देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं बनी है जो किडनी में पथरी को बनने से रोक सके या इसका इलाज कर सके। पथरी निकालने का सबसे उत्तम तरीका सर्जिकल इलाज ही है।

रंजीव ठाकुर
March 13 2021 Updated: March 13 2021 01:58
0 35774
आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज। प्रतीकात्मक लिथोट्रिप्सी
लखनऊ। क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से पीड़ित मरीजों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं इसलिए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है। चूंकि डायबिटीज, हाइपरटेंशन और मोटापा के कारण लंबे समय तक किडनी को नुकसान पहुंचता है और इसी वजह से किडनी को फिर स्वस्थ नहीं किया जा सकता है।

खराब खानपान और शारीरिक व्यायाम की कमी जैसे मुख्य कारण किडनी संबंधी कई बीमारियां बढ़ाते हैं। मोटापे से भी कई जोखिम जुड़े हैं जिस कारण किडनी में पथरी के ज्यादा होते हैं। प्रोटीन और सोडियम की अधिक मात्रा वाला भोजन ज्यादा एसिडिक यूरीन पैदा कर सकता है और यूरिनरी साइट्रेट में कमी ला सकता है इसलिए इसे भी किडनी पथरी का खतरा बढ़ाने का मुख्य कारण माना जाता है।

मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, के यूरोलॉजी रेनल ट्रांसप्लांट के चेयरमैन डॉ. अनंत कुमार ने बताया, देश के उत्तर पश्चिमी (जिसे स्टोन बेल्ट भी कहा जाता है) हिस्से में किडनी की पथरी के मामले बहुत आम हैं। कुछ लोगों में तो बार—बार पथरी हो जाती है। अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं बनी है जो किडनी में पथरी को बनने से रोक सके या इसका इलाज कर सके। पथरी निकालने का सबसे उत्तम तरीका सर्जिकल इलाज ही है। आधुनिक चिकित्सा तकनीक में लेजर और विशेष डिजिटल स्कोप की मदद से बिना चीरा या कट लगाए पथरी निकाली जा सकती है।'

डॉ. अनंत कुमार, यूरोलॉजिस्ट

किडनी में ट्यूमर सभी तरह के आक्रामक कैंसरों में से एक है जिस कारण सभी तरह के कैंसर में 2—3 फीसदी मामले असाध्य हो जाते हैं। क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) देश की 15—20 फीसदी युवा आबादी को प्रभावित करता है और दुनिया में बीमारियों से होने वाली मौत के शीर्ष 20 कारणों में से एक है। यह ऐसी बीमारी है जो न सिर्फ मरीज को बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करती है और उनकी आर्थिक स्थिति को भी बुरी तरह कमजोर कर देती है। महिलाओं में किडनी रोग के कुछ खास जोखिम होते हैं। किडनी रोग और इससे संबंधी देखभाल से जुड़ी समस्याएं मौजूदा और अगली पीढ़ी तक को बुरी तरह प्रभावित करती हैं।

डॉ. अनंत ने कहा, 'आधुनिक रेडियोलॉजी सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने के कारण किडनी के ज्यादातर मामलों की शुरुआती चरण में ही पहचान होने लगी है। इसके बाद सही समय पर सर्जरी कराने से मरीज के स्वस्थ होने की दर भी बढ़ जाती है। आजकल सर्जिकल तकनीकों में अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोट का इस्तेमाल होता है और यूरोलॉजिस्ट बहुत ही बारीकी से मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल तकनीक (रोबोट असिस्टेड पार्शियल नेफ्रेक्टोमी) का इस्तेमाल करते हुए स्वस्थ हिस्से को नुकसान पहुंचाए बिना किडनी के सबसे जटिल ट्यूमर को भी निकाल सकते हैं। अगले दिन से ही मरीज को खाने और टहलने की अनुमति मिल जाती है और सर्जरी के दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।'

क्रोनिक किडनी फेल्योर से जूझ रहे 2 लाख से अधिक मरीज प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे हैं जबकि हर साल मुश्किल से 5000 प्रत्यारोपण ही हो पाता है। किडनी प्रत्यारोपण की इतनी मांग बढ़ने के पीछे इस क्षेत्र में हुए तरक्की को लेकर जागरूकता का ही अभाव होता है क्योंकि लोग किडनी दान करने को लेकर आशंकित रहते हैं कि इसके बाद वे स्वस्थ रह पाएंगे कि नहीं।

उन्होंने कहा, 'किडनी खराब हो जाने की स्थिति में सर्वश्रेष्ठ इलाज किडनी ट्रांसप्लांट ही है जिससे मरीज व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रोफेशनल स्तर पर सामान्य जिंदगी जी सकता है। ट्रांसप्लांट करने वाले सर्जन बहुत हुनरमंद शिल्पकार होते हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि दान देने वाले व्यक्ति के शरीर से सुरक्षित किडनी निकालकर मरीज के शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया जाए। हाल के कुछ वर्षों में किडनी प्रत्यारोपण और आॅर्गन सपोर्ट के क्षेत्र में कई तरह की तरक्की हुई है। रोबोट की मदद से रेनल ट्रांसप्लांटेशन अत्यधिक उपयोगी साबित हुआ है क्योंकि इससे शीघ्र स्वास्थ्यलाभ, कम दर्द और बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है। पुरानी नियमित ओपन सर्जरी के विपरीत रोबोटिक सर्जरी के लिए बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है और इसमें मांसपेशियां नहीं काटी जाती है। सर्जरी के दौरान खून निकलने तथा मानवीय भूल की संभावना भी बहुत कम रहती है।'

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए बालों के लिए करी पत्ता के चमत्कारिक फायदे

जानिए बालों के लिए करी पत्ता के चमत्कारिक फायदे

आरती तिवारी October 03 2022 46547

यह तो हम सब जानते हैं कि करी पत्ता खाने में स्वाद बढ़ाता है। खाने में अगर करी पत्ता का छौंका लग जाए

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

आरती तिवारी January 10 2023 32893

दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के स

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 34422

डॉ. आशुतोष वर्मा पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। हर महीने की 20 तारीख को वह सभी मरीज़ों का

अपोलोमेडिक्स और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने चलाया हेल्थ विद हार्ले अभियान

अपोलोमेडिक्स और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने चलाया हेल्थ विद हार्ले अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 2128

एडीसीपी राघवेंद्र सिंह समेत ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए उन्हें बताया कि किसी व्यक

हरी मिर्च खाने के ये फायदे जो सेहत के लिए है जरूरी

हरी मिर्च खाने के ये फायदे जो सेहत के लिए है जरूरी

लेख विभाग May 14 2023 39142

हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइ

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

श्वेता सिंह August 21 2022 25773

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ यूपी में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो को

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 35000

मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अगर उस धमनी में अचानक ब्लाकेज आ गया जिसकी वजह से खून हृ

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

आरती तिवारी August 29 2022 34482

जब आप मु्ल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं में छुटकारा मिलता है। च

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: लोहिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: लोहिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 1379

तंबाकू सेवन के कारण उत्पन्न होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं विशेष रूप से कैंसर हृदय रोग एवं श्वसन

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

श्वेता सिंह September 10 2022 29456

स्वास्थ्य निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी सीएमओ (CMO) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाषा

Login Panel