देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

युवाओं को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना ज़रूरी :मयंकेश्वर शरण सिंह

तम्बाकू नियंत्रण के प्रयासों को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए युवाओं से तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने अपने परिवार एवं मित्रों को जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में तम्बाकू नियंत्रण के प्रयासों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। अभियान के अंतर्गत विकसित सूचना शिक्षा एवं संचार (IEC) पोस्टर एवं ब्रोशर के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियों को गति देने पर बल दिया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 03 2026 Updated: November 03 2026 22:36
0 7
युवाओं को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना ज़रूरी :मयंकेश्वर शरण सिंह Smt. V. Hekali Zhimomi (IAS) Mnister of State Mayankeshwar Sharan Singh

लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत उत्तर प्रदेश में युवाओं को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तम्बाकू सेवन की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्वस्थ एवं तम्बाकू मुक्त समाज एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मर्करी हॉल में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश में तम्बाकू नियंत्रण की दिशा में संचालित प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसहभागिता के माध्यम से इस माह अभियान को व्यापक स्तर पर पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी (IAS) ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए अभियान के उद्देश्यों एवं तम्बाकू नियंत्रण की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के प्रमुख घटकों एवं कार्ययोजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तम्बाकू के दुष्प्रभावों से प्रभावित व्यक्तियों के अनुभवों को साझा किया, जिससे तम्बाकू सेवन के व्यक्तिगत पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया गया।


मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने  तम्बाकू नियंत्रण के प्रयासों को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए युवाओं से तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने अपने परिवार एवं मित्रों को जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में तम्बाकू नियंत्रण के प्रयासों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। अभियान के अंतर्गत विकसित सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) पोस्टर एवं ब्रोशर के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियों को गति देने पर बल दिया गया।


अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। संबंधित विभागों के समन्वय से तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन तम्बाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों के पालन युवाओं की सहभागिता तथा तम्बाकू छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा तम्बाकू मुक्त उत्तर प्रदेश एवं नशा मुक्त भारत के इस महा अभियान को सक्रिय रूप दिया जाए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहयोग से उत्तर प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग पुलिस विभाग पंचायती राज विभाग नगर विकास स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधि राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी तथा UPVHA टीम उपस्थित रही।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

हुज़ैफ़ा अबरार December 14 2021 29325

प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी पर सुविधाएं दुरुस्त रखने, 73000 निगरानी समितियों को सक्रिय रहने

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

लेख विभाग December 31 2021 37447

टीकेआर (घुटने का सम्पूर्ण प्रतिस्थापन) के बाद, व्यक्ति दो महीने के भीतर ही अपने सामान्य क्रियाकलाप प

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2022 48344

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि शिशु के लिए स्तनपान अमृत के समान होता है

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

एस. के. राणा January 29 2022 30935

कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को 1614 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं। अधिकारियों का

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हे.जा.स. March 12 2023 29355

हिमाचल प्रदेश की करें तो इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 50 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में 4, कांगड़ा

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

एस. के. राणा May 13 2021 31751

एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रम

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

एस. के. राणा August 05 2022 28999

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

सौंदर्या राय September 30 2021 28176

आप बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाकर भी अपने नाखूनों को शानदार बना सकते हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

हे.जा.स. October 24 2021 18256

CAR-T सेल थेरेपी एक तरह की इम्यून एंटीकैंसर ड्रग्स है यानी यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ही कैंसर सेल

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2021 30698

कुछ वर्षों में आईवीएफ उपचार की सफलता दर में बहुत सुधार हुआ है क्योंकि अधिकांश दम्पति पहली बार में ही

Login Panel