










































Oath-Taking Ceremony for the First-Year 2026 B.Sc. Nursing Batch at Lohia Institute
लखनऊ । डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संस्थान के अकादमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इस समारोह ने विद्यार्थियों के व्यावसायिक नर्सिंग जीवन की शुरुआत को चिह्नित किया तथा करुणा ईमानदारी जिम्मेदारी और मानव सेवा के मूल्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. सीएम सिंह निदेशक लोहिया मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रो. डॉ. अशोक बिश्नोई डीन ऑफ नर्सिंग अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में प्रो. डॉ. राजन भटनागर डीन प्रो. डॉ. विक्रम सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्रा कार्यकारी कुलसचिव प्रो. डॉ. शिव कुमार मुडगल प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा प्रो. निपिन कलाल उप-प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग शामिल रहे। संकाय सदस्य कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ जिसके बाद गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सरस्वती वंदना के साथ आयोजित दीप प्रज्वलन समारोह ज्ञान आशा और करुणा का प्रतीक रहा। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार मुडगल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने नर्सिंग शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक नैतिकता मानवीय गरिमा और संवेदनशील रोगी देखभाल के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के अंतर्गत विभिन्न बैचों और सेमेस्टरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट श्रृंखला का उल्लेख किया गया। कॉलेज के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2021 के प्रथम बैच के दो विद्यार्थियों ने इस वर्ष NORCET परीक्षा उत्तीर्ण कर चयन प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रयासों को दर्शाती है। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नर्सिंग शिक्षा व्यावसायिक विकास और भावी नर्सिंग पेशेवरों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन लीना पी. जॉन एवं श्रीमती वर्षा द्विवेदी द्वारा किया गया। दोनों ने समारोह के विभिन्न चरणों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन किया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप-प्राचार्य प्रो. निपिन कलाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सक्षम संवेदनशील, करुणामय और नैतिक मूल्यों सेप्रेस रिपोर्ट डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस लखनऊ में दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के अंतर्गत विभिन्न बैचों और सेमेस्टरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट श्रृंखला का भी उल्लेख किया गया। कॉलेज के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2021 के प्रथम बैच के दो विद्यार्थियों ने इस वर्ष NORCET परीक्षा उत्तीर्ण कर चयन प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रयासों को दर्शाती है।
मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबोधन में नर्सिंग शिक्षा व्यावसायिक विकास और भावी नर्सिंग पेशेवरों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप-प्राचार्य प्रो. निपिन कलाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सक्षम संवेदनशील करुणामय और नैतिक मूल्यों से युक्त नर्सिंग पेशेवरों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। युक्त नर्सिंग पेशेवरों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।







हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार November 23 2026 0 497
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2541
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1582
लेख विभाग November 09 2026 0 1554
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1477
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1358
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 1288
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1274
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11697
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7959
एस. के. राणा February 01 2026 0 7630
एस. के. राणा January 20 2026 0 7308
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6923
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6545
एस. के. राणा January 13 2026 0 6076
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35692
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43517
सौंदर्या राय February 25 2022 0 80149
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34649
admin January 15 2022 0 36492
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62551
एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में केवल आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां ही पर्याप्त नहीं होती
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Variant Omicron) के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच
एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने एक ही दिन में 37 मिलियन कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या जनवर
डॉ राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्
महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार
डॉ. विकास लंबे समय से उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से RMLIMS और
करीब एक हजार एक्टिव केस हैं। मौतों का कुल आंकड़ा चार सौ पार कर चुका है, जबकि 354 मरीज होम आइसोलेशन म
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, "एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान म
विभिन्न औषधियों चिकित्सीय उपकरणों एक्स-रे तथा ईसीजी की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने हेतु
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

COMMENTS