












































प्रतीकात्मक चित्र
बीजिंग (एपी)। चीन के हैनान प्रांत की राजधानी ने स्कूल की छुट्टियों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर सोमवार को निवासियों पर 13 घंटों के लिए घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
हैकोउ शहर में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक अस्थायी लॉकडाउन लगाया गया है। तटीय शहर सानया (coastal city of Sanaya) में शनिवार से ही अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगा हुआ है, जिससे चीनी नागरिक और पर्यटक अपने-अपने होटलों में एक तरह से कैद हो गए। रविवार को हैनान प्रांत (Hainan province) के चार अन्य शहरों में भी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (National Health Commission) ने सोमवार को बताया कि रविवार को प्रांत में 470 से अधिक नए मामले आए, जिनमें से 245 मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए। चीन में एक दिन में कुल मिलाकर 760 से अधिक नए मामले आए हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि सानया में करीब 80,000 पर्यटक (tourists) फंस गए हैं। सानया से जाने के इच्छुक पर्यटकों को सात दिनों तक पांच पीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी।
चीन बड़े पैमाने पर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव के बावजूद कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लगा रहा है।
चीन के अर्द्धस्वायत्त शहर हांगकांग ने सोमवार को घोषणा की कि वह विदेश से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से होटल में पृथक रहने की अवधि घटाकर तीन दिन करेगा जबकि अभी उन्हें एक सप्ताह तक पृथक रहना होता है। नयी नीति शुकव्रार से लागू हो गयी है।







लेख विभाग October 25 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6685
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1575
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1561
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1463
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1421
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1309
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1295
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10304
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6685
एस. के. राणा February 01 2026 0 6566
एस. के. राणा January 20 2026 0 6321
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5922
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5789
एस. के. राणा January 13 2026 0 5341
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87666
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35932
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38839
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36344
लेख विभाग March 19 2022 0 35917
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73918
अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स
अस्पताल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 1 मार्च से अपनी ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रत
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ वेद व्रत सिंह व निदेशक नर्सिंग डा० रागिनी गुप्ता से उनके कार्यालय म
उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस के साथ दवाओं की उपलब्धता की
डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा
कैंप में शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों की निःशुल्क जांच की गयी। इसके अलावा बुखार, सर्दी , खांसी,
एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता
सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई
अभ्यर्थी https://admitcard.samshrm.com/NHMUP-1400-2700 लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकतें हैं।

COMMENTS