देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

भारत से संक्रमण गुजर गया और अब तीसरी लहर शायद ही आए। इस लापरवाही भरे आलम में आपको यह जान लेना चाहिए कि अभी ब्रिटेन कोरोना संक्रमण की चौथी और फ्रांस पांचवीं लहर का सामना कर रहे हैं।

एस. के. राणा
November 14 2021 Updated: November 14 2021 02:30
0 23690
कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। हमने भले कुछ महीने पहले ही कोरोना की भयावह दूसरी लहर का सामना किया हो मगर संक्रमण घटते ही अधिकांश लोगों के मास्क उतर गए हैं। कई लोग तो अब मानने लगे हैं कि भारत से संक्रमण गुजर गया और अब तीसरी लहर शायद ही आए। इस लापरवाही भरे आलम में आपको यह जान लेना चाहिए कि अभी ब्रिटेन कोरोना संक्रमण की चौथी और फ्रांस पांचवीं लहर का सामना कर रहे हैं। इन दोनों यूरोपीय देशों ने पहले भी संक्रमण की बेहद मारक लहर को झेला लेकिन दोबारा संक्रमण ने यहां पलटी मारी।

अब दोनों देशों में बूस्टर डोज लग रहा फिर भी हाल बेहाल
कोरोना महामारी के कारण पूरे यूरोप में रूस के बाद ब्रिटेन में सबसे ज्यादा करीब 1.42 लाख लोगों की मौतें हुईं। कोरोना पर काबू करने के लिए ब्रिटेन ने बहुत तेजी से टीके लगाए। अब तक यहां 68.3% लोगों को पूरा टीका लग चुका है जबकि 74.8% आबादी को पहली डोज मिली है। वहीं, चार लहरों का सामना कर चुके यूरोपीय संघ के देश फ्रांस में 68.6% आबादी फुली वैक्सीनेट हो चुकी है जबकि 76.3% लोगों को पहली डोज लगी है। फ्रांस तो 65 साल से अधिक उम्र की अधिकांश आबादी को बूस्टर डोज भी दे चुका है। जबकि ब्रिटेन में 50 से अधिक उम्र के लिए यह काम जारी है। इसके बावजूद ब्रिटेन में 4% और फ्रांस में 2.9% की संक्रमण दर से कोरोना संक्रमण फैल रहा है।

ब्रिटेन में रोजाना 40 हजार तो फ्रांस में 10 हजार मरीज मिल रहे
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था जून में खोल देने के बाद से यहां चौथी लहर जारी है लेकिन इसने अक्तूबर से जोर पकड़ना शुरू किया है। अब यहां रोजाना यहां औसतन 40 हजार मरीज मिल रहे हैं और हर दिन 150 से 200 के बीच मौतें हो रही हैं। दस नवंबर को यहां 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले जबकि बीते 21 अक्तूबर को रिकॉर्ड 51484 केस एक दिन में दर्ज हुए। दूसरी ओर, फ्रांस में 4 अक्तूबर के आसपास पांचवीं लहर शुरू हुई, जिसके कारण अब हर दिन यहां औसतन दस हजार से ज्यादा नए मरीज मिलने लगे हैं और रोजाना 40 के करीब मौतें हो रही हैं। वर्डोमीटर्स के मुताबिक, दस नवंबर को यहां 11883 नए मरीज मिले और 33 मौतें हुईं।

टीका लगने से जान का जोखिम कम, आईसीयू पर दबाव कम
इन दोनों देशों ने तेजी से टीका लगाया जिसका लाभ उन्हें संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर मिल रहा है। अतिगंभीर मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम है। फ्रांस में 1076 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं जबकि अस्पताल में 6702 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ब्रिटेन के अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 9000 है और 1022 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। टीका लगवा चुके मरीजों को कोरोना संक्रमण उतना ज्यादा प्रभावित नहीं कर रहा, जितना टीका न लगवाने वाले मरीजों को कर रहा है।

फ्रांस में प्रतिबंध शुरू, ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने उठाई मांग
फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्री ओलीवियर वेरेन ने कहा है कि देश में पांचवीं लहर की शुरूआत के साफ संकेत मिले हैं जो चिंताजनक है। सरकार ने आने वाले ठंड को देखते हुए अनुमान लगाया है कि स्थिति और खराब हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने रेस्टोरेंट आदि जगह में प्रवेश के लिए 65 साल से ऊपर की बुजुर्ग आबादी के लिए बूस्टर डोज का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। दूसरी ओर, ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने हाल में बोरिस जॉनसन की सरकार से अपील की कि अगर वे पड़ोसी देशों की तरह समय रहते कड़े प्रतिबंध नहीं लगाते हैं तो सर्दियों में हालात बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28579

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

हे.जा.स. November 01 2021 34139

फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

विशेष संवाददाता February 06 2023 29462

हिमाचल के जिला सोलन के बच्चों को कई बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वैक्सीनेशन अभ

नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे करें चेक

विशेष संवाददाता November 11 2022 35965

जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे वे अपने अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन के लिए रिपोर्ट क

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

आरती तिवारी July 06 2023 61432

पशुजन्य रोग एक वैश्विक स्तर की गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संक्रमण फैलने

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36132

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2022 46850

यह गिरोह नामचीन कंपनियों के रैपर में अपनी नकली दवाओं को पैक कर देते है इन दवाओं को इनके एजेंट  मेडिक

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग September 24 2021 48907

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35520

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

यूपी में नवजात शिशु औऱ अंडर फाइव मृत्यु दर कम करने के लिए, बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना होगा: डॉ. आर.एन. सिंह 

यूपी में नवजात शिशु औऱ अंडर फाइव मृत्यु दर कम करने के लिए, बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना होगा: डॉ. आर.एन. सिंह 

आनंद सिंह December 11 2025 5670

देश में लाखों मौतें महज इसलिए हो जाती हैं कि नवजात शिशु को जन्म के आधे घंटे के भीतर मां का दूध नहीं

Login Panel