देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिया कैशलेस चिकित्सा का उपहार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राज्य हेल्थ कार्ड वितरित किए। इस योजना से 22 लाख राज्य कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी और उनके आश्रितों सहित 75 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

रंजीव ठाकुर
July 21 2022 Updated: July 22 2022 01:19
0 36403
सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिया कैशलेस चिकित्सा का उपहार पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करतें सीएम योगी

लखनऊ गुरुवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी मौजूद थे।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने दस कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राज्य हेल्थ कार्ड (UP state health cards) वितरित किए। इस योजना से 22 लाख राज्य कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी और उनके आश्रितों सहित 75 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना (Pandit Deendayal Upadhyaya State Employees Cashless Medical Scheme) के अंतर्गत 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को कार्ड प्रदान किए जाएंगे। 

सीएम योगी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड (cashless medical card) की मांग काफी समय से हो रही थी। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat scheme) में अन्त्योदय कार्ड धारकों को पांच लाख तक का चिकित्सा बीमा कवर (medical insurance cover) दिया जा रहा है। इसलिए राज्य कर्मचारियों को भी सरकारी और समबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा (cashless treatment in government and affiliated hospitals) के लिए स्टेट हेल्थ कार्ड देने का निर्णय लिया गया है। 

 

राज्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार (UP government) कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कोरोना काल (Corona period) में भी कर्मचारियों के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया। समय से वेतन -पेंशन दिया गया। इसलिए राज्य कर्मचारियों को भी सरकार के साथ मिलकर चलना चाहिए। 

उन्होंने कहा, यूपी देश का पहला राज्य है जिसने कर्मचारियों को यह सुविधा दी है।राज्य कर्मचारियों को हम परिवार का अंग मानते हैं इसलिए कर्मचारियों को भी चाहिए कि वह जनता के हित के कार्य पूरे मनोयोग से करे। जो कर्मचारी कार्य में समस्या बढाते हैं रिटायर्मेंट के बाद वह खुद समस्या में रहते हैं। अच्छा कार्य करने वालों को लोग रिटायर्मेंट के बाद भी लम्बे समय तक याद रखते हैं।

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि अब उपचार में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में असीमित मुफ्त इलाज (Unlimited free treatment facility) की सुविधा दी जाएगी और आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा प्रति वर्ष मुफ्त दी जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

हे.जा.स. February 06 2021 37626

कंपनी ने दवा व्यवसाय में 21%, उपभोक्ता कल्याण व्यवसाय में  16% और वेटनरी दवाओं के व्यवसाय में 17% की

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

हे.जा.स. January 12 2022 30628

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बताया कि ‘‘बेहद कम’’ संख्या में बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और

तेजस्वी यादव ने किया पीएमसीएच में कैथ लैब का उद्घाटन

तेजस्वी यादव ने किया पीएमसीएच में कैथ लैब का उद्घाटन

विशेष संवाददाता January 05 2023 26294

मोतियाबिंद की परेशानी से जूझते बिहार के लोगों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

admin February 20 2023 30197

यूपी सरकार लगातार डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24153

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 38041

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

विशेष संवाददाता December 17 2022 30605

लैंसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व स्तर पर सर्वाइकल कैंसर के 58% से अधिक मामले एशिया में हैं।

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

एस. के. राणा February 25 2022 27288

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से क

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

हे.जा.स. January 21 2022 23756

एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सक कई वर्षों से चेता रहे हैं, लेकिन दुरुपयोग

यूपी सरकार ने लंपी वायरस पर जारी किया अलर्ट

यूपी सरकार ने लंपी वायरस पर जारी किया अलर्ट

आरती तिवारी August 23 2022 34841

लंपी वायरस से गाय और अन्य दुधारू पशुओं को बचाने के लिए योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गया है। पशुपालन विभ

Login Panel