के समय में कम उम्र में भी चेहरे की त्वचा काफी लूज और फाइन लाइन्स से भरी नजर आने लगती है। इस समस्या का कारण है, तनाव, प्रदूषण, सही डायट का अभाव और त्वचा की देखभाल ठीक से ना होना।

 

स्किन लूज होने पर दिखते हैं ये बदलाव - These changes are seen when the skin is loose

  • आंखों के नीचे की त्वचा पर महीन लाइन आ जाती हैं।
  • त्वचा की मासूमियत गायब होने लगती है।
  • स्किन में फर्मनेस नहीं दिखती यानी आपकी त्वचा सूजी हुई-सी दिखने लगती है।
  • स्किन पोर्स बड़े दिखने लगते हैं।

 

सॉफ्ट और यंग लुकिंग स्किन के लिए स्किन केयर प्रॉडक्ट्स के अलावा स्किन ट्रीटमेंट्स पर भी लोग काफी पैसे खर्च कर सकते हैं। ऐसी ही एक स्किन टाइटनिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट इन दिनों सेलेब्स और एक्टर्स के बीच काफी पॉप्युलर हो रही हैं जिसका नाम है मॉर्फस8 लेजर ट्रीटमेंट  (Morpheus8 laser treatment)।

 

कैसे काम करती है ये तकनीक - How does this technology work

मॉर्फस8 (Morpheus8) स्किन टाइटनिंग की एक तकनीक ( skin tightening techniques) है जिसमें स्किन पोर्स को कोलाजन के निर्माण (collagen manufacturing) के लिए उत्तेजित किया जाता है। इस तकनीक में रेडियो फ्रीक्वेंसी (radio frequency) और माइक्रोनीडलिंग (microneedling) या बहुत छोटी-छोटी सुइयों की मदद ली जाती है। इस तकनीक में त्वचा की गहरी परतों और स्किन टिश्यूज में गहरे तक टेक्निक का प्रभाव पहुंचाने की कोशिश की जाती है। इससे स्किन अधिक फ्रेश, यंग और गुलाबी दिखायी देती है।

 

इस टेक्निक में दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं और दोनों तरीकों में अलग-अलग तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे चेहरे और गर्दन के लिए मॉर्फस8 (Morpheus8) उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है वहीं, शरीर के बड़े हिस्सों जैसे पेट और जांघों के लिए  मॉर्फस8 बॉडी (Morpheus8 Body) की मदद ली जाती है।

 

ये हैं फायदे - Advantages

मॉर्फस8 टेक्निक का एक बड़ा फायदा है कि अन्य सर्जरीज और ट्रीटमेंट्स की तुलना में इसमें घाव बहुत तेजी से भर जाते हैं और इसकी वजह से ट्रीटमेंट के बाद समस्याएं कम ही होती है। इस ट्रीटमेंट को सेलिब्रिटीज द्वारा काफी अधिक पसंद किया जा रहा है। मशहूर टीवी रियालिटी शो स्टार किम कार्देशियन (Kim Kardashian) ने भी टमी टाइटनिंग के लिए इस तकनीक की मदद ली क्योंकि इसमें बहुत अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। यह स्किन पोर्स को टाइट बनाता है और इससे स्किन और चेहरे की त्वचा बेहतर दिखायी देते हैं। इससे, त्वचा में कोलाजन का निर्माण अधिक होता है जिससे पिम्पल्स और झुर्रियां कम होती है। साथ ही स्ट्रेच मार्क्स हल्के होता है और स्किन पोर्स टाइट बनते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

अखण्ड प्रताप सिंह November 14 2020 24264

NIRF की रैंकिंग टीचिंग,  लर्निंग और संसाधन, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन के परिणाम, धारण

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24839

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

लेख विभाग November 05 2022 29843

अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा को कई समस्याओं से दूर कर सकते हैं बल्क

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

विशेष संवाददाता February 26 2023 28364

एमपी के प्राइवेट हॉस्पिटल को सरकार का आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश भ

बचपन के टीके कोरोना के घातक असर में प्रभावी सुरक्षा देतें है: शोध

बचपन के टीके कोरोना के घातक असर में प्रभावी सुरक्षा देतें है: शोध

एस. के. राणा September 02 2021 22943

अध्यनयकर्ताओं ने बताया कि आमतौर पर बचपन में मीजल्स-मंम्प्स-रूबेला (एमएमआर) के टीके दिए जाते हैं। इसक

मेरठ में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएमओ और सर्विलांस अधिकारी अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएमओ और सर्विलांस अधिकारी अलर्ट

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28904

जिले में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालाँकि लोग ठीक भी हो रहे हैं लेकिन चिंतित

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

रंजीव ठाकुर July 18 2022 25485

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती स्थगित कर दी गई है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को होने वाल

वैदिक विज्ञान में माइक्रोबायोलॉजी और मानव स्वास्थ्य

वैदिक विज्ञान में माइक्रोबायोलॉजी और मानव स्वास्थ्य

लेख विभाग February 09 2023 183330

वेदों में इन जैव सूक्ष्माणुओं को पदार्थ विद्या के अंतर्गत मरुत गणों के नाम से बताया गया है। वेदों के

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 525

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एआई आधारित वाइस बॉट का उद्देश्य केवल मरीजों से फीडबैक लेना नहीं है, बल्क

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

आरती तिवारी August 01 2023 29560

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित करीब 60 फीसदी मरीजों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है। इससे उनके इलाज

Login Panel