देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वर्ल्ड लीवर डे स्पेशल: टॉक्सिंस लोड और कीटनाशक बने लीवर के सबसे बड़े दुश्मन

जब लिवर पर विषाक्त पदार्थों का बोझ बढ़ जाए तो तरह-तरह की व्याधियां उत्पन्न होने लगती हैं और इसका असर सीधा लिवर की क्रियाशीलता पर पड़ता है।

रंजीव ठाकुर
April 18 2022 Updated: April 19 2022 01:20
0 27063
वर्ल्ड लीवर डे स्पेशल: टॉक्सिंस लोड और कीटनाशक बने लीवर के सबसे बड़े दुश्मन प्रतीकात्मक

लखनऊ। आमतौर पर धारणा है कि पैकैज्ड फूड और अल्कोहल अधिकता से लिवर डैमेज हो जाता है लेकिन कई रिसर्च से यह बात साबित हो चुकी है कि विशुद्ध सात्विक व सादा जीवन व्यतीत करने वाले इंसान का लिवर भी बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है फलों-सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग। ऐसे अधिकतर लिवर के मरीजों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर (NAFLD) जैसी बीमारी पाई जा रही है। 

डॉ आशीष कुमार मिश्रा

अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर ट्रांसप्लांट एंड एचपीबी सर्जरीज के कंसलटेंट डॉ आशीष कुमार मिश्रा बताते हैं, "शरीर में रक्त को साफ रखने में लिवर की बड़ी भूमिका होती है, जो शरीर टॉक्सिंस को फ़िल्टर कर बाहर निकाल देता है। बाजार में मिलने वाले फलों और सब्जियों में मिलने वाले पेस्टिसाइड्स से लीवर पर टॉक्सिंस का बोझ बढ़ जाता है और उसकी कार्य-प्रणाली पर भी असर पड़ता है। पेस्टिसाइड्स की वजह से हेपेटाइटिस, लिवर डैमेज,चक्कर, उल्टी और पीलिया आदि रोग के मामले बढ़ने लगे हैं। बाजार में ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो सब्जियों और फलों में मौजूद पेस्टिसाइड्स के प्रभाव को काफी हद तक कम कर देते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ऐसे प्रोडक्ट प्राकृतिक तत्वों से बने हों न कि किसी केमिकल से।"

लिवर मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों मे से एक है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को अपशिष्ट में परिवर्तित कर रक्त को साफ करता है। लेकिन जब लिवर पर विषाक्त पदार्थों का बोझ बढ़ जाए तो तरह-तरह की व्याधियां उत्पन्न होने लगती हैं और इसका असर सीधा लिवर की क्रियाशीलता पर पड़ता है। शरीर में विषाक्त पदार्थों का स्तर बढ़ने का सबसे कारण है, हमारे भोजन मे शामिल फलों और सब्जियों का विषाक्त होना। 

जी हां, सही पढ़ा,आपने कि हमारी-आपकी थाली में फलों और सब्जियों के रूप में जहर पड़ा हुआ है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि हमने ज्यादा उत्पादन पाने के लालच में कीटनाशकों का उपयोग कर इन्हें जहरीला बना दिया है। यह तथ्य भारत सहित विश्व भर में हुए अध्ययन से साबित हो चुका है कि फलों और सब्जियों में मौजूद कीटनाशकों के चलते लिवर की बीमारियों में वृद्धि हुई है।

फलों और सब्जियों की फसल में कीटनाशकों के चलते लिवर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के विषय में आईआईटी मंडी के साइंटिस्ट्स ने भारतीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) के भारतीय विष विज्ञान शोध संस्थान लखनऊ और रसायन एवं जीव विज्ञान विभाग-जामिया हमदर्द, नई दिल्ली के रिसर्च स्कालर्स के साथ मिलकर रिसर्च की। इस शोध मे यह बात सामने आई कि कीटनाशकों व आसपास के वातावरण में पाया जाने वाले लेड पीबी 2 प्लस साल्ट की वजह से लिवर में चर्बी बढ़ रही है। इसके चलते पतले लोग भी मेटाबॉलिकली मोटे और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

 इसके अलावा अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च की गोष्ठियों में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट्स के अनुसार, कीटनाशकों के प्रभाव से अकेले अमेरिका मे लीवर कैंसर का जोखिम 71 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च के साइंटिस्ट्स के अनुसार दुनिया भर के देशों में हो रहे शोधों के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। लीवर कैंसर दुनिया में छठा सबसे आम कैंसर है और कैंसर से होने वाली मौतों में फेफड़ों के कैंसर के बाद सबसे बड़ा कारण है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

एस. के. राणा September 01 2021 43210

संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

एस. के. राणा February 16 2022 30802

मशहूर वायरोलॉजिस्ट टी जैकब जॉन ने दावा किया कि भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी बनने की

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 721

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

श्वेता सिंह October 23 2022 28696

समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष अब तक 4801 डेंगू के मरीज चिह्नित किए

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये  डॉ. के. एस. बराड़ से

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये डॉ. के. एस. बराड़ से

लेख विभाग April 28 2022 44404

जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खू

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 1729

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। प

स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही बाहर की दवाइयां, एसडीएम ने मारा छापा

स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही बाहर की दवाइयां, एसडीएम ने मारा छापा

विशेष संवाददाता June 10 2023 37995

स्वास्थ्य केंद्र इग्लास में बाहर की दवाइयां बरामद होने की शिकायत जैसे ही उपजिलाधिकारी इगलास को हुई त

200 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज: पीएम मोदी ने सभी वैक्सीन निर्माताओं को दी बधाई, यूनिसेफ और बिल गेट्स ने बताया बड़ा कदम

200 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज: पीएम मोदी ने सभी वैक्सीन निर्माताओं को दी बधाई, यूनिसेफ और बिल गेट्स ने बताया बड़ा कदम

एस. के. राणा July 22 2022 28641

देश में कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ डोज पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 14 2023 28244

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि XBB.1.5- अब तक पाया गया सबसे तेजी से फैलने वाला ऑमिक्रॉन सबवेरिए

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

आरती तिवारी June 01 2023 28016

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश प

Login Panel