देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है।आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है।

0 19902
देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,83,07,832 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 3,207 और लोगों ने जान गंवा दी है और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 3,35,102 पर पहुंच गयी है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 लाख से कम दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 20,19,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। अभी तक देश में कुल 35,00,57,330 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर 6.57 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण दर लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है। संक्रमण की साप्ताहिक दर गिरकर 8.21 प्रतिशत रह गयी है।

इलाज करा रहे इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 17,93,645 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 92.48 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,61,79,085 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

देश में इस महामारी से जिन 3,207 लोगों ने जान गंवाई है उनमें से सबसे अधिक 854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 490, कर्नाटक में 464, केरल में 194, उत्तर प्रदेश में 175, पश्चिम बंगाल में 137 और आंध्र प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई।

कोरोना वायरस से अभी तक 3,35,102 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 96,198 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 29,554 की कर्नाटक, 24,722 की तमिलनाडु, 24,299 की दिल्ली, 20,672 की उत्तर प्रदेश, 15,678 की पश्चिम बंगाल, 14,649 की पंजाब और 13,077 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दवाओं के ओवरडोज  पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

दवाओं के ओवरडोज पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 1421

चिकित्सकीय दवाओं की गलत मात्रा एक से अधिक दवाओं का असावधानीपूर्वक सेवन दवाओं के बीच हानिकारक पारस्पर

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विशेष संवाददाता February 16 2023 30916

मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का होना एक आम बात हो गई है। वायरल फीवर के तेजी से फैलने का मुख्य का

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27877

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 29707

ओपीडी में इस व्यवस्था लागू कर दिया गया है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मरीज भर्ती किए जा रहे

महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों का होमयोपैथिक इलाज है कारगर।

महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों का होमयोपैथिक इलाज है कारगर।

लेख विभाग February 03 2021 49050

लगभग एक तिहाई भारत थायराइड विकार से पीड़ित है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड विकार विकसित

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 32143

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

152 वर्ष का हुआ बलरामपुर चिकित्सालय, स्थापना समारोह आयोजित।

152 वर्ष का हुआ बलरामपुर चिकित्सालय, स्थापना समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 29239

चिकित्सालय की लैब में, चिकित्सालय के साथ साथ स्थानीय चिकित्सालयों, डा० एस० पी० एम० चिकित्सालय, बी0जे

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

श्वेता सिंह November 09 2022 24263

मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में डेंगू /वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम के संबंध में संबंधित अध

GSVM मेडिकल कॉलेज ने निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

GSVM मेडिकल कॉलेज ने निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

आरती तिवारी September 03 2022 31607

नेत्रदान को महादान माना जाता है। नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा के तहत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ से व

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

रंजीव ठाकुर February 23 2021 31874

भारत में बने टीके की गुणवत्ता इसी से साबित हो जाती है कि आज बहुत से देश इस टीके की मांग कर रहे हैं।

Login Panel