देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कुछ नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि खामी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

रंजीव ठाकुर
September 15 2022 Updated: September 16 2022 01:12
0 34635
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारीगणों समीक्षा करते हुए

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कुछ नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि खामी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) एवं स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) के मंडलीय व जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पार्थ सारथी सेन शर्मा (Partha Sarathi Sen Sharma) प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रविन्द्र और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उप्र की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय मौजूद थी।

 

उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों (government hospitals) व मेडिकल कॉलेजेज (medical colleges) की ओपीडी (OPD) में मरीजों को लम्बी-लम्बी कतारों में लगकर घंटों पर्चा बनवाने के लिए इंतजार न करना पड़े। ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर (OPD Counters) बढ़ाए जाएं और जरूरत के अनुसार ज्यादा कर्मचारियों को इस काम में लगाया जाए।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी मरीजों (TB patients) को समय पर दवाएं उपलब्ध हों इसका विशेष ख्याल रखा जाए। 29 सितंबर को 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को कोरोना (corona vaccine) से बचाव के लिए टीके की सतर्कता डोज लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य रखा जाए।

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर (blood donation camp) को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए। 18 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (free health camp) लगाया जाए और इस शिविर को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला (CM Arogya Mela) से जोड़कर आयोजित किया जाए।

 

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरणों (medical equipments) को क्रियाशील रखा जाए। यदि उपकरण खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए। सिर्फ शासन को पत्र लिखकर खानापूरी न करें बल्कि मुख्यालय पर सक्षम अधिकारी से फोन पर वार्ता करें और उपकरण को जल्द से जल्द ठीक करवाने का प्रयास करें।

 

उन्होंने (Medical and Health Minister) यह भी कहा कि यदि किसी अस्पताल में निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि लम्बे समय से चिकित्सीय उपकरण खराब है और उसे ठीक करवाने के लिए सक्षम स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना के बाद सर्जिकल आइटम्स महंगे हुए, खपत भी घटी - सर्जिकल कारोबारी

रंजीव ठाकुर May 02 2022 31543

हेल्थ केयर में सर्जिकल आइटम्स की महती भूमिका होती है और ऐसा कहा जाता है कि मरीज या तीमारदार को ये प्

मेदांता ने एओर्टिक स्टेनोसिस मैनेजमेंट की जरूरत वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई आस जगाई

मेदांता ने एओर्टिक स्टेनोसिस मैनेजमेंट की जरूरत वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई आस जगाई

हुज़ैफ़ा अबरार December 12 2025 4732

मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. प्रवीण चंद्रा ने कहा, ‘यह मामला द

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विशेष संवाददाता February 16 2023 30909

मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का होना एक आम बात हो गई है। वायरल फीवर के तेजी से फैलने का मुख्य का

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

आरती तिवारी June 09 2023 49008

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने निर्देश देते हुए जिलों के मुख्य चिकित्साधि

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

लेख विभाग December 06 2022 39883

यूएल के एसोसिएट प्रोफेसर मौरिस एन कोलिन्स ने कहा, ‘‘रीढ़ की हड्डी में लगी चोट या नुकसान व्यक्ति के ल

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

हे.जा.स. August 22 2022 25210

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42166

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

भारत में प्रति माह तेजी से बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार।

भारत में प्रति माह तेजी से बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार।

admin August 09 2021 25556

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके लगने की स

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

रंजीव ठाकुर May 15 2022 24854

आजकल की भागदौड़ एवं तनाव भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य खासतौर से हृदय की तरफ ध्यान नहीं द

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता September 18 2022 43541

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। वहीं इस मौके पर जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने महा रक्

Login Panel