देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा है। उधर, दिल्ली में पाबंदियों में और ढील देते हुए रात का कर्फ्यू सोमवार से खत्म करने का फैसला किया गया है।

एस. के. राणा
February 26 2022 Updated: February 27 2022 00:02
0 33027
केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा है। उधर, दिल्ली में पाबंदियों में और ढील देते हुए रात का कर्फ्यू सोमवार से खत्म करने का फैसला किया गया है। पाबंदियों में केंद्र सरकार की ढिलाई से दो साल बाद लोग होली को उल्लास से मना सकेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक और धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रात के कर्फ्यू में ढील देने पर विचार करने को कहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 फरवरी को दिशा निर्देश जारी किए थे।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मार्च के लिए कोविड दिशा निर्देश जारी करते हुए राज्यों से कहा है कि सभी राज्य स्थानीय स्थिति का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद विभिन्न गतिविधियों में छूट पर विचार कर सकते हैं।

जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण में हैं उन राज्यों में खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियां, त्योहार, सार्वजनिक परिवहन के संचालन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, रेस्तरां और बार के साथ-साथ स्कूल, कॉलेजों से जुड़े प्रतिबंधों को हटा सकते हैं। साथ ही कहा कि जहां संक्रमण का जोखिम अब भी बना हुआ है, उन स्थानों पर प्रतिबंध आगे भी जारी रखा जाएगा।

मास्क पहनना अनिवार्य, सामाजिक दूरी न भूलें लोग
गृह सचिव ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रतिबंधों में ढील के बाद भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, स्वच्छता और बंद जगहों पर वेंटिलेशन इत्यादि से जुड़े व्यवहार में लापरवाही नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा राज्यों से कोरोना प्रबंधन के लिए जांच, निगरानी, टीकाकरण को लेकर प्रयास आगे भी जारी रखने के लिए कहा गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीरम इंस्टीट्यूट ने दुगुना किया पोलियो वैक्सीन का दाम।

सीरम इंस्टीट्यूट ने दुगुना किया पोलियो वैक्सीन का दाम।

एस. के. राणा June 09 2021 25928

एसआईआई ने 180 लाख डोज की आपूर्ति के लिए प्रति खुराक 188 रुपए कीमत बतायी है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. December 10 2022 32752

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है और ल

अगले 9 महीने में बंद हो सकती है बीमार सरकारी कंपनियां, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अगले 9 महीने में बंद हो सकती है बीमार सरकारी कंपनियां, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अखण्ड प्रताप सिंह November 10 2020 48819

नीति आयोग ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश के लिए कुछ शर्तें तय की हैं. इसके आधार पर सरकार ने 2016 से 3

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32956

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

श्वेता सिंह September 18 2022 33601

इसके बीजों से तेल निकाला जाता है और यह तेल स्किन की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित ह

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

हे.जा.स. November 27 2022 28468

चीन में कोरोना के चलते एक बार हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्दे

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

हुज़ैफ़ा अबरार July 13 2022 27709

मरीज के हृदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी समेत तीनों आर्टरी 90 प्रतिशत बंद हो चुकी थी एवं उसकी हार्ट की प

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

रंजीव ठाकुर July 08 2022 33422

उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर इस महीने की शुरुआत से काफी चर्चाएं हो रही हैं। डॉक

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

आरती तिवारी July 28 2023 35610

उमस भरी गर्मी के कारण कंजक्टिवाइटिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा हैं

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

एस. के. राणा August 05 2022 28824

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी

Login Panel