देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले, 624 लोगों की मौत।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,29,946 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।

0 28614
भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले, 624 लोगों की मौत। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 38,792 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गयी जबकि 624 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,11,408 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,29,946 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 2,832 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 19,15,501 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 43,59,73,639 पर पहुंच गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.10 प्रतिशत है। लगातार 23 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 3,01,04,720 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 38.76 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28036

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस

कोविड-19 का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, डब्ल्यूएचओ  ने फिर चेताया

कोविड-19 का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

विशेष संवाददाता January 20 2023 21454

इसी बीच एक स्टडी के दावे के अनुसार कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.5 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में वैक्सिन

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा 'ई संजीवनी' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडी 

विशेष संवाददाता June 03 2022 30396

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से

देश में कोविड-19 से रिकॉर्ड मौतें।

देश में कोविड-19 से रिकॉर्ड मौतें।

एस. के. राणा June 10 2021 37390

देश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 6,148 मामले सामने आए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई।

घर पर कैसे बनाएं हेयर पैक?

घर पर कैसे बनाएं हेयर पैक?

सौंदर्या राय August 02 2021 42896

हेयर पैक के इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

लेख विभाग October 08 2022 39760

समुदाय उपार्जित निमोनिया के मुख्य कारक बैक्टीरिया है, जिसमें से स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनिया लगभग 50% माम

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

हे.जा.स. November 20 2021 30974

रूस में कोरोना के मामलों में इस बढ़ोतरी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के साथ ही

सर्दियों में मुलायम त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल

सर्दियों में मुलायम त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल

admin January 04 2023 107712

आर्गन ऑयल आयुर्वेद का दिया हुआ ऐसा तोहफा है जो न सिर्फ हमारी स्किन बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

आरती तिवारी September 30 2022 55911

सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जा

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4284

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

Login Panel