











































एम्स, गोरखपुर की प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Aiims) गोरखपुर में सामुदायिक चिकित्सा और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के सौजन्य से गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार तथा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
वेबिनार में एम्स की कार्यकारी निदेशिका डॉ सुरेखा किशोर ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में बहुत असमानता है। इसे दूर करने के लिए सभी संस्थाओं को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाने के प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सामुदायिक चिकित्सा और पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. हरि शंकर जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर चिंता एवं प्रयास किये जाते हैं। इस वर्ष हमारी पृथ्वी और हमारा स्वास्थ्य कैसे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसी बात पर मंथन करने कि आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।
आरएमसी, आईएमडी नई दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ आनंद शर्मा ने वैश्विक स्तर पर हो रहे पर्यावरण परिवर्तन और इसके पृथ्वी पर हो रहे प्रभाव तथा अंततः पृथ्वीवासियों के स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की।
आईसीएमआर में पूर्व वरिष्ठ सलाहकार डॉ रमेश धीमान ने मौसम में हो रहे परिवर्तन का संचारी रोगों की स्थिति पर हो रहे असर को बड़ी बारीकी से बताने की कोशिश की तथा इस वजह से मौजूदा स्थिति में इन रोगों के रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों में वांछित बदलावों के बारे में चर्चा की।
अंत में सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के डॉ आनंद मोहन दीक्षित ने इस वेबिनार में भाग लेने वाले सभी वक्ताओं तथा संकाय सदस्यों तथा रेजिडेंट चिकित्सकों को उनकी मौजूदगी के लिए धन्यवाद दिया। संगोष्ठी का संचालन डॉ यू वेंकटेश ने किया।
गुरुवार को एम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल छात्र छात्राओं ने आम लोगो को जागरूक करने के लिए एक रैली भी निकाली। इसे डॉ. सुरेखा किशोर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इसके अलावा विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र शिवपुर में तथा निकट के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विभाग की तरफ से डॉ प्रदीप खरया, डॉ बिजित विश्वास तथा डॉ प्रेम शंकर ने विद्यालय में छात्र-छात्रों सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वस्थ आचरण तथा उत्तम स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों के बारे में जागरूक किया। केंद्र पर चिकित्सा के लिए आये मरीजों को भी स्वस्थ जीवन के लिए किये जा सकने वाले उपायों के बारे में बताया गया।
एम्स के ओपीडी ब्लॉक में विभाग के डॉ अबू बशर ने वहां उपस्थित मरीजों के साथ ही मरीजों के साथ आये लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए किये जाने वाले उपायों के बारे में बताया तथा पर्यावरण का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और उनसे निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1036
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 364
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 49
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर होप इनिशिएटिव तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ और निर्वान हॉस्पिटल द
स्लीप एपनिया एक संभावित गंभीर स्लीप डिसऑर्डर है जिसमें बार-बार सांस लेना बंद हो जाता है और शुरू हो ज
डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों
दस साल पहले की तुलना में ग्रामीण इलाकों में प्रसव से पहले बेहतर देखभाल और माताओं में संक्रमण में गिर
अस्पताल सिवाना परिसर में आमजनता की सुविधा के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और सी बी सी मशी
चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू
तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस का ग्राफ 37 से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है। इसका खुलासा जीएसवीएम
आंखों की जांच से लगभग 12 फ़ीसदी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पर जो भी खर्च आएगा उसे गृह और परिवह
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछडे वर्ग के लोग
60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमार लोगों को भी एक मार्च से कोरोना क

COMMENTS