देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल में परिवर्तन और कम पानी पीना हैं।

लखनऊ। नेफ्रोलॉजिस्ट विशेष रूप से उन बीमारियों का इलाज करते हैं जो किडनी और उनकी कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। नेफ्रोलॉजिस्ट एक फिज़िशियन है। यूरोलॉजिस्ट पूरे यूरीनरी ट्रैक्ट सिस्टम का इलाज करते हैं खासकर सर्जरी से जुडी हुई बीमारियों का। ये मुख्यतः सर्जन होतें हैं। उक्त जानकारी रीजेंसी अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ ने दिया।  

डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि यदि किसी के मूत्राशय में इन्फेक्शन होता है तब कुछ लक्षणों के आधार पर वह व्यक्ति खुद पता कर सकता है कि उसको समस्या है। यदि बार-बार पेशाब आता है, पेशाब में जलन होती है, पेशाब निकल जाता, है या उसको रोक नहीं पाता, पेशाब में ब्लड आता है आदि लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को यूरोलॉजिस्ट से मिलकर सलाह लेना चाहिए। रोग का पता लगाने के लिए यूरिन की जांच और अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। 

उन्होंने बताया कि यदि युगल दम्पति को बार-बार  यूटीआई (मूत्र मार्ग में संक्रमण) की परेशानी है तो पत्नी-पत्नी दोनों को यूरिन की जांच करा लेना लाभप्रद होगा। यूटीआई के कारण पेशाब करने में कठिनाई से लेकर किडनी में इन्फेक्शन तक हो सकता है ऐसे में यूरोलॉजिस्ट से मिलकर सलाह लेना चाहिए। 

डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल में परिवर्तन और कम पानी पीना हैं। इन कारणों  पथरी के केस बढ़ रहे है। पथरी होने पर आप ज्यादा पानी पिए। कुछ पथरी दवाइयों से निकल जाती है लेकिन अगर पथरी कुछ ज्यादा बड़ी होती है तो उसको सर्जरी के द्वारा निकाला जाता है। आज भारत में किडनी के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

उन्होंने बताया कि यदि सही समय पर किडनी का सही इलाज न किया जाए तो पेशेंट डायलिसिस पर चला जाता है। उसके सामने ट्रांसप्लांट ही एक मात्र विकल्प रह जाता है इसलिए अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सादा खाना खाए, समय पर खाएं, व्यायाम करें, पानी का अधिक प्रयोग करें, ठंडे पेय पदार्थों का बिल्कुल भी सेवन ना करें, मीठा कम खाएं आदि बातों का ध्यान रखकर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार March 31 2022 31574

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 1694

केजीएमयू के प्रो पवित्र रस्तोगी ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इ

लखनऊ की महापौर ने मच्छर जनित रोगों के विरुद्ध चलवाया विशेष अभियान

लखनऊ की महापौर ने मच्छर जनित रोगों के विरुद्ध चलवाया विशेष अभियान

आरती तिवारी November 10 2022 37105

शहर में अभियान के दौरान समस्त जोनो में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी तय की गयी थी। स्थलीय

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 32329

आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व होता है | शरीर में थाइरॉयड हार्मोन का सही से उत्पादन करने के लिए इसकी आवश्य

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

रंजीव ठाकुर March 13 2021 35781

अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं बनी है जो किडनी में पथरी को बनने से रोक सके या इसका इलाज कर सके। पथरी निकालन

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 21931

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

हे.जा.स. February 10 2022 32766

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीका

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

लेख विभाग January 15 2023 44376

पाइल्स या बवासीर में खानपान के अलावा योग भी काफी असरदार होता है। अगर आप रोजाना यहां बताए जा रहे इन ख

सुखी जीवन के लिए कामेच्छा में कमी के कारणों को समझिये

सुखी जीवन के लिए कामेच्छा में कमी के कारणों को समझिये

लेख विभाग June 12 2022 1567036

सेक्स के प्रति अरुचि को शुरूआती तौर पर सामान्य समस्या के रूप में माना गया है। शोधों से या स्पष्ट होत

चश्मे को ऐसे करेंगे साफ तो नहीं आएंगे स्क्रैच

चश्मे को ऐसे करेंगे साफ तो नहीं आएंगे स्क्रैच

आरती तिवारी August 25 2022 45055

चश्मे के ग्लास को साफ करना काफी मुश्किल भी होता है। ऐसे में अगर कई जतन के बावजूद भी चश्मा आसानी से स

Login Panel