देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमिक्रॉन की वजह से होंगे।

हे.जा.स.
December 12 2021 Updated: December 12 2021 23:35
0 35809
ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले। प्रतीकात्मक

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां एक दिन में कोरोना संक्रमण के 249 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron variant) के मामले एक दिन में दोगुने हो गए हैं। अब यहां इस वेरिएंट के कुल 817 केस हो चुके हैं।  

50% केसों की वजह बनेगा ओमिक्रॉन 
ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा है कि अगर पिछले दो हफ्तों की तरह ही कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमिक्रॉन की वजह से होंगे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने कहा था कि ओमिक्रॉन का डबलिंग रेट दो या तीन दिन हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को मास्क अनिवार्य किया था। साथ ही वर्क फ्रॉम होम (WFH) और वेन्यू पर एंट्री के लिए कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट (Corona Vaccine Certificate) भी अनिवार्य किया था।

बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर सकता है ओमिक्रॉन 
शुरुआती विश्लेषण से पता चलता है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसके अलावा ओमिक्रॉन के लक्षण भी पहले के वेरिएंट से थोड़ा अलग है। साथ ही यह भी सामने आया है कि वेरिएंट के चलते वैक्सीन की दोनों डोज और नेचुरल इम्युनिटी भी कम हो रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम सबको वह सबकुछ करना पड़ेगा, जो संक्रमण की चैन को तोड़ सके और नए वेरिएंट के फैलाव को कम कर सके। इस पूरे मामले पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन हमारे लिए चिंता की बात जरूर है लेकिन हम इसे लेकर जितना सतर्क रहेंगे, इस नए वेरिएंट से उतना ही बच सकेंगे।

वैक्सीनेशन ही है सबसे कारगर हथियार
उन्होंने कहा,  नए वेरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीनेशन (vaccination) काफी जरूरी है। इसलिए अपनी पहली, दूसरी और बूस्टर डोज (booster dose) को बिना किसी देरी के लगवाएं। हालांकि, एजेंसी ने कहा, अभी यह पता लगाने के लिए काफी कम डाटा उपलब्ध है कि यह पता लगाए जा सके कि वैक्सीन का इस वेरिएंट (variant) पर कितना असर पड़ रहा है। साथ ही दोबारा संक्रमित होने के चांज का पता चल सके। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका और यूके में पहले हुए एनालिसिस में यह बात सामने आई थी कि इंफेक्शन (infection) के खिलाफ कुछ इम्युनिटी (immunity) कम हुई है। इससे जुड़ी स्टडी के शुरुआती डाटा से यह सामने आया है कि पिछली लहर से यह नए वेरिएंट से कुछ कम बीमारियां हो सकती हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

एस. के. राणा September 29 2021 30687

कई टीके विकसित किये जा चुके हैं, जो मेनिन्जाइटिस से बचाव करते हैं। जिनमें मेनिंगोकोकल, हीमोफिलस इन्फ

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

सौंदर्या राय April 13 2022 35641

गर्मियों में आपकी सुन्दरता पर विपरीत प्रभाव डालने वाले इन प्रॉब्लम से बचने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे

आयुर्वेद में किडनी फेलियर, लीवर फेलियर और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों का इलाज संभव: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार December 19 2022 43279

एचआईआईएमएस का मुख्य उददेश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए पारंपरिक उप

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश।

हुज़ैफ़ा अबरार February 11 2021 27608

कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किए जाने के दृष्टिगत यह आवश्यक हो गया है कि सभी चिकित्सालयो

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 12 2022 29457

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। जहां ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

रंजीव ठाकुर September 06 2022 27770

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक 'वैश्विक महामारी सन्धि' की ज़रूरत

हे.जा.स. December 01 2021 31055

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि कोरोनावायरस (Cor

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 26579

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69825

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2022 24861

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासि

Login Panel