देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो बड़े अस्पतालों से ऐसे मरीजों को छोटे अस्पतालों में भेजा जाए और गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए बिस्तर खाली किया जाए।

एस. के. राणा
October 31 2022 Updated: October 31 2022 23:36
0 31027
दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स एम्स

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक ने दिल्ली में स्थित केंद्र व दिल्ली सरकार के तमाम अस्पतालों के साथ की गई बैठक में तय किया है कि एम्स अगले तीन महीनों तक जरूरत के हिसाब से दूसरे अस्पतालों को डाक्टर और अपने दूसरे संसाधन मुहैया कराएगा।

 

एम्स (AIIMS) सूत्रों के अनुसार इससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा सकेगा। इसके अलावा सभी अस्पतालों (hospitals) में मरीजों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रेफरल (referal) सिस्टम को दो आयामी करने और मानव संसाधनों की तादाद बढ़ाने उनके प्रशिक्षण (training) को बेहतर करने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में कहा गया कि जो मरीज हल्के लक्षण (symptoms) वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो बड़े अस्पतालों से ऐसे मरीजों (patients) को छोटे अस्पतालों में भेजा जाए और गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए बिस्तर (bed) खाली किया जाए। साथ ही जिन छोटे अस्पतालों में उच्च तकनीकी (high-tech) प्रशिक्षण की जरूरत है उनको एम्स की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

बैठक में यह भी निश्चित हुआ कि अगले तीन महीने तक अपने डाक्टरों (doctor) को भेजकर के इन अस्पतालों में सिस्टम खड़ा करने या मरीजों को आपरेट (operate) करने की एम्स सुविधा भी देने को तैयार हुआ है। इसी तरह मरीजों की उपलब्धता और इमरजंसी (emergency) सेवाएं बेहतर करने के लिए भी डाक्टरों को उपाय किए जाने की जरूरत पर बल दिया गया। बैठक में दिल्ली के आरएमएल (RML), लेडी हार्डिंग, जीटीबी (GTB) ,जीबी पंत अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा निदेशक मौजूद थे।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट

डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट

हुज़ैफ़ा अबरार September 24 2026 875

रोटेटर कफ कंधे की मांसपेशियों और टेंडन का समूह है, जिसके फटने पर कई मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ सक

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 76438

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 15 2023 30282

गाज़ियाबाद की 8वीं  बटालियन एनडीआरएफ आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 165 एनडीआरफ जवानों ने रक्तदान किया।

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

आनंद सिंह April 09 2022 29450

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को करेंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ, 

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

आयशा खातून May 22 2022 56938

किसी भी अनाज, चने या दाल को जब पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है तो पानी में भिगोने से इनमें एंटी

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

एस. के. राणा June 20 2022 26301

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 औ

ब्लू जेट हेल्थकेयर ला रही है आईपीओ, 2,100 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य

ब्लू जेट हेल्थकेयर ला रही है आईपीओ, 2,100 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य

रंजीव ठाकुर September 05 2022 41663

50 साल पुरानी ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मास्यूटिकल कम्पनी शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाने जा रही है। कम्

फोन और लैपटॉप से बढ़ रहा मोटापा, जानें और क्या कहता है मक्खियों पर किया गया यह शोध

फोन और लैपटॉप से बढ़ रहा मोटापा, जानें और क्या कहता है मक्खियों पर किया गया यह शोध

श्वेता सिंह September 01 2022 25250

शोध में समझाया गया कि दो सप्ताह तक नीली रोशनी के संपर्क में आने वाली मक्खियों के मेटाबोलाइट्स के स्त

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

एस. के. राणा September 29 2021 31079

कई टीके विकसित किये जा चुके हैं, जो मेनिन्जाइटिस से बचाव करते हैं। जिनमें मेनिंगोकोकल, हीमोफिलस इन्फ

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

हे.जा.स. October 24 2021 24361

फाइजर के उन परिणामों की पुष्टि की गई जिनमें कहा गया था कि टीके की दो खुराक बच्चों में लक्षण वाले संक

Login Panel