देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

यह पुरस्कार उनके द्वारा चिकित्सा शिक्षण, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान समाज को जागरूक करने एवं सामाजिक सेवा कार्यों के चलते प्रदान किया गया है।

0 34047
डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड। प्रतीकात्मक

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) सूर्यकान्त को गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज, कानपुर में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इण्डिया (यूपी चैप्टर) कानपुर के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में एम. एल. मित्तल स्मृति व्याख्यान अलंकरण (एम. एल. मित्तल ओरेशन अवार्ड) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके द्वारा चिकित्सा शिक्षण, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान समाज को जागरूक करने एवं सामाजिक सेवा कार्यों के चलते प्रदान किया गया है। ज्ञात रहे कि अब तक डा. सूर्य कान्त को ऐसे 10 प्रख्यात ओरेशन से सम्मानित किया जा चुका है।

ज्ञात हो कि डा. सूर्यकान्त जनमानस को कोरोना के प्रति मीडिया के विभिन्न माध्यमों से निरन्तर जागरूक करने में जुटे हैं। इसके साथ ही अपने संस्थान में कोरोना पीड़ितों को भी उचित चिकित्सा व देखभाल की और उन्होंने कोरोना से पीड़ित ग्रामीणों के लिए एक सरल व सुगम चिकित्सा प्रोटोकॉल तैयार किया एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से दवाएं बंटवाकर हजारों लोगों की जान बचाई। डॉ. सूर्यकान्त पिछले दो दशक से अधिक समय से अपने लेखों व वार्ताओ एवं टी.वी. व रेडियो के माध्यम से लोगो में एलर्जी, अस्थमा, टी.बी, कैंसर जैसी बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं।

इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 17 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक 700 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही दो अंतर्राष्ट्रीय पेटेन्ट का भी उनके नाम श्रेय जाता है तथा लगभग 200 एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, 50 से अधिक परियोजनाओं का निर्देशन, 18 फैलोशिप्स, 10 ओरेशन अवार्ड भी उनके नाम हैं। ज्ञात रहे उन्हें अब तक अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग 144 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदूषण के कारण कोरोना से मौत का खतरा बढ़ा, खुली हवा में सांस लेना मतलब 30 सिगरेट जितना धुआं।

प्रदूषण के कारण कोरोना से मौत का खतरा बढ़ा, खुली हवा में सांस लेना मतलब 30 सिगरेट जितना धुआं।

हे.जा.स. November 14 2020 21854

दिल्ली के आसमान में छाए स्मॉग में धुएं के साथ-साथ कई तरह के केमिकल भी होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने टीकों के सरकारी मूल्य को बढ़ने की मांग किया। 

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने टीकों के सरकारी मूल्य को बढ़ने की मांग किया। 

हे.जा.स. June 16 2021 43187

भारत बायोटेक ने कहा कि सभी आपूर्ति के बाद कोवैक्सिन की औसत कीमत 250 रुपये प्रति खुराक से कम है। सरका

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 0

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन समन्वय तथा

ब्रिटेन 22 नवंबर से देगा कोवैक्सीन को मान्यता।

ब्रिटेन 22 नवंबर से देगा कोवैक्सीन को मान्यता।

हे.जा.स. November 09 2021 25747

22 नवंबर से यूके भारत की कोवॉक्सिन (Covaxin) को भी आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करेगा। इसके बाद दो

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

हे.जा.स. January 10 2021 24953

हैदराबाद स्थित कंपनी ने शनिवार को सफाई दी कहा कि वालंटियर की मौत का संबंध कोवैक्सीन के ट्रायल से नही

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31195

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर फेफड़े के प्रत्यारोपण के लिए एयर एम्‍बुलेंस से पहुंचीं सिकन्‍दराबाद। 

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर फेफड़े के प्रत्यारोपण के लिए एयर एम्‍बुलेंस से पहुंचीं सिकन्‍दराबाद। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 25389

डॉ शारदा को आज पूर्वान्‍ह 11 बजे लखनऊ से एयर एम्‍बुलेंस से एयर लिफ्ट किया गया था। लोहिया संस्थान ने

अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति बने केजीएमयू के डॉ संजीव मिश्रा, एम्स जोधपुर के थे निदेशक

अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति बने केजीएमयू के डॉ संजीव मिश्रा, एम्स जोधपुर के थे निदेशक

रंजीव ठाकुर August 01 2022 49212

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्व

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

विशेष संवाददाता October 12 2022 34923

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौक

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 26746

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

Login Panel