देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी: डब्ल्यूएचओ 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने बुधवार को जेनेवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2020 के बाद से पहली बार कोविड-19 से साप्ताहिक मृतक संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी जारी करते हुए कहा कि ये रुझान, स्वागतयोग्य हैं, लेकिन पूरी कहानी बयाँ नहीं करते हैं। 

हे.जा.स.
May 05 2022 Updated: May 05 2022 20:39
0 26054
कोविड-19 से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी: डब्ल्यूएचओ  प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। कोविड-19 संक्रमण के मामलों और उससे हो रही मौतों में गिरावट जारी है लेकिन यह समय निश्चिंत होकर बैठने का नहीं है। कोरोना वायरस के नए वैरीएण्ट कभी भी संक्रमण में तेजी ला सकतें हैं। ओमिक्रॉन वैरीएण्ट (Omicron variant) के नए प्रकार की वजह से अफ़्रीका और अमेरिका में संक्रमण की नयी लहर आ चुकी है। यह एक और संकेत है कि दुनिया से अभी वैश्विक महामारी ख़त्म नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने उक्त बातें दुनिया को आगाह करते हुए कहा। 

यूएन एजेंसी प्रमुख ने दोहराया कि ज़िन्दगियों की रक्षा करने, स्वास्थ्य प्रणालियों को बचाने, और लम्बी अवधि तक रहने वाले कोविड-19 (COVID-19) से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण (vaccination) किया जाना होगा। 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने बुधवार को जेनेवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2020 के बाद से पहली बार कोविड-19 से साप्ताहिक मृतक संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी जारी करते हुए कहा कि ये रुझान, स्वागतयोग्य हैं, लेकिन पूरी कहानी बयाँ नहीं करते हैं। 

उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ़्रीका के वैज्ञानिकों ने पिछले वर्ष ओमिक्रॉन नामक वैरीएण्ट की शिनाख़्त की थी, जिसके बाद से उसके दो उप-प्रकार (sub-variants), BA.4 and BA.5, सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के इन प्रकारों से संक्रमण मामलों में फिर तेज़ी देखी गई है। 

महानिदेशक टैड्रॉस ने संक्रमण व गम्भीर बीमारी का सर्वाधिक जोखिम झेल रहे सभी लोगों के टीकाकरण पर बल दिया गया है

टीकाकरण अहम - Vaccination is important
बताया गया है कि पहले से कहीं अधिक संख्या में वैक्सीन की ख़ुराकें उपलब्ध हैं, लेकिन राजनीतिक संकल्प के अभाव, संचालन क्षमता की मुश्किलों, वित्तीय दबावों, ग़लत व भ्रामक जानकारी के कारण वैक्सीन की मांग में कमी आ रही है।   

यूएन एजेंसी के शीर्ष अधिकारी ने सचेत किया कि कुछ देश, वायरस में आ रहे बदलावों को अनदेखा कर रहे हैं। वे इससे वाकिफ नहीं हैं कि आगे क्या दुष्परिणाम हो सकतें हैं। 

डॉक्टर टैड्रॉस ने चिंता प्रकट करते हुए बताया कि कारगर एण्टी-वायरल दवाओं (anti-viral drugs) की सीमित उपलब्धता और ऊँची क़ीमतों के कारण, निम्न- और मध्य-आय वाले देशों के लिये उनकी सुलभता कम हो गई है। वहीँ विनिर्माता कम्पनियों को रिकॉर्ड मुनाफ़ा हो रहा है। 

उन्होंने आगाह किया कि ऐसी क़ीमतों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है, जिससे जीवनदायी उपचार, धनी वर्ग के लिये उपलब्ध हों, जबकि निर्धनों की पहुँच से दूर हो जाएं। ऐसा होना एक नैतिक विफलता होगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर लगा पैसा उगाही का आरोप

स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर लगा पैसा उगाही का आरोप

विशेष संवाददाता July 11 2023 43036

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति महिलाओं से अवैध उगाही की जा रही है। जहां इस संबंध में परिजनों

31 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। 

31 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2021 26690

इस बार दस्तक अभियान में ग्राम निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति अपने क्षेत्र की आशा एवं आंगनवा

राजमा है सेहत के लिए फायदेमंद

राजमा है सेहत के लिए फायदेमंद

आरती तिवारी December 12 2022 30826

राजमा में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इतना ही न

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

admin March 21 2022 40520

ओमिक्रॉन का दूसरा सब-वेरिएंट BA.2 को स्टील्थ वेरिएंट (Stealth variant) भी कहा जाता है, जो इस वक्त कई

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

रंजीव ठाकुर May 31 2022 42999

इस पाठ्यक्रम में 116 नव कमीशन अधिकारी शामिल थे, जिनमें त्रि-सेवा प्रतिनिधित्व के साथ 30 महिला सैन्य

सहजन की फली व पत्तियां त्वचा और बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

सहजन की फली व पत्तियां त्वचा और बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

admin September 11 2022 107482

इसका इस्तेमाल आपको शानदार रिजल्ट देता है। सहजन का हेयर मास्क, स्क्रब और फेस मास्क की तरह उपयोग होता

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24307

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

आरती तिवारी January 27 2023 27584

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने आयु सीमा बढ़ाने पर आपत्ति लगाकर अपनी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी है। कमे

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2021 75613

सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने गत पांच साल से आहार नाल बन्द होने से परेशान मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

एस. के. राणा June 10 2022 39279

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और

Login Panel