देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई साझी जागरुकता का एक और उदाहरण है जिसके लिये नागरिक साथ आए हैं ।

एस. के. राणा
August 15 2022 Updated: August 16 2022 00:06
0 31481
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

नयी दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में साथ आने के लिये देश के नागरिकों की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि भारत ने समयबद्ध तरीके से लोगों को कोविडरोधी टीके की करीब 200 करोड़ खुराक देने का रिकार्ड बनाया है जो किसी अन्य देश के लिये संभव नहीं हो सका।


लालकिले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई साझी जागरुकता का एक और उदाहरण है जिसके लिये नागरिक साथ आए हैं ।


उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 साझी जागरुकता का एक और उदाहरण है जिसके लिये हमारे नागरिक साथ आए। डाक्टरों को शोध के लिये समर्थन देने से लेकर सुदूर क्षेत्रों तक टीका (vaccines) पहुंचाने में हम साथ खड़े रहे। देश के नागरिक कोरोना योद्धाओं (Corona warriors) के साथ खड़े रहे और थाली बजाने एवं दिया, लाइट जलाने जैसे कदमों से इसे प्रदर्शित भी किया।’’


मोदी ने कहा, ‘‘ कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी। उस समय हमारे देश के लोगों ने 200 करोड़ खुराक लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया।’’


प्रधानमंत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि कोविडरोधी टीके (anti-Covid vaccine) की खुराक लगाने के कार्य ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिये। उन्होंने कहा कि भारत ने समयबद्ध तरीके से लोगों को करीब 200 करोड़ खुराक (200 crore doses) देने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा किसी दूसरे देश ने किया ?

मोदी ने कहा कि आज दुनिया समग्र स्वास्थ्य सेवा (holistic healthcare) की चर्चा कर रही है और जब इसकी चर्चा होती है तो नजर भारत के योग (Yoga) पर जाती है, भारत के आयुर्वेद (Ayurveda) पर जाती है, भारत की समग्र जीवनशैली पर जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारी विरासत हम दुनिया का दे रहे हैं और दुनिया आज उससे प्रभावित हो रही है।’’


उन्होंने कहा कि जब हम जीवनशैली (lifestyle) की बात करते हैं, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली की बात करते हैं, हम जीवन उद्देश्यों की बात करते हैं तो दुनिया का ध्यान आकर्षित करते हैं क्योंकि हमारे पास सामर्थ्य है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

आरती तिवारी January 15 2023 50812

यूपी में इन दिनों बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है। इसके लिए 28 दिसंबर 2022 से अभियान चलाया

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29042

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

श्वेता सिंह October 28 2022 36750

वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन सही वक्त पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसकी एडवांस स्टेज में लंग्स,

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

एस. के. राणा August 05 2022 31450

बाबा रामदेव ने पतंजलि की कोविड वैक्सीन कोरोनिल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जो स्पष्टीकरण दिया था उस

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

लेख विभाग February 18 2021 32583

साधारण शब्दों में बीमारी के बल या तीक्ष्णता को रोकने और बीमारी की उत्पत्ति को रोकने वाली क्षमता को र

जम्मू में डेंगू का कहर

जम्मू में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 23 2022 32510

जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई वार्ड

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28726

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

चिंताजनक: नहीं थम रहा देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला, एजेंसियां करेंगी जाँच।

चिंताजनक: नहीं थम रहा देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला, एजेंसियां करेंगी जाँच।

एस. के. राणा August 12 2021 27815

देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल कोविड टास्क फोर्स कमेटी ने एजें

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30226

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

जापानी इन्सेफेलाइटिस: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएँ

जापानी इन्सेफेलाइटिस: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएँ

लेख विभाग July 17 2022 63091

जापानी इन्सेफेलाइटिस फलैवी वायरस के कारण होता हैं, जो कि मस्तिष्क के आसपास की झिल्ली को प्रभावित करत

Login Panel