देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज़ हलकान। 

सोमवार सुबह से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसे लेकर सभी एंबुलेंस का चक्का जाम हो गया। कॉल सेंटर पर लोग एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे मगर कोई मदद नहीं मिली।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 27 2021 Updated: July 27 2021 04:09
0 20814
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज़ हलकान।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। सोमवार को 108 व 102 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल की वजह से मरीज खासें परेशान हुए। तीमारदार एंबुलेंस के लिए सरकारी नंबर पर कॉल करते रहे मगर उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। ऐेस में तीमारदार अपने मरीज को ई रिक्शा, टेंपो या निजी वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कई मरीजों की हालत बिगड़ गई।

मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 की 44 एंबुलेेंस जिले में संचालित हो रही है। इसमें 150 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि 102 की 34 गाड़ियां लगी हुई है। दोनों गाड़ियां हर रोज करीब चार सौ से अधिक अस्पताल पहुंच रहे थे। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस न मिलने से वह निजी वाहन से अस्पताल पहुंची। 

सोमवार सुबह से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसे लेकर सभी एंबुलेंस का चक्का जाम हो गया। कॉल सेंटर पर लोग एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे मगर कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में कई मरीज टेंपो, आटो व ई रिक्शा पर लादकर अस्पताल पहुंचाए गए। इस दौरान कई मरीजों की हालत भी गंभीर हो गई।

नई कंपनी को मिला ठेका, भर्ती में पुराने लोगों को नहीं दी वरियता
कर्मचारियों का आरोप है कि जिस नई कंपनी को एंबुलेंस संचालन का ठेका मिला है। वह कंपनी पुराने कर्मचारियों की भर्ती में वरियता नहीं दे रही है। आरोप है कि कंपनी नए कर्मचारियों को भर्ती कर रही है। इसे लेकर सभी एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर गए हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

सीएमओ ने मरीजों के लिए आठ एंबुलेंस लगाई
एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल से मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए सीएमओ ने आठ ब्लॉक माल, मलिहाबाद, काकोरी, मोहनलालगंज, बीकेटी समेत अन्य ब्लॉक में एक -एक एंबुलेंस मुस्तैद कराई है। कोई भी बीमारी व्यक्ति  विजय कुमार मोबाइल नंबर 93352 13689 एवं ऋषि यादव मोबाइल नंबर 97982 82727 पर कॉल करके एंबुलेंस की सेवा ले सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

लेख विभाग September 08 2021 29020

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

विशेष संवाददाता July 06 2023 40398

बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में

प्रकृति का वरदान है नारियल।

प्रकृति का वरदान है नारियल।

लेख विभाग February 08 2021 49279

नारियल खाने से याद्दाश्त बढती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 29665

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 7987 नए पदों पर होगी भर्ती, तेजस्वी यादव  ने किया एलान

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 7987 नए पदों पर होगी भर्ती, तेजस्वी यादव ने किया एलान

विशेष संवाददाता September 21 2022 26941

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा एलान किया है।

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन और तय शुल्क से अधिक मांग पर प्रशासन से शिकायत करें ।

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन और तय शुल्क से अधिक मांग पर प्रशासन से शिकायत करें ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 29780

जिला स्तर पर एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह, डीसीपी प्रोटोकॉल और सीएमओ इन टीमों की निगरानी करेंगे और निर

देश में कोविड की चौथी लहर अभी नहीं, आईसीएमआर ने बताई चार वजहें

देश में कोविड की चौथी लहर अभी नहीं, आईसीएमआर ने बताई चार वजहें

एस. के. राणा May 01 2022 38177

देश में कोविड-19 की चौथी लहर को लेकर तमाम चर्चे हैं और कई तरीकों से कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच भार

अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया

अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा January 31 2023 23081

गृहमंत्री ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों से लोगों को मुक्

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

आरती तिवारी July 05 2023 33550

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने युवाओं मे टैटू बनवाने के क्रेज को देखते हुए टैटू पार्लर में एचआईवी/एड्स के

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

एस. के. राणा January 20 2022 25485

देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 9,287 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग

Login Panel