देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन संक्रमण, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की चेतावनी।

देशों में सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है वहां पर ओमिक्रॉन के मामले डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

हे.जा.स.
December 19 2021 Updated: December 19 2021 22:33
0 38026
पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन संक्रमण, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की चेतावनी। प्रतीकात्मक

जेनेवा। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) पूरी दुनिया के लिए के लिए एक बड़ा संकट बना हुआ है। इस समय ओमिक्रॉन (Omicron Latest News) के मामले विश्व भर में तेजी से फैल रहे हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि डब्ल्यूएचओ की तरफ से पहले भी कई बार इसे लेकर आगाह किया गया है। डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को दुनिया भर के 89 देशों में इस समय ओमिक्रॉन संक्रमण (Omicron Infection) की सूचना मिली है और जिन देशों में सामुदायिक स्तर (Community Transmission) पर प्रसार अधिक है वहां पर ओमिक्रॉन के मामले डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

ओमिक्रॉन इस समय यूरोपीय देशों जमकर कहर बरपा रहा है। ओमिक्रॉन की वजह से कई देशों में कोविड के मामलों में बड़ा उछाल आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि ओमिक्रॉन उच्च स्तर की जनसंख्या प्रतिरक्षा वाले देशों में तेजी से फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया था लेकिन अब 16 दिसंबर तक दुनिया के 89 देशों में यह फैल चुका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा की तुलना में कहीं अधिक तेजी से फैलता है. यह सामुदायिक प्रसार वाले देशों में डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। फिलहाल अभी नए वेरिएंट लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन जैसे जैसे डेटा उपलब्ध हो रहा है ओमिक्रॉन के बारे में समझ ज्यादा विकसित हो रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 16 वां सफल लीवर ट्रांसप्लांट

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 16 वां सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2022 50230

मरीज को रविवार को केजीएमयू से छुटटी दे दी गई। रोगी थकान, भूख न लगना और बाद में पीलिया और रक्तस्राव क

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 25566

'मौतों की 12 वीं सबसे बड़ी वजह रहे स्ट्रोक्स के मामले बढ़ने के बाद अब ये भारत में मौतों की पांचवीं स

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

आनंद सिंह March 21 2022 36332

भारत में जन्म लेने वाले हर 800 से 1000 बच्चों में से किसी एक को यह समस्या प्रभावित करती है। डाउन सिं

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

विशेष संवाददाता November 17 2022 87976

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गवर्नमेंट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज ऑफ आंध्

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

admin May 28 2023 31439

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर परसिया चंदौर का औचक निरीक्षण

राजस्थान में 75 साल के पति व 70 साल की पत्नी को हुई संतान प्राप्ति

राजस्थान में 75 साल के पति व 70 साल की पत्नी को हुई संतान प्राप्ति

विशेष संवाददाता August 09 2022 34469

कहते है ऊपर वाले के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। ऐसा ही एक वाकया राजस्थान में हुआ है। बांग्लादेश के य

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 28954

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

हे.जा.स. February 07 2022 31026

जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

हे.जा.स. January 03 2022 23676

मेदांता अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी समेत

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

हे.जा.स. March 17 2021 24871

लोहिया संस्थान में वर्ष 2016 में 456 गैर शैक्षणिक पदों की मंजूरी मिली थी। इनमें कंप्यूटर आपरेटर, टेक

Login Panel