देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

एस. के. राणा
March 11 2023 Updated: March 12 2023 03:45
0 34626
देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक ! इन्फ्लूएंजा वायरस

नयी दिल्ली। होली के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी रही है। किसी को बुखार हो गया है, तो किसी को सर्दी जुकाम (Cold and cough) ने जकड़ लिया है। और कई लोगों में तो कोरोना वायरस जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, यानी बीमारी का ट्रिपल अटैक। जी हां देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है।  वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक H3N2 सहित कई वायरस से संक्रमित 3 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। फरवरी में 1,307 और एक से 9 मार्च तक 486 मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने राज्यों को बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।  साथ ही, मदद का आश्वासन भी दिया।

 

वहीं राजधानी लखनऊ में भी  H3N2 वायरस (H3N2 virus) का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। केजीएमयू अस्पताल (KGMU Hospital) में रोजाना आ रहे मरीजों के 30 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। कानपुर, लखनऊ में अचानक से इंफ्लूएंजा-A (influenza-A) के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। बीते 5 दिनों में कानपुर में वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। वायरस के लक्षण पाए जाने पर 23 गंभीर मरीजों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल (Hallet Hospital) में ICU में भर्ती किया गया है। इसमें 3 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। आगरा में जिला अस्पताल (District Hospital) की ओपीडी में शुक्रवार को 2500 से अधिक मरीज पहुंचे। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

 

डॉक्टरों के अनुसार अगर आपको भी बुखार आ रहा है और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (respiratory infection) जैसे कि सर्दी, खांसी और गले में खरखराट के अलावा नाक बहने आदि की दिक्कत है। तो बहुत संभव है कि आप इस वायरस की चपेट में हों डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह के लक्षण वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं जांच के दौरान इन मरीजों में से ज्यादातर में  H3N2 एंफ्लूएंजा की पुष्टि हो रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

हे.जा.स. November 23 2020 27588

कैट ने कहा कि नर्सिग आफीसर के 80 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के नियम को अनुच्छेद 15 (3) के त

गोरखपुर सीएमओ ने ईएमटी और एंबुलेंस चालक को किया सम्मानित   

गोरखपुर सीएमओ ने ईएमटी और एंबुलेंस चालक को किया सम्मानित  

आनंद सिंह April 08 2022 44482

ईएमटी दुर्गा प्रसाद यादव और एंबुलेंस चालक मूलचंद्र सम्मानित, एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता की मदद से क

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

लेख विभाग July 29 2023 50851

बाढ़ और बारिश के बाद अक्सर डेंगू, डायरिया के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर से

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33495

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

श्वेता सिंह September 03 2022 27495

विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास

अमरूद खाने के ये फायदे आपको चौंकने पर मजबूर कर देंगे

अमरूद खाने के ये फायदे आपको चौंकने पर मजबूर कर देंगे

लेख विभाग November 27 2022 37829

अमरूद के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं और इसे अपने आहार में शामिल करना अच्छा है। चाहे आप इसे कच्चा खाए

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 31545

एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। एक जनआन्दोलन का रूप देकर जल्द से जल्

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 102055

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

हे.जा.स. December 05 2025 8365

हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्

रोबोटिक सर्जरी: बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है - डॉ रिची खंडेलवाल

एस. के. राणा January 13 2026 5334

सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है

Login Panel