देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

पुलिस ने महिला को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला अपनी जनरल मर्चेंट की दुकान से नशीले इंजेक्शन बेचती थी। बरामद दवाओं के इंजेक्शन बेहद संवेदनशील प्रकृति के है,और कैंसर के रोग में असहनीय दर्द निवारक या आक्रामक मनोरोगियों के इलाज में इस्तेमाल होते है।

आरती तिवारी
August 30 2022 Updated: August 30 2022 16:49
0 33441
नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार थाना मुहम्मदाबाद, गाज़ीपुर

गाजीपुर (लखनऊ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में नशाखोरी और ड्रग्स डीलर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को नशा कारोबारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया था। इसी के तहत गाज़ीपुर में मोहम्दाबाद पुलिस ने एसपी गाज़ीपुर के निर्देशन में एक महिला तस्कर को नशीले इंजेक्शन और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।  महिला के पास से कुल 5 हजार कीमत की नशीली दवाओं को भी पुलिस ने सीज किया है।

पुलिस ने महिला को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला अपनी जनरल मर्चेंट की दुकान से नशीले इंजेक्शन बेचती थी। बरामद दवाओं के इंजेक्शन बेहद संवेदनशील प्रकृति के है,और कैंसर के रोग में असहनीय दर्द निवारक या आक्रामक मनोरोगियों के इलाज में इस्तेमाल होते है।

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र को मुखबिर से अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी लीड मिली। पुलिस को यह सूचना मिली कि हाजी अशरफ अली पुरानी कचहरी मंगल बाजार के दुकान मे एक महिला किराने की दुकान की आड़ में नशीली दवाईयों के इंजेक्शन, को बेचने के धंधे में लिप्त है। इस महिला के बेचे नशीले इंजेक्शन और सिरिंज से अब तक कई लोगो का जीवन बर्बाद हो चुका है। पुलिस ने इस लीड पर काम करते हुए ड्रग्स निरीक्षक बीके मौर्या को मोबाईल से सूचना देकर बुलाया।

वहीं ड्रग्स इंस्पेक्टर मौर्या मौके पर आये उनके सामने दुकान की तलाशी ली गयी तो दुकान के अन्दर रैकों मे छिपाकर रखे गए, इंजेक्शन LEEGESIC 143 शीशी 2ML, एविल – 10 ML 284 शीशी के साथ ही एविल – 2 ML 370 शीशी और निडिल – 940 अदद, के साथ ही सिरिंज–77 अदद बरामद किया गया। पकड़े गए इंजेक्शन को बिना उचित लायसेंस के दुकानदारों को अपनी दुकान पर रखने को लेकर प्रतिबंध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25485

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

कोविड खत्म नहीं हुआ, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें: डॉ मंडाविया

कोविड खत्म नहीं हुआ, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें: डॉ मंडाविया

एस. के. राणा June 14 2022 27545

डॉ मंडाविया ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, यानी जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

हे.जा.स. July 25 2021 32435

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ

74 साल की आंखों से दुनिया देखेगी छह महीने की पलक, डॉक्‍टरों ने किया कॉर्निया ट्रांसप्लांट

74 साल की आंखों से दुनिया देखेगी छह महीने की पलक, डॉक्‍टरों ने किया कॉर्निया ट्रांसप्लांट

आरती तिवारी November 08 2022 26713

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने 6 महीने की बच्‍ची का कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया है।बता दें कि यह

नगर पालिका परिसर में किया गया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

नगर पालिका परिसर में किया गया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 20 2023 38408

शिविर में डॉक्टर धनंजय वशिष्ठ और डॉ. अनुभव उपाध्याय सहित उनकी टीम ने 175 मरीजों की आंखों की जांच कर

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

हे.जा.स. May 19 2023 29704

पूर्वी चम्पारण में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला मुफ्त वितरण के लिए आयी द

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

एस. के. राणा October 10 2022 32608

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में 15 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई जिसमें केरल के 12 लोग

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

विशेष संवाददाता January 19 2023 38614

बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 755 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 को भर्ती किया गया। दो मरीजों की गंभीर हा

व्यक्ति की सहमति के बिना जबरन टीकाकरण का कोई प्रावधान नहीं 

व्यक्ति की सहमति के बिना जबरन टीकाकरण का कोई प्रावधान नहीं 

एस. के. राणा January 17 2022 35142

भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों में संबंधित व्यक्ति

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, सिटी मजिस्ट्रेट रहे मौजूद

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, सिटी मजिस्ट्रेट रहे मौजूद

वजाहत बेग June 09 2023 35464

प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ

Login Panel