देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

इसके पहले कि आप अपने नेल्स पर नेल पॉलिश लगाएँ, अपने नेल्स पर नेल पॉलिश के निशान पड़ने से रोकने के लिए नेल्स के ऊपर एक बेस कोट लगाना न भूलें।

सौंदर्या राय
October 01 2021 Updated: October 01 2021 23:46
0 34717
नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत। प्रतीकात्मक

नेल पॉलिश को बहुत करीने से और एक बराबर लेयर में लगाते आना एक कला है, जो थोड़ी मुश्किल भी है। सफाई के साथ और परफेक्ट नेल पॉलिश की लाइन लगाने के लिए काफी प्रैक्टिस की और हाथों को स्टेबल या स्थिर रखने की जरूरत होती है। अगर आप से गलती से नेल पॉलिश लाइन से बाहर चला भी जाता है, तो घबराएँ नहीं, उसे पोंछकर आप हमेशा दूसरी कोट के साथ अपनी गलती को सुधार सकते हैं!

अपने नाखूनों को पॉलिश के लिए तैयार करना (Preparing Your Nails for Polish)

  1. अपने नेल्स पर लगे पिछले पॉलिश को हटाएँ: एक साफ और एक-समान मैनीक्योर तैयार करने के लिए, सबसे पहले आपको अपने नेल्स के ऊपर लगे पिछले पॉलिश को साफ करना होगा। एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर आपके नेल्स और क्यूटिकल्स को रूखा कर देते हैं। अगर हो सके, तो एक एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर की बजाय एक नॉन-एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें।
    • एक कॉटन स्वेब या बॉल को अपने नेल पॉलिश रिमूवर की ओपनिंग पर रखें। ध्यान रखें कि कॉटन से बॉटल की पूरी ओपनिंग को कवर होना चाहिए।
    • बॉटल को थोड़ा सा तिरछा करें या फिर उल्टा करें और फिर कॉटन स्वेब या बॉल के रिमूवर से पूरा गीले होने का इंतज़ार करें।
    • पॉलिश को निकालने के लिए रिमूवर में भीगे कॉटन स्वेब या बॉल को अपने नेल्स के ऊपर रखें।
    • जरूरत के अनुसार अपने कॉटन स्वेब या बॉल को दोबारा रिमूवर से गीला करें।
  1. अपने नेल्स को ट्रिम करें, फ़ाइल करें और स्मूद करें: अपने पुराने नेल पॉलिश को निकालने के बाद, थोड़ा टाइम अपने नेल्स को काटने, शेप देने और बफ़ करने में बिताएँ। नेल क्लिपर्स, एमरी बोर्ड (emery board) और एक जेंटल बफ़र रखें।
    • अगर जरूरत पड़े तो अपने नेल्स को काटने के लिए क्लिपर्स का इस्तेमाल करें।
    • एमरी बोर्ड नेल फ़ाइल से अपने नेल्स की किनारों को स्मूद करें। अपने नेल्स को राउंड, स्क्वेर या राउंडेड स्क्वेर शेप में फ़ाइल करें।
    • अपने नेल्स की सर्फ़ेस को एक-सा करने के लिए हर एक नाखून के ऊपर एक हल्के से अब्रेसिव या घर्षण वाले बफर को चलाएं।
  1. अपने हाथों को गुनगुने पानी में भिगोएँ: जैसे ही आपके नेल्स को ट्रिम, शेप और बफ़ कर दिया जाता है, फिर थोड़ा टाइम लेकर रिलैक्स हो जाएँ और आराम करें। बेसिन तक जाएँ और उसमें गुनगुना पानी भरें और साथ में अपने जेंटल फेशियल क्लींजर की एक सिक्के के आकार बराबर मात्रा डालें। एक जेंटल बॉडी स्क्रब का यूज करके अपने हाथों को सोखने के पहले एक्सफोलिएट करें। बॉडी स्क्रब को हटाने के लिए अपने हाथों को गरम, साबुन के पानी में डालें। अपने हाथों को तीन मिनट के लिए सोखें। अपने हाथों को बेसिन से निकालें और फिर उन्हें एक साफ टॉवल से सुखाएँ।
    • आपके हाथों को सोखने के बाद, आपके क्यूटिकल्स सॉफ्ट होंगे और वो आसानी से पीछे धकेले जा सकेंगे।
  1. अपने क्यूटिकल्स को पीछे धकेलें: अगर आपको दर्द महसूस होना शुरू हो जाए, तो ऐसा न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से उनमें से खून निकलना शुरू हो सकता है। अगर आपने काफी समय से ऐसा नहीं किया है, तो ऐसा करने में आपको थोड़ी तकलीफ तो होगी। क्यूटिकल्स भी त्वचा का ही हिस्सा होते हैं। ये आपके नेल मेट्रिक्स, जो कि आपके नेल्स का वो भाग होता है, जो बढ़ता है, को प्रोटेक्ट करते हैं। अपने क्यूटिकल्स को काटने की वजह से आपके नेल्स पर इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी वजह से आपके नेल में कलर बदलने और लकीरें बनने जैसी खराबी भी हो सकती है। अपने क्यूटिकल्स को काटने की बजाय, उन्हें पीछे धकेलकर अपने नेल्स को एक ओवल अपीयरेंस दें। ये नेल पॉलिश की लाइन बनाना भी आसान बना देता है।
    • अपने क्यूटिकल्स को आराम से पीछे अपने नेल बेड की ओर दबाने के लिए एक क्यूटिकल पुशर (cuticle pusher) का इस्तेमाल करें।
    • अपने क्यूटिकल्स के साइड्स को भी धकेलें।
    • किसी भी ड्राई या डैमेज स्किन को भी हटा दें।
    • ठीक ऐसा ही अपने बाकी के नेल्स पर भी रिपीट करें।
  1. अपने क्यूटिकल्स और स्किन को मॉइस्चराइज़ करें: अपने हाथों को एक्सफोलिएट करने के बाद, अपनी सॉफ्ट स्किन को फिर से हाइड्रेट करना और मॉइस्चराइज़ करना जरूरी होता है। एक गाढ़े और बेहतरीन हैंड क्रीम या लोशन को चुनें। इस क्रीम या लोशन को अपने हाथों पर मसाज करें। या फिर थोड़ा सा बादाम का तेल (आमतौर पर ये एक पेन या नेल वार्निश टाइप में आया करता है) लगाएँ या फिर किसी सीधे तौर पर क्यूटिकल ऑयल के नाम से आने वाला ऑयल खरीदें और उसे अपने क्यूटिकल्स पर लगाएँ। ऐसा करने से वो हाइड्रेट हो जाते हैं और बची हुई सफेद हाफ-डैड स्किन इसके साथ में आराम से ठीक हो जाएगी।
  2. अपने नेल्स पर लगे ऑयल और ग्रीस को हटाएँ: अगर आप इन्हें आपके नेल्स पर ही रहने देंगे, आपकी हैंड क्रीम या लोशन के ऑयल आपके पॉलिश की लाइफ को कम कर देंगे। आप रबिंग अल्कोहल और एक कॉटन स्वेब या बॉल की मदद से भी इन ऑयल को अपनी उँगलियों के नाखून से हटा सकती हैं।
    • कॉटन स्वेब या बॉल को रबिंग अल्कोहल बॉटल की ओपनिंग में ऊपर रखें।
    • बॉटल को थोड़ा सा तिरछा करें या फिर उल्टा करें और फिर कॉटन स्वेब या बॉल के रबिंग अल्कोहल से पूरा गीले होने का इंतज़ार करें। बॉटल के निचले हिस्से को एक फ्लेट सर्फ़ेस पर रखें।
    • रबिंग अल्कोहल से भीगी कॉटन बॉल या स्वेब को अपने नेल्स के ऊपर लगाकर ऑयल को निकालें।
    • जरूरत के अनुसार रिपीट करें।

अपने नेल पॉलिश को साफ रखने के लिए अलग-अलग ट्रिक्स यूज करना

  1. अपने नेल्स को पेंट करने के पहले हर एक नेल के चारों तरफ पेट्रोलियम जेली की एक पतली परत लगाएँ: अपने नेल्स को पेंट करने के पहले, आप ऐसे कुछ उपाय कर सकती हैं, ताकि आप पॉलिश को अपने नेल्स की लाइन के बाहर सूखने से बचा लें। आप अपने नेल के आसपास की किनारों के ऊपर पेट्रोलियम जेली की एक पतली सी परत लगाकर हर बार अपने नेल पॉलिश को साफ-सुथरा बनाए रख सकती हैं। वेसलिन का ऑयल आपकी स्किन और नेल पॉलिश के बीच में एक बेरियर की तरह काम करेगा।
    • पेट्रोलियम जेली के जार में एक कॉटन बड डुबोएँ। अगर आपके पास में वेसलिन नहीं है, तो आप लोशन यूज कर सकते हैं।
    • कॉटन बड को हर एक नेल की किनार के आसपास चलाएं—कॉटन बड को और पेट्रोलियम जेली को अपनी स्किन पर रखें। इनमें से किसी को भी आपकी स्किन को टच न करने दें।
    • अपने पॉलिश को लें और अपने नेल्स को पेंट करने के लिए तैयार हो जाएँ।
  1. अपने नेल्स को पॉलिश करने से पहले हर एक नेल के आसपास व्हाइट स्कूल ग्लू (white school glue) लगाएँ: अगर आप अपने नेल्स के अंदर की साइड की लाइन को पेंट नहीं कर पा रही हैं, तो आप इसे आसानी से लगाने और इसकी सफाई से लगाने के लिए कुछ स्टेप्स ले सकती हैं। एक क्लीन, परफेक्ट नेल पॉलिश लाइन बनाने के लिए अपने नेल्स की किनारों पर व्हाइट स्कूल ग्लू की एक पतली सी परत लगाएँ। ग्लू आपकी स्किन को पॉलिश से प्रोटेक्ट करके रखेगी।
    • व्हाइट स्कूल ग्लू की बॉटल में एक कॉटन बॉल या ब्रश डुबोएँ।
    • अपने हर एक नाखून के आसपास व्हाइट स्कूल ग्लू की एक पतली, एक-समान लेयर बनाने के लिए एक कॉटन बड या ब्रश का इस्तेमाल करें। ग्लू को अपनी स्किन से दूर रखने की पूरी कोशिश करें।
    • अपने नेल्स को पॉलिश करने के पहले ग्लू के सूखने का इंतज़ार करें।
  1. अपनी नेल पॉलिश लाइन को साफ करने के पहले इंतज़ार करें: जब आप अपने नेल्स को बेहतर तरीके से पेंटिंग करना सीख रही हैं, तब आपके सामने आपकी स्किन के ऊपर लगने वाले नेल पॉलिश के निशानों में कमी आना शुरू हो जाएगी। फिर आप अपने नेल्स के ऊपर पेट्रोलियम जेली या व्हाइट ग्लू की एक पतली परत लगाने की बजाय, आप अपने नेल पॉलिश को और टॉप कोट को पूरा लगाने के बाद अपनी स्किन पर लगे नेल पॉलिश को साफ करने का चुन सकती हैं। आप एक पुराने मेकअप ब्रश और नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से अपनी पॉलिश लाइन को फिर परफेक्ट बना सकती हैं। इस मेथड में एक स्थिर, प्रैक्टिस वाले हाथों की और थोड़े से धैर्य की जरूरत पड़ती है।
    • आप चाहें तो नेल पॉलिश रिमूवर में डूबे एक साफ कॉटन बड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अपने नेल्स को पेंट करना और सुखाना (Painting and Drying Your Nails)

  1. हर एक नाखून पर एक बेस कोट लगाएँ और फिर उसके सूखने का इंतज़ार करें: बेस कोट आपके नेल्स को मजबूती देते और परफेक्ट करते हैं। आपके मैनीक्योर की पहली लेयर भी आपके पॉलिश की लाइफ को बढ़ा देती है। हर एक नेल को बेस कोट की एक पतली, एक-बराबर लेयर लगाएँ। बेस कोट को सूखने दें।
    • ब्रश के ऊपर से बेस कोट की अधिक मात्रा को हटाने के लिए ब्रश को बॉटल की ओपनिंग के अंदर ही थोड़ा सा स्वाइप करें।
    • भले ही आपको हमेशा एक बेस कोट का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन अगर आपके नेल्स बार-बार चिप होते (उखड़ते), टूटते या फिर पील होते हैं, तो इसे करना आपके लिए खासतौर से जरूरी होगा। बेस कोट आपके नेल्स को पोषण देने में मदद करेगा।[८]
  1. पॉलिश के पहले पतले कोट को तीन स्ट्रोक्स में लगाएँ और उसे सूखने दें: एक खूबसूरत, साफ और एक-समान मैनीक्योर पाने के लिए, पॉलिश की पतली लेयर्स लगाएँ। आप अपने ब्रश पर केवल एक ही नेल को कवर करने लायक पॉलिश की मात्रा छोड़कर, हर एक कोट की थिकनेस को कंट्रोल कर सकती हैं। ब्रश को बॉटल की ओपनिंग के अंदर बेस से लेकर सिरे तक स्वाइप करके, ब्रश के ऊपर लगे एक्सट्रा पॉलिश को निकालें। जैसे ही आपके ब्रश के ऊपर भरपूर पॉलिश आ जाए, फिर पेंट को तीन स्ट्रोक्स में लगाएँ।
    • अपने नेल पर क्यूटिकल के ऊपर पॉलिश की एक छोटी सी बूंद रखें। (ये पॉलिश को ढेर बनने या बहुत ज्यादा जमा होने से रोके रखता है।)
    • ब्रश का इस्तेमाल करके पॉलिश को नीचे अपने क्यूटिकल्स की तरफ खींचकर लाएँ—अपनी ओर से पूरी कोशिश करें कि आप पॉलिश और क्यूटिकल के बीच में अपने नाखून का छोटा सा गैप छोड़ रहे हैं।
    • ब्रश को अपने नाखून के बेस से लेकर सिरे तक एक स्ट्रेट लाइन में स्वाइप करें।
    • ब्रश को वापस अपने नेल के बेस पर ले जाएँ। जब तक कि एक पूरी साइड पॉलिश से कोट नहीं हो जाती, तब तक ब्रश को अपने नेल के लेफ्ट कर्व के साथ ऊपर की ओर मूव करें।
    • ब्रश को वापस अपने नेल के बेस पर ले जाएँ। जब तक कि एक पूरी साइड पॉलिश से कोट नहीं हो जाती, तब तक ब्रश को अपने नेल के राइट कर्व के साथ ऊपर की ओर मूव करें।
    • इसी प्रोसेस को हर एक नेल के ऊपर रिपीट करें।
    • एक और दूसरा कोट एड करने के पहले पॉलिश को सूख जाने दें।
  1. पॉलिश की दूसरी या तीसरी कोट को तीन स्ट्रोक्स में लगाएँ और उसे सूखने दें: जब पहली कोट सूख जाए, तब तय करें कि आपको पॉलिश की दूसरी लेयर लगाने की जरूरत है या नहीं। अगर आपका पॉलिश शियर है, तो आपको दो या और ज्यादा कोट्स लगाने की जरूरत पड़ेगी; अगर आपका पॉलिश ओपेक है, तो आपको शायद दूसरे और/या तीसरे कोट की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही आपके पॉलिश का पहला कोट सूख जाए, फिर अगर चाहें तो पॉलिश की दूसरी कोट लगाएँ।
    • अपने नेल पर क्यूटिकल के ठीक ऊपर नेल पॉलिश की एक डॉट रखें।
    • ब्रश का इस्तेमाल करके पॉलिश को नीचे अपने क्यूटिकल्स की तरफ खींचकर लाएँ—अपनी ओर से पूरी कोशिश करें कि आप पॉलिश और क्यूटिकल के बीच में अपने नाखून का छोटा सा गैप छोड़ रही हैं।
    • ब्रश को अपने नाखून के बेस से लेकर सिरे तक एक स्ट्रेट लाइन में में खींचें।
    • ब्रश को वापस अपने नेल के बेस पर ले जाएँ। जब तक कि एक पूरी साइड पॉलिश से कोट नहीं हो जाती, तब तक ब्रश को अपने नेल के लेफ्ट कर्व के साथ ऊपर की ओर मूव करें।
    • ब्रश को वापस अपने नेल के बेस पर ले जाएँ। जब तक कि एक पूरी साइड पॉलिश से कोट नहीं हो जाती, तब तक ब्रश को अपने नेल के राइट कर्व के साथ ऊपर की ओर मूव करें।
    • इसी प्रोसेस को हर एक नेल के ऊपर रिपीट करें।
    • तीसरा कोट लगाने या फिर टॉप कोट लगाने के पहले पॉलिश को सूख जाने दें।
  1. अपने हर एक नेल पर टॉप कोट की एक बराबर लेयर लगाएँ और उसके सूखने का इंतज़ार करें: टॉप कोट लगाना, अपनी उँगलियों पर एक शानदार चमक एड करने का एक बहुत अच्छा तरीका होता है। जैसे ही आपके नेल्स सूख जाएँ, फिर हर एक नेल पर एक पतली टॉप कोट लगाएँ। अगर मुमकिन हो, तो अपने नेल्स पर एक मोटी क्विक-ड्राइंग टॉप कोट लगाएँ।
    • अपने नेल्स को तेजी से क्योर होने में मदद के लिए फिंगरनेल्स को बर्फ के पानी में सोखें।

अपने पॉलिश किए नेल्स को साफ करना (Cleaning Up Your Polished Nails)

  1. अपने हर एक नेल के चारों ओर लगी पेट्रोलियम जेली को निकालने के लिए एक कॉटन बड का यूज करें: अगर आपने अपने नेल्स की किनारों के आसपास पेट्रोलियम जेली की एक पतली कोट लगाई है, तो उसे हटाने के पहले अपने नेल्स को पूरी तरह से सूख जाने दें। जैसे ही टॉप कोट सूख जाए, एक साफ कॉटन बड से अपने नेल्स की किनारों को साफ करें। जब आप आपकी स्किन से पेट्रोलियम जेली को हटाएँगे, तब आप इसके साथ में ऑयली सब्सटेन्स के ऊपर जमे पॉलिश को भी निकालते जाएंगी।
  1. अपने हर एक नेल के चारों ओर से ग्लू की कोट को और एक्सट्रा नेल पॉलिश निकालें: जब आपके नेल्स सूख जाएँ, तब सूखी व्हाइट स्कूल ग्लू की लेयर को आराम से अपनी स्किन से निकालें। आप जब सूखे ग्लू को निकालेंगी, तब आप साथ में आपकी नेल पॉलिश लाइन के बाहर जमे हुए पॉलिश को भी निकालते जाएँगी। इसके निकलने के बाद, आपके पास में एक साफ और क्रिस्प नेल पॉलिश लाइन रह जाएगी।
  1. एक पुराने मेकअप ब्रश और नेल पॉलिश रिमूवर से एक्सट्रा पॉलिश को साफ करें: अपने नेल्स को पेंट करने के बाद, आप बहुत आसानी से एक पुराने मेकअप ब्रश को नेल पॉलिश रिमूवर में भिगोकर इसे साफ कर सकती हैं। रिमूवर में भीगे ब्रश के साथ ही आपको कॉटन स्वेब या बॉल की भी जरूरत पड़ेगी। जब आप अपने नेल पॉलिश लाइन का टच अप करेंगी, तब आपके नेल्स के ऊपर एक शानदार मैनीक्योर रह जाएगा।
    • एक डिश सोप या ढक्कन के कैप में बहुत जरा सा नेल पॉलिश रिमूवर निकालें।
    • अपने ब्रश को रिमूवर में भिगोएँ और उसे एक साफ कॉटन स्वेब या बॉल पर ब्लोट करें।
    • ब्रश को अपनी बिगड़ी हुई नेल पॉलिश लाइन के सामने रखें।
    • जरा सा भी प्रैशर डाले बिना, ब्रश को अपनी नेल पॉलिश लाइन के साथ में चलाएं। ऐसा ही हर एक नेल पॉलिश लाइन के लिए रिपीट करें।
    • ब्रश का यूज करके आपकी स्किन पर सूखी नेल पॉलिश लाइन को साफ करें।
    • रिमूवर में एक ब्रश डुबोएँ और फिर जरूरत के अनुसार उसे अपने कॉटन स्वेब या बॉल के ऊपर लगाएँ।]

सलाह

  • इसके पहले कि आप अपने नेल्स पर नेल पॉलिश लगाएँ, अपने नेल्स पर नेल पॉलिश के निशान पड़ने से रोकने के लिए नेल्स के ऊपर एक बेस कोट लगाना न भूलें।
  • अगर आपके नेल्स उखड़े हैं, तो अपने नेल के उखड़े हुए भाग के ऊपर आराम से और बहुत सफाई के साथ जाएँ।
  • अगर आप पहली बार में इसे सही नहीं कर पा रही हैं, तो कोशिश करते रहें और थोड़े ही समय में आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप इसे बेहतर तरीके से करना सीख जाएंगी।
  • अगर आपका नेल पॉलिश बहुत गाढ़ा है, तो आप एक नेल पॉलिश थिनर खरीद सकती हैं। नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करके अपने नेल पॉलिश को पतला करने की कोशिश न करें।
  • अपना पूरा टाइम लें! जल्दी करने की वजह से आपका पॉलिश स्लोपी बन जाता है, और ये जरा भी अच्छा नहीं लगता है।
  • जब नेल पॉलिश लगाएँ, तब अपने नेल के बीच से शुरू करें और फिर दूसरे साइड की ओर बढ़ें। इसमें आपको केवल तीन ही स्ट्रोक्स की जरूरत पड़ेगी। हमेशा क्यूटिकल से शुरुआत किया करें और फिर अपने सिरों की ओर बढ़ें। टॉप कोट लगाने के पहले अपने नेल पॉलिश को पूरा सूख जाने दें।
  • आप चाहें तो नेल पॉलिश रिमूवर में एक क्यू-टिप भी भिगो सकती हैं और फिर उसे अपनी स्किन के छोटे-छोटे हिस्सों से हटा सकती हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

नेल क्लिपर्स, फ़ाइल, नेल बफर, गुनगुना पानी, बेसिन, जेंटल फेशियल क्लींजर, बॉडी स्क्रब, बेसकोट, नेल पॉलिश, टॉपकोट, कॉटन स्वेब्स, बॉल और या बड्स, नेल पॉलिश रिमूवर, व्हाइट स्कूल ग्लू, वेसलिन

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 637

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एआई आधारित वाइस बॉट का उद्देश्य केवल मरीजों से फीडबैक लेना नहीं है, बल्क

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 27355

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 28692

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने बुधवार को बक्शी का

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 34804

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2021 35421

नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो त

खानपान में बदलाव करके घटाएं चेहरे की चर्बी

खानपान में बदलाव करके घटाएं चेहरे की चर्बी

सौंदर्या राय December 01 2021 38108

अगर आप अपने चेहरे को कम मोटा दिखाना चाहते हैं, तो आपको अपने पूरे शरीर की चर्बी को कम करने की जरूरत प

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25403

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 30254

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

एस. के. राणा May 13 2021 31042

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग पर क्लिनिकल ट्रायल करने का प्रस्ताव दिया था

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 25654

शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वालों को एक माह के लिए 1,000 रुपए का

Login Panel