देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और अवसाद सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का मार्ग है। यह आंतरिक संघर्ष और तनाव से छुटकारा दिलाता है।

एस. के. राणा
May 20 2022 Updated: May 20 2022 00:18
0 40912
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। युगों-युगों से चला आ रहा योग भारत की महानतम धरोहर है। योग लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है तथा उन्हें स्वयं और प्रकृति से एकाकार करता है। योग मन को अनुशासित करता है और उसे स्वस्थ बनाता है। योग (Yoga,) से दक्षता आती है। योग हमारे विचारों, ज्ञान, दक्षता और समर्पण को मजबूत बनाता है। उक्त बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वे नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और योगाभ्यास किया।  

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने योग को परिभाषित करते हुये कहा कि यह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और अवसाद सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का मार्ग है। योग आंतरिक संघर्ष और तनाव से छुटकारा दिलाता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का सामना करने में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये योगासनों और प्राणायाम के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

रक्षामंत्री ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र आमसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के वक्तव्य का उल्लेख किया, जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिये अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया था। रक्षा मंत्री ने इस बात की प्रशंसा की कि संयुक्त राष्ट्र आमसभा (United Nations General Assembly) ने स्वास्थ्य और आरोग्य की आमूल परिकल्पना के तौर पर योग को मान्यता दी।

उन्होंने कहा कि जब से संयुक्त राष्ट्र आमसभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया है, तब से ही सशस्त्र बल, भारतीय तट रक्षक, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और रक्षा मंत्रालय के सभी विभाग पूरे उत्साह के साथ इन समारोहों में हिस्सा लेते रहे हैं। इसके लिये श्री राजनाथ सिंह ने सभी बलों-विभागों की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने सुखद और संतुलित जीवन की अभिलाषा पूरी करने के लिये योगाभ्यास करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day ) 2022 को ध्यान में रखते हुये नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवायें), संजय मित्तल, रक्षा समप्दा के महानिदेशक अजय कुमार शर्मा, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और आम जनों ने भी योगाभ्यास किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

हे.जा.स. April 06 2023 28299

मंत्री ने निर्देश दिए की मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसका निशुल्क इलाज कराएं। इसी बीच मंत

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

एस. के. राणा November 18 2022 23808

कौवैक्सिन की मंजूरी को लेकर मीडिया की कुछ खबरों को खारिज करते हुए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कहा, "

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

एस. के. राणा September 01 2023 223887

सरकार ने हाल ही में दवाओं की जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसे देखकर आप और बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सरका

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36872

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

हे.जा.स. December 11 2021 37824

पिछले कुछ हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वाल कोरोना संक्रमित मरीजों में से केवल 30% ही गंभीर रूप

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

रंजीव ठाकुर August 11 2022 34352

पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले सदर में अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत

12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों के लिए एक और कोविड वैक्सीन को डीसीजीआई ने मंजूरी दी

12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों के लिए एक और कोविड वैक्सीन को डीसीजीआई ने मंजूरी दी

एस. के. राणा February 22 2022 29208

देश के ड्रग कंट्रोलर ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए बायोलाजिकल-E की कोविड वैक्स

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 73296

फाइलेरिया व्यक्ति को आजीवन अपंग बना देता है | इसलिए इससे बचाव ही इसका सही इलाज है | फाइलेरिया ग्रसित

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

लेख विभाग January 11 2023 22524

एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

अखण्ड प्रताप सिंह November 21 2020 21549

इसका मुख्य उद्देश्य पीजी के इन छात्रों को जिला स्वास्थ्य प्रणाली से रूबरू कराना और जिला अस्पताल में

Login Panel