देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

फाइजर के मुकाबले एस्ट्राजेनेका में 30% ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग का खतरा: रिसर्च

साथ ही स्टडी में बताया गया है कि एस्ट्राजेनेका की पहली डोज लेने के बाद 28 दिनों में कुल 862 युवाओं में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया पाया गया। वहीं, फाइजर की डोज लेने वाले 520 लोगों में यह देखा गया। इसका मतलब है कि एस्ट्राजेनेका के टीके में फाइजर की तुलना में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया का 30 प्रतिशत ज्यादा जोखिम था।

हे.जा.स.
October 28 2022 Updated: October 28 2022 00:41
0 24437
फाइजर के मुकाबले एस्ट्राजेनेका में 30% ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग का खतरा: रिसर्च फाइजर की कोरोना वैक्सीन

नयी दिल्ली। इंटरनेशनल स्टडी में  बड़ा दावा किया गया है कि फाइजर जैब की तुलना में एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से 30% से ज्यादा ब्लड कलॉटिंग के मामले सामने आए हैं। कई देशों ने पिछली रिसर्च में संकेत मिलने के बाद ही इसे लेकर आगाह किया था। बताया गया था कि थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के साथ थ्रोम्बोसिस कोविड वैक्सीन का एक साइड इफेक्ट हो सकता है।

 

साथ ही स्टडी में बताया गया है कि एस्ट्राजेनेका  (AstraZeneca) की पहली डोज लेने के बाद 28 दिनों में कुल 862 युवाओं में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (thrombocytopenia) पाया गया। वहीं, फाइजर की डोज लेने वाले 520 लोगों में यह देखा गया। इसका मतलब है कि एस्ट्राजेनेका के टीके में फाइजर (Pfizer) की तुलना में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया का 30 प्रतिशत ज्यादा जोखिम था। हालांकि, इस स्टडी में वजह और प्रभाव को लेकर जानकारी नहीं मिली है।

 

बता दें कि थ्रोम्बोसाइटोपेनिया ब्लड प्लेटलेट्स (blood platelets) के निम्न स्तर के साथ संभावित रूप से जानलेवा रक्त के थक्के पैदा करता है। इस रिसर्च टीम ने फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) और अमेरिका में एक करोड़ से ज्यादा वयस्कों के स्वास्थ्य डेटा पर रिसर्च की गई, जिन्होंने दिसंबर 2020 और मध्य 2021 के बीच वैक्सीन लगवाई थी। जर्मनी और यूके से 13 लाख लोगों का डेटा लिया गया, जिन्होंने एस्ट्राजेनेका की पहली डोज ली थी। इसमें 21 लाख वे थे, जिन्होंने फाइजर की वैक्सीन लगवाई थी।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

सौंदर्या राय April 15 2022 45166

गर्मियों में होंठ रूखे हो जाते हैं।इस मौसम में होंठों को बहुत केअर की बहुत जरूरत होती है। । आइए जानत

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22693

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

जानिए आपको धूप से सनस्क्रीन बचाती है या नहीं?

जानिए आपको धूप से सनस्क्रीन बचाती है या नहीं?

सौंदर्या राय May 08 2023 42142

सनस्क्रीन एक ऐसी तरह की तैयारी होती है जो धूप से आपको बचाती है। यह त्वचा के ऊपर की सतह पर एक लेयर बन

जानिए वन तुलसी के जादुई फायदे

जानिए वन तुलसी के जादुई फायदे

लेख विभाग August 08 2023 31794

साइनस की समस्या को दूर करने में भी वन तुलसी बहुत काम आ सकती है। वन तुलसी बहुत काम आ सकती है। वन तुलस

कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी: डॉ अवधेश कुमार सिंह

कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी: डॉ अवधेश कुमार सिंह

एस. के. राणा June 08 2021 34664

अध्ययन के लेखक और जीडी हॉस्पिटल एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट, कोलकाता में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ड

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

February 21 2021 29811

समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं समेत किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान गुणवत्ता युक्त सेनेटरी नैपकिन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38738

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

कोरोना संक्रमित पुरूषों की स्पर्म क्वॉलिटी पर पड़ रहा असर: स्टडी

कोरोना संक्रमित पुरूषों की स्पर्म क्वॉलिटी पर पड़ रहा असर: स्टडी

लेख विभाग January 06 2023 28108

क्यूरियस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि पहले स्पर्म के टेस्ट के दौरान 30 में से 12 (40%

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घटत-बढ़त का क्रम जारी

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घटत-बढ़त का क्रम जारी

एस. के. राणा April 14 2022 26085

देश में कोरोना के नए मामलों में घटत-बढ़त का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटों में आ

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30936

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

Login Panel