देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना पॉजिटिव यात्री, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जाँच के लिए भेजा गया नमूना।

गोमतीनगर निवासी यात्री यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान उसकी जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यात्री को वहां पर रोक लिया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 07 2021 Updated: December 07 2021 23:49
0 55395
लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना पॉजिटिव यात्री, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जाँच के लिए भेजा गया नमूना। प्रतीकात्मक

लखनऊ। यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पर डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका को लेकर नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।

गोमतीनगर निवासी यात्री यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आई फ्लाइट के सभी यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान उसकी जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यात्री को वहां पर रोक लिया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, मरीज का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।

रिपोर्ट आने तक मरीज अस्पताल में भर्ती रहेगा। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे। सभी की जांच कर ली गई है। वहीं यात्री के क्लोज कांटेक्ट में रहे करीब बीस यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

विशेष संवाददाता October 16 2022 41656

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

लेख विभाग August 17 2022 26800

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रूकना कोई नहीं चाहता है और सड़कों पर तेज रफ़्तार के बीच रेड सिग्नल्स भले

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

विशेष संवाददाता December 28 2022 31667

स्टेट लेवल के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर इस तरीके के मरीजों के आने पर ऑक्सी

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 22200

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

आरती तिवारी April 24 2023 27390

यूपी में कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार अब तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 567 न

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2021 29156

67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अव

वैक्सीनेशन और टेस्टिंग में प्रदेश अव्वल।

वैक्सीनेशन और टेस्टिंग में प्रदेश अव्वल।

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 36187

देश में सर्वाधिक 3.61 करोड़ नि:शुल्क वैक्सीन का लाभ देकर प्रदेश सरकार ने बनाया रिकॉर्ड। कोरोना काल म

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

रंजीव ठाकुर April 21 2022 20932

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

लेख विभाग October 29 2021 24992

पैनिक अटैक का अनुभव, किसी व्यक्ति की जिंदगी के सबसे भयावह, कष्टप्रद और असहज अनुभवों में से एक होता ह

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता February 18 2023 52305

गुरुवार को भूमि पूजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रभारी रविकांत सिंह

Login Panel