











































पीएम के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करेंगा केजीएमयू :डा. सूर्यकान्त
लखनऊ। पीएम के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करेंगा केजीएमयू यह आश्वासन देते हुए केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष तथा उप्र क्षय उन्मूलन की स्टेट टास्क फोर्स के चेयरमैन डा सूर्यकान्त ने इंटरनेशनल यूनियन अंगेस्ट टीबी एंड लंग डिजीजेस यूनियन संस्था (International Union Against TB) के तत्वावधान में ड्रग रेजिस्टेन्ट डीआर टीबी के उपचार को और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) के वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाने को केजीएमयू (KGMU) पूरी तरह तैयार है। सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बनने के साथ ही केजीएमयू प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों और डीआर टीबी सेंटर (TB Center) की व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने में सहयोग को तत्पर है। साथ ही स्क्रीनिंग जाँच और उपचार से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने का भी काम किया जायेगा। प्रदेश के हर जिले में एक डीआर टीबी सेंटर बनाने पर भी स्वास्थ्य विभाग के साथ गंभीरता से विचार चल रहा है, अभी प्रदेश के 56 जिलों में डीआर टीबी सेंटर हैं। इसके अलावा 24 नोडल डीआर टीबी सेंटर मरीजों को बेहतर इलाज में हरसम्भव मदद कर रहे हैं।

डॉ सूर्यकान्त ने टीबी से जुड़े सामाजिक लैंगिक और आर्थिक समस्याओं पर कहा कि परिवार की यदि कोई महिला टीबी की चपेट में आती है तो उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव किसी स्तर पर नहीं होना चाहिए क्योंकि टीबी का इलाज पूरी तरह से संभव है। व्यवहार और मदद होनी चाहिए जिस प्रकार किसी पुरुष या बच्चे को टीबी होने पर होती है। टीबी ग्रसित बच्चों के साथ भी स्कूल या खेल के मैदान में किसी प्रकार का भेदभाव न होने पाए। उन्होंने कहा कि क्षय उन्मूलन अब एक जनांदोलन बन चुका है क्योंकि इससे प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक जुड़ चुके हैं। टीबी की जाँच उपचार के साथ इलाज के दौरान 500 रु भी निक्षय पोषण योजना (Nikshay Poshan Yojana) के तहत सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं।
डॉ सूर्यकान्त (Dr Suryakant) ने कहा कि अब इस पर विशेष ध्यान देना है कि अपने गाँव मोहल्ले, कस्बे, वार्ड को टीबी मुक्त बनाते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का बारामुला जिला देश का पहला ऐसा जिला है जो टीबी मुक्त हो चुका है तो दूसरे जिले क्यों नहीं हो सकते। क्षय उन्मूलन के लिए देश को छह जोन में बांटा गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश उत्तरी जोन में आता है। उत्तरी जोन टास्क फ ़ोर्स के चेयरमैन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है।
हाल ही में गांधीनगर (Gandhinagar) में टीबी को लेकर हुए मंथन में यह भी तय किया गया है कि वर्ष 2015 से अब तक टीबी (tuberculosis) पर हुए रिसर्च का संकलन और अध्ययन कर क्षय उन्मूलन को लेकर नयी नीति भी तैयार करने की योजना है। डा सूर्यकान्त ने बताया कि उप्र की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल (Anandiben Patel) द्वारा टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम उप्र में पहली बार प्रारम्भ किया गया था, जो अब एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बन चुका है।
प्रशिक्षण कार्यशाला में चिकित्सक नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ (paramedical staff) और शोधार्थी शामिल हुए। डा सूर्यकान्त प्रशिक्षण कार्यशाला के समन्वयक रहे। प्रशिक्षण प्रदान करने वालों में यूनियन के साथ ही सेन्ट्रल टीबी डिवीजन एवं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सांइसेज के प्रशिक्षक शामिल रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में 40 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के समापन सत्र में यूनियन से डॉ मीरा भाटिया डॉ आदेश सोलंकी डॉ अभिमन्यु, सेन्ट्रल टीबी डिवीजन के डा मयंक मित्तल और टाटा इंस्टीटयूट ऑफ सोशल सांइसेज (TISS) के सचिन व श्वेता उपस्थित रहे। प्रशिक्षित होने के बाद यह सभी लोग उप्र के सभी मेडिकल कालेजों तथा सभी डीआर तथा नोडल डीआर टीबी सेन्टर के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इन सभी को इलाज में सहयोग के साथ मरीजों के साथ उचित व्यवहार अपनाने की कला भी प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गयी







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 651
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5397
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 749
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 651
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 567
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9968
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6111
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5719
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5670
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5397
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87540
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35750
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38727
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35784
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73687
सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है
बायर उपभोक्ता स्वास्थ्य प्रभाग का मकसद दैनिक उपयोग वाले स्वास्थ्य समाधान में अपनी पहुंच का विस्तार क
जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्
एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प
आज क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। वहीं इ
अस्पतालों में बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं
देश में कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ डोज पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बारिश और उमस भरे मौसम में लोगों की आंखो में आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस
घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम सक्रिय हो ग
डॉ संदीप नायक दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक सर्जन्स में से एक बन गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने

COMMENTS