देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में डायरिया से मचा हाहाकार, रोगियों का तेजी से गिर रहा है ब्लड प्रेशर

120/80 के स्थान पर डायरिया रोगी का ब्लड प्रेशर 85/45 तक हो जाता है। उसका बीपी और पल्स नहीं मिलती। रोगी तुरंत इमरजेंसी में भर्ती करके इलाज देना पड़ रहा है। इस बार इस तरह के रोगी अधिक आ रहे हैं।

श्वेता सिंह
September 05 2022 Updated: September 05 2022 03:18
0 27753
कानपुर में डायरिया से मचा हाहाकार, रोगियों का तेजी से गिर रहा है ब्लड प्रेशर

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो )। कानपुर शहर में डायरिया थम नहीं रहा है। यह लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। डायरिया इस बार नए तरह का लक्षण दे रहा है। उल्टी-दस्त से शरीर में नमक और पानी की कमी इतनी तेज होती है कि रोगी का ब्लड प्रेशर गिर जाता है। 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के मेडिसिन विभाग के डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि रोगी बेहोशी की हालत (unconsciousness) में आ जाता है। 120/80 के स्थान पर डायरिया रोगी का ब्लड प्रेशर 85/45 तक हो जाता है। उसका बीपी और पल्स नहीं मिलती। रोगी तुरंत इमरजेंसी में भर्ती करके इलाज देना पड़ रहा है। इस बार इस तरह के रोगी अधिक आ रहे हैं। शनिवार को दो डायरिया रोगी ओपीडी (OPD) में बेहोश हो गए। उन्हें जल्दी से इमरजेंसी में दिखाया गया। 


इसी तरह उर्सला की ओपीडी में भी रोगी आ रहे हैं। डायरिया (Diarrhea) के बाद उन्हें तेजी से कमजोरी आती है और बेहोशी आ जाती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जच्चा-बच्चा अस्पताल में डबलिंग की नौबत आ रही थी। इससे वार्ड नंबर नौ खोल दिया गया है। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी (emergency) में और व्यवस्था बनाई जा रही है। रोगियों की संख्या को देखते ही इमरजेंसी में जगह कम पड़ रही है। बालरोग के पीडियाट्रिक आईसीयू (Pediatric ICU) के बेड की संख्या लगभग दोगुना कर दी जाएगी। अभी 22 बेड हैं, यहां 42 बेड कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा बालरोग अस्पताल में वायरल संक्रमण (viral infection) के कारण निमोनिया रोगी बढ़ रहे हैं। हैलट के वार्ड में इस समय 1060 रोगी भर्ती हैं। जच्चा-बच्चा अस्पताल में रोगी बढ़ने के कारण एक वार्ड और खोल दिया गया। डायरिया के रोगियों की तबियत तेजी से बिगड़ने की वजह के संबंध में डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि रोगियों को इस बार दस्त अधिक बार आ रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

एस. के. राणा May 05 2023 39629

सफदरजंग अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनुभव गुप्ता ने कहा, ‘‘सबसे पहले चिकित्सकों की टीम

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 30288

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

लेख विभाग July 30 2022 32396

शोध में कहा गया है कि गंध या स्वाद महसूस न होने से जीवन की गुणवत्ता (quality of life) पर खराब असर पड

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

आरती तिवारी September 10 2023 68390

जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

हे.जा.स. September 10 2022 35876

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमार

कैसे करें दस्त का इलाज़?

कैसे करें दस्त का इलाज़?

लेख विभाग October 09 2021 44306

ज्यादातर केसेस में, डायरिया कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन विशेष प्रकार के डायरिया के कारण

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

श्वेता सिंह September 15 2022 34682

स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक आपके चेहरे के लिए किसी जादू से कम नहीं है। स्ट्रॉबेरी कई तरह के विटामिन्स

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25304

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

तीसरी छोड़िये अभी कोरोना की दूसरी लहर ही नहीं थमी - केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।

तीसरी छोड़िये अभी कोरोना की दूसरी लहर ही नहीं थमी - केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।

एस. के. राणा August 04 2021 25672

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 18 जिले ऐसे हैं जहां पिछले

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 37852

आस्टियोपोरोसिस की बीमारी हड्डियों को कमजोर बना देती है जिससे मामूली झटका व चोट लगने पर कूल्हे, कलाई

Login Panel