देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर फँसा है पेंच।

कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक नियमित आधार पर डब्ल्यूएचओ को आंकड़े उपलब्ध करा रहा है और डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने इन आंकड़ों की समीक्षा की है।

हे.जा.स.
October 20 2021 Updated: October 20 2021 02:38
0 48267
कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर फँसा है पेंच। प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत बायोटेक से उसके कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के बारे में और जानकारी मांगी है। डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को कहा कि वह भारत बायोटेक से 'कोवैक्सीन' के बारे में एक अतिरिक्त जानकारी की उम्मीद कर रहा है। और उसने इस बात पर जोर दिया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए उसका पूरी तरह से मूल्यांकन करना होगा कि टीका सुरक्षित है और इसे जैसे-तैसे हड़बड़ी में तो नहीं बनाया गया, उसके बाद ही इसे आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी जा सकती है। 

कोवैक्सीन विकसित करने वाले हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अपने टीके के लिए 19 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन को ईओआई (रुचि की अभिव्यक्ति) प्रस्तुत की थी। वैश्विक स्वास्थ्य संगठन ने एक ट्वीट में कहा, 'हम जानते हैं कि बहुत से लोग कोविड-19 आपातकालीन उपयोग सूची में कोवैक्सीन के शामिल होने के वास्ते डब्ल्यूएचओ की सिफारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन हम हड़बड़ी में ऐसा नहीं कर सकते हैं।

डब्ल्यएचओ ने आगे कहा कि आपातकालीन उपयोग के लिए किसी प्रोडक्ट की सिफारिश करने से पहले, हमें यह सुनिश्चित करने के लिए इसका अच्छी तरह से मूल्यांकन करना होगा कि वह सुरक्षित और प्रभावी है। उसने कहा, कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक नियमित आधार पर डब्ल्यूएचओ को आंकड़े उपलब्ध करा रहा है और डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने इन आंकड़ों की समीक्षा की है। डब्ल्यूएचओ आज कंपनी से एक अतिरिक्त जानकारी की उम्मीद कर रहा है।'

डब्ल्यूएचओ का यह ट्वीट उसकी मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन के यह कहने के एक दिन बाद आया है कि एजेंसी का तकनीकी सलाहकार समूह 26 अक्टूबर को भारत के कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची में सूचीबद्ध करने पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। कोवैक्सीन का उपयोग देश के राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33921

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार September 06 2021 28864

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 क

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 23651

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता February 08 2023 37382

कुमाऊं का सबसे बड़ा महिला अस्पताल हल्द्वानी है। हर रोज यहां सैकड़ों गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64770

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता April 08 2023 28466

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जा

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36736

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

एस. के. राणा February 02 2022 33198

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15-18 वर्ष की

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

लेख विभाग December 11 2021 29902

डॉ. अभिनीतगुप्ता ने सावधानी बरतने के मामले मेंबतातें हैं कि ठंड के मौसम में कई परतों में कपड़े पहने।

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

अखण्ड प्रताप सिंह December 20 2022 37061

यूपी के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर अपनी मेडिकल हिस्ट्री ले जाने की जरूरत नहीं हो

Login Panel