देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में 8 प्रतिशत से अधिक वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित: इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन

भारत में 40 मिलियन वयस्क इम्पेयर्ड ग्लुकोज़ टॉलरेन्स का शिकार हैं, जिनमें टाईप 2 डायबिटीज़ की संभावना है। इस दृष्टि से भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

एस. के. राणा
November 14 2021 Updated: November 14 2021 01:46
0 28681
भारत में 8 प्रतिशत से अधिक वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित: इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन प्रतीकात्मक

बेंगलुरु। विश्व मधुमेह दिवस यानि वर्ल्ड डायबिटीज़ डे से पहले इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार अब दुनिया भर में 537 मिलियन लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं, 2019 के पिछले आंकड़ों की दृष्टि से इसमें 16 फीसदी (74मिलियन) की बढ़ोतरी हुई है। आईडीएफ डायबिटीज़ एटलस के 10वें संस्करण के परिणाम 6 दिसम्बर को को प्रकाशित किए जाएंगे। जिसके अनुसार भारत में 74 मिलियन से अधिक यानि हर 12 में से एक वयस्क डायबिटीज़ का शिकार है भारत डायबिटीज़ से पीड़ित मरीज़ों की संख्या की दृष्टि से चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है। 

प्रोफेसर शशांक जोशी, चेयरपर्सन, आईडीएफ साउथ-ंईस्ट एशिया क्षेत्र ने कहा। इस साल इंसुलिन की खोज हुए 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, साथ ही बीमारी से पीड़ित लाखों लोगों की देखभाल में सुधार लाने का आह्वान करती है।‘‘हमें भारत एवं दुनिया भर में डायबिटीज़ से पीड़ित हर व्यक्ति के लिए किफ़ायती उपचार को सुलभ बनाना होगा। नीति निर्माताओं एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने वालों को डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कदम उठाने होंगे ताकि जिन लोगों में इसकी संभावना है, उनमें रोग को  बढ़ने से रोका जा सके।’’ 

प्रो. जोशी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा। चीन में इन मरीज़ों की संख्या 141 मिलियन है। इसके अलावा भारत में 40 मिलियन वयस्क इम्पेयर्ड ग्लुकोज़ टॉलरेन्स का शिकार हैं, जिनमें टाईप 2 डायबिटीज़ की संभावना है। इस दृष्टि से भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है।भारत में डायबिटीज़ से पीड़ित आधे-ं यानि 53.1 फीसदी लोगों में इसका निदान नहीं होता है। 

डायबिटीज़ का निदान न करने या ठीक से उपचार न करने पर यह जानलेवा एवं गंभीर जटिलताओें का कारण बन सकता है जैसे हार्ट अटैक,स्ट्रोक, किडनी फेलियर, अंधापन और कभी-ं कभी टांग काटने तक की नौबत आना। इसके परिणामस्वरूप मरीज़ के जीवन की गुणवत्ता गिर जाती है और ऐसी स्थिति में पहुंचने के बाद इलाज की लागत भी बढ़ जाती है। साथ ही मरीज़ को ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत होती है।

‘‘भारत में डायबिटीज़ के मामलों की बढ़ती संख्या इस बात को दर्शाती है कि यह रोग आज देश में आम लोगों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बन गया है।’’ दुनिया भर में 90 फीसदी लोग टाईप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। टाईप 2 डायबिटीज़ के ब-सजय़ते मामलों में सामाजिक-ंउचयआर्थिक, जनसांख्यिकी, पर्यावरणी एवं आनुवंशिक कारकों का योगदान है। शहरीकरण, आबादी की बढ़ती उम्र, शारीरिक व्यायाम, वज़न बढ़ना और मोटापा इसके मुख्य कारण हैं। डायबिटीज़ के प्रभाव को कम करने के लिए काफी प्रयास किए जा सकते हैं। अध्ययनों से साफ है कि टाईप 2 डायबिटीज़ को रोका जा सकता है। साथ ही जल्दी निदान एवं सही देखभाल के द्वारा रोग के लक्षणों को जटिल होने से बचाया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37567

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41250

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन‎ का खतरा

बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन‎ का खतरा

विशेष संवाददाता February 10 2023 41653

कुछ दिनों से क्षेत्र में सुबह और दिन-रात के समय तापमान में काफी अंतर आ चुका है। इसके कारण दो सप्ताह

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

विशेष संवाददाता December 30 2022 21238

अब एक्स-रे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफ

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों से मामले आए सामने

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों से मामले आए सामने

जीतेंद्र कुमार January 11 2023 33732

कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 15 हजार 522 हो गई है। रविवार को राज्य में 5 मामले सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण  का अभियान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण का अभियान

आनंद सिंह February 08 2022 23878

ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सेवाएं मिल रही हैं जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगा है य

डायबिटीज के कारण किडनी की बीमारी हो सकती: डा. दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2023 29862

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि हाई ब्लड शुगर नेफ्रॉन और किडनी में ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिस

अमेरिकी महिला ने 13 महीने में 2 बार जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

अमेरिकी महिला ने 13 महीने में 2 बार जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. March 01 2023 43663

अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, अमेरिका की एक महिला ने 13 महीने के

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

हुज़ैफ़ा अबरार April 17 2022 36316

डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक http://webcast.gov.in/up/heal

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी November 01 2022 27441

यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक

Login Panel