












































सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस
लखनऊ। सहारा हास्पिटल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेस की बीएससी एवं जीएनएम नर्सिंग (GNM Nursing) प्रथम वर्ष की छात्राओं के 14वें लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह को भी धूमधाम मनाया गया। इस वर्ष हमारे सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इसी दिन वर्ष 2009 में सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) को सहाराश्री द्वारा जनमानस को समर्पित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर एवं उनको माल्यार्पण कर किया गया। अस्पताल की वर्षगांठ के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह एवं डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डा मजहर हुसैन ने वरिष्ठगणों की उपस्थिति में केक काटा गया।

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों (nurses) का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते हैं पर उसको नर्सिंग 24 घंटे पूर्ण रूप से कार्यान्वन करती हैं। उन्होंने नर्सों को मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
अनिल विक्रम सिंह ने नर्सों के महत्व को समझाया तथा नर्सिंग को विश्वास, त्याग, कुशलता, कर्मठता, मानवता, और सेवा का दूसरा नाम बताया। सहारा हॉस्पिटल के समस्त कर्तव्य योगियों को एवं कुशल प्रशिक्षण के लिए सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग (Sahara College of Nursing) के प्रधानाचार्या एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कॉलेज एवं नर्सिंग की छात्र छात्राओं द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम (cultural programs) प्रस्तुत किए गए। सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंसेज की बीएससी एवं जीएनएम नर्सिंग (GNM Nursing) की प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए यह दिन स्मरणीय था।
इन छात्राओं ने दीपक जलाने के साथ ही भविष्य में समाज के लिए एक समर्पित नर्स बनाने की शपथ ली एवं कालेज के प्रधानाचार्या प्रोफेसर रूसली निर्मल द्वारा कॉलेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग की एवं उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा घोषित की गई सहारा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की मेधावी छात्राओं को परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य को धन्यवाद के बाद राष्ट्रगान (national anthem) गाकर हुआ।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1155
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 749
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 441
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 294
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 280
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 280
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9646
एस. के. राणा January 20 2026 0 5887
एस. के. राणा February 01 2026 0 5873
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5544
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5509
एस. के. राणा January 13 2026 0 5082
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5033
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87414
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35582
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38566
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36071
लेख विभाग March 19 2022 0 35658
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73435
वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राज्य हेल्थ कार्ड
मरीजों को क्वालिटी हेल्थ सर्विस देने के मकसद से डॉक्टरों की देश के अन्य राज्यों के मशहूर हेल्थ इन्स्
टीबी के मरीजों को गोद लेने का मतलब उन्हें अपने घर में रखना नहीं है बल्कि उनको अपने परिवार का एक सदस्
मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है । वहीं,
हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्
एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। शुक्रवार क
यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आव
थायरॉयड कैंसर के मामले में सर्जरी के बावजूद बार-बार कैंसर उभरने की प्रवृत्ति देखी जाती है। वहीं इसे
आंवला औषधीय गुणों से भरपूर एक बेहतरीन फल है, जिसका सेवन करने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। आंवल

COMMENTS