देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य से होते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, ‘‘न गिरजाघर और न ही राज्य, सिर्फ महिलाएं ही अपने भाग्य का फैसला करेंगी।’’

हे.जा.स.
May 09 2022 Updated: May 09 2022 00:32
0 28692
गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन प्रतीकात्मक चित्र

शिकागो (एपी)। गर्भपात के अधिकार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को अमेरिका के कई शहरों में रैली निकाली। गर्भपात देशभर में महिलाओं के लिए एक कानूनी विकल्प बना रहे, यह सुनिश्चत करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने इसके समर्थन में लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया।

गर्भपात के अधिकार (abortion rights) के समर्थन में सैकड़ों लोग शिकागो, अटलांटा, ह्यूस्टन और अन्य शहरों में एकत्र हुए। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका के उच्चतम न्यायालय (US Supreme Court) की राय जनता के सामने लीक हो गई है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि अदालत 1973 के ‘रो वी वेड’ मामले (Roe v Wade' case) को पलटने के लिए तैयार है, जिसने देशभर में गर्भपात को वैध कर दिया था।

कोर्ट्स मैटर इलिनोइस (Courts Matter Illinois) के अध्यक्ष कैरोल लेविन ने शिकागो में रैली के दौरान डब्ल्यूएमएक्यू-टीवी से कहा, ‘‘यह सोचने वाली बात है कि महिलाएं क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, इसे लोग अब भी नियंत्रित करना चाहते हैं।’’

इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने रैली में हिस्सा लिया और प्रांत में प्रजनन अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प जताया।

अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य से होते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, ‘‘न गिरजाघर और न ही राज्य, सिर्फ महिलाएं ही अपने भाग्य का फैसला करेंगी।’’

ह्यूस्टन में हजारों लोगों ने प्रजनन अधिकार रैली (fertility rights rally) में हिस्सा लिया, जिसका शीर्षक ‘डेमोक्रेट बेटो ओ रुर्के’ था। शीर्षक टेक्सास के गवर्नर के संदर्भ में था। टेक्सास अमेरिका के उन प्रांतों में शामिल है, जो न्यायालय द्वारा गर्भपात के राष्ट्रव्यापी अधिकार को उलटने की स्थिति में खुद गर्भपात पर प्रतिबंध (ban abortion) लगा देगा और बलात्कार या अनाचार के लिए कोई अपवाद नहीं छोड़ेगा।

गर्भपात का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने भी सड़क पर प्रदर्शन किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अस्पतालों में तीसरी आंख, ऑनलाइन इवैल्यूएशन सेंटर का शुभारंभ

अस्पतालों में तीसरी आंख, ऑनलाइन इवैल्यूएशन सेंटर का शुभारंभ

आरती तिवारी August 25 2023 30030

प्रदेश के 107 जिला अस्पताल सीसी कैमरों से लैस हो गए हैं। इन कैमरों के जरिए 24 घंटे अस्पतालों पर नजर

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

हे.जा.स. March 17 2021 24738

लोहिया संस्थान में वर्ष 2016 में 456 गैर शैक्षणिक पदों की मंजूरी मिली थी। इनमें कंप्यूटर आपरेटर, टेक

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता January 29 2023 24239

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को गांव बाता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औच

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

अखण्ड प्रताप सिंह July 14 2023 142032

सरकार ने मिशन निरामया के तहत पूरे नर्सिंग औऱ पैरामेडिकल में सभी को एक कैटिगरी की रैंक दी गई है। नर्स

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

रंजीव ठाकुर August 24 2022 36484

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर वर्ष 2019 से टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेने की प्रथ

पशु पालन विभाग के निदेशक ने लंपी रोग नियंत्रण के लिए गोशाला का किया निरीक्षण

पशु पालन विभाग के निदेशक ने लंपी रोग नियंत्रण के लिए गोशाला का किया निरीक्षण

श्वेता सिंह September 26 2022 25229

उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में पशुओं का निरन्तर टीकाकरण कराया जा रहा है। कुल 62200 लगभग 80% का टी

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 10 2021 27077

सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

विशेष संवाददाता July 18 2023 37344

प्राइवेट हॉस्पिटल का नया कारनामा आया सामने है। प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा खुले आम गर्भपात का प्रचार कि

कोविड19: भारत को सहायता सामग्री भेजने में जुटी हैं अमेरिकी कंपनियां।

कोविड19: भारत को सहायता सामग्री भेजने में जुटी हैं अमेरिकी कंपनियां।

एस. के. राणा May 08 2021 26919

जो बाइडन सरकार ने अभी भारत को 10 करोड़ डालर की सहायता देने की घोषणा की है। उम्मीद है कि समीक्षा के ब

डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं का इलाज करने के लिए होम्योपैथी उचित विकल्प है: डॉ रूप कुमार बनर्जी

डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं का इलाज करने के लिए होम्योपैथी उचित विकल्प है: डॉ रूप कुमार बनर्जी

आनंद सिंह March 23 2022 37515

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में बैठना, चलना या उठना सीखने में ज्यादा समय लेते

Login Panel