देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में जानकारी देगा, इस अभियान में उनको बताया जाएगा कि वे किस तरह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 02 2022 Updated: November 02 2022 15:04
0 34638

लखनऊ। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से शहर को बचाने के प्रयास में डाबर की ओर से भारत के  पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन मोस्क्युटो रेपेलेन्ट ब्राण्ड ओडोमॉस ने यूपी में एक विशाल अभियान मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री की शुरूआत की है। जिस क्रम में यहां सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर मॉडल हाउस में बच्चों को डेंगू से बचने के लिये डा. आर.के. गुप्ता ने बचाव के तरीके बताये। 


इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी, डाबर के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के दिनेश कुमार भी मौजूद थे। इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में जानकारी देगा, इस अभियान में उनको बताया जाएगा कि वे किस तरह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। साथ ही अभियान के तहत लोगों को मुफ्त ओडोमॉस मोस्क्युटो रेपेलेन्ट क्रीम भी बांटी जाएगी।

अभियान के तहत डाबर ओडोमॉस सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों पर जागरुकता सत्रों का आयोजन भी करेगा, जिनके जरिए लोगों को डेंगु से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह अभियान भारत के पांच राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में शुरू किया गया।

डाबर इंडिया के मार्केटिंग मैनेजर-होम केयर संतोष जयसवाल के मुताबिक एक ब्राण्ड के रूप में ओडोमॉस लोगों को डेंगु एवं मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है। अपने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हमने लोगों को डेंगु की रोकथाम के बारे में जागरुक बनाने के लिए इस सामाजिक अभियान की शुरूआत की है। क्योंकि हाल ही के महीनों में डेंगु के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक बनाया जाए, ताकि वे अपने आप को डेंगु से सुरक्षित रख सकें। इस अभियान के तहत हम डेंगु और मलेरिया से बचने के तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ाएंगे। 

डा आर के गुप्ता ने कहा कि  डेंगु से बचने के लिए रोकथाम के उपायों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ताकि वे डेंगु एवं मच्छर से होने वाली अन्य बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रख सकें। घर के आसपास पानी न एकत्रित होने दें, कूलर की टंकी या अन्य किसी भी सामान में यदि पानी एकत्रित हो गया है उसे साफ कर लें। पूरे कपड़े पहने और मच्छरों से बचाव के सभी उपाय करें।


डा आर के गुप्ता ने बताया कि यदि आपको बुखार आ जाता है तो दर्द निवारक दवा का सेवन न करें सिर्फ 500 एमजी की दवा खाये है डाक्टर के पास जाकर परामर्श लें। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फ़र्ज़ी नर्सिंग कॉलेज के विरोध में सीएम से मिलने पर अड़े छात्रों की गिरफ्तारी पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया

फ़र्ज़ी नर्सिंग कॉलेज के विरोध में सीएम से मिलने पर अड़े छात्रों की गिरफ्तारी पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया

आनंद सिंह March 13 2022 30945

गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम कैंप कार्यालय जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने छात्रों को धारा

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31614

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

विशेष संवाददाता August 03 2022 26479

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। र

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24512

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34659

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

लेख विभाग March 27 2022 31614

हल्का ब्रेकफास्ट (नाश्ता ) आपको दोपहर के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे देता है। इससे आपकी कार्य क्षमता पर बह

25 से ऐंटोड फार्मास्युटिकल्स का राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा, चलेगा विशेष अभियान

25 से ऐंटोड फार्मास्युटिकल्स का राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा, चलेगा विशेष अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2022 40896

इस पहल का लक्ष्य देशभर में 20 मिलियन से अधिक लोगों को नेत्रदान से लाभ्वान्वित करना है। इस अभियान में

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता March 18 2023 24074

मौसम परिवर्तन होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज और ओपीडी दफ्तर में भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश ल

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

आरती तिवारी November 17 2022 29846

अभियान में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया, ना

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 75892

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

Login Panel