देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना टीकाकरण कराने वाले हेतु सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों को उस दिन का अवकाश।

सीएम योगी ने कक्षा एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 30 2021 Updated: March 31 2021 06:24
0 24996
कोरोना टीकाकरण कराने वाले हेतु सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों को उस दिन का अवकाश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण कराने वाले सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों को उस दिन का अवकाश दिया जाए। साथ ही सीएम योगी ने स्कूल की छुट्टियां भी चार अप्रैल तक बढ़ा दी हैं। सीएम योगी ने कक्षा एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। प्रदेश सरकार ने अभी तक 31 मार्च तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थए, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। 

मुख्यमंत्री मंगलवार शाम उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। कोविड-19 के सन्दिग्ध मामलों में अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाएं। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।

हर गांव में बनें वार्ड समितियां 
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर गांव तथा वार्ड में निगरानी समितियां गठित की जाएं। कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के अधिक से अधिक संपर्कों को चिन्हित करते हुए ऐसे लोगों की जांच करायी जाए। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार कोविड चिकित्सालयों की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके तहत पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय के रूप में पुनः एक्टिवेट किया जाए। उन्होंने जिला स्तर पर स्थापित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइन्स और क्रम के अनुरूप संचालित किया जाए। वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश अनुमन्य किया जाए। इसी प्रकार निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए अवकाश की व्यवस्था  करायी जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज सहित सभी चिकित्सा संस्थानों तथा सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में अग्निशमन प्रबन्धों का ऑडिट प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37222

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

हे.जा.स. March 12 2023 27575

चीन एक बार फिर कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। चीन में कोरोना के मामलों में तो कमी आ र

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

एस. के. राणा October 26 2022 23064

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 26131

सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई

पूरे प्रदेश में तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण अभियान की होगी शुरुआत, 2.41 करोड़ बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की डोज 

पूरे प्रदेश में तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण अभियान की होगी शुरुआत, 2.41 करोड़ बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की डोज 

हुज़ैफ़ा अबरार August 02 2022 22524

आभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान देंगी। सत्र के दौरान एक समय में 10 से अ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

विशेष संवाददाता May 27 2023 30090

औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रु

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2021 28240

पयामे इंसानियत फोरम द्वारा विभाग के रोगियों को फल वितरण किया गया। इस संस्था से अब्दुल कासिम एवं अन्य

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में मनाया गया विश्व फेफड़ा दिवस।

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में मनाया गया विश्व फेफड़ा दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2021 29792

सम्पूर्ण विश्व की फेफड़े से जुड़ी संस्थायें ’’विश्व फेफड़ा दिवस’’ यानि ’’वर्ल्ड लंग डे’’ मना रही हैं और

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

हे.जा.स. October 07 2022 33959

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

हे.जा.स. December 20 2021 41231

यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीद

Login Panel