देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

लंबे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है तथा हृदय रोग सहित डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ घेर लेतीं हैं। विभिन्न रिपोर्टे बतातें हैं कि 1950 के बाद सेडेंटरी नौकरियों यानी एक जगह बैठे रहने वाली नौकरियों मे 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है

0 28759
अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां। रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, कानपुर

कानपुर। आधुनिक जीवन शैली के साथ टेक्नोलॉजी, इंटरनेट की सुविधा के कारण कानपुर और इसके आसपास के जिलों में विशेष रूप से युवा पहले से कहीं अधिक निष्क्रिय हो गए हैं। डॉ अभिनीत गुप्ता, कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, कानपुर ने बताया कि गतिहीन जीवन शैली के कारण 21-40 वर्ष की आयु के लोगो में हृदय संबंधी मामलों में वृद्धि हुई है। 

डॉ अभिनीत गुप्ता ने बताया कि लंबे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है तथा हृदय रोग सहित डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ घेर लेतीं हैं। विभिन्न रिपोर्टे बतातें हैं कि 1950 के बाद सेडेंटरी नौकरियों यानी एक जगह बैठे रहने वाली नौकरियों मे 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।अब देश में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने वाली नौकरियां 20 प्रतिशत से भी कम है। युवा आबादी में अल्कोहल, धूम्रपान, खराब और गतिहीन जीवन शैली, कुछ ऐसे कारक हैं जो न केवल मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए जोखिम को बढ़ाते हैं, बल्कि लंबे समय में हृदय की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित करते हैं।

डॉ गुप्ता ने कहा “हृदय संबंधी समस्याएं या दिल का दौरा होना पहले बुजुर्ग समुदाय तक सीमित था। आजकल 20, 30 और 40 वर्ष के लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। हम कानपुर, इटावा और औरेया में लगभग 15% युवा वर्ग में हृदय संबंधी समस्याएं देख रहे हैं। जेनेटिक प्रकृति और पारिवारिक इतिहास के अलावा, युवाओं की खराब जीवन शैली, तनाव, अनियमित नींद के पैटर्न सबसे आम और जोखिम वाले कारक हैं जिनके कारण वे दिल की बीमारियों का शिकार हो रहे है”।

हृदय संबंधी लक्षण हर व्यक्ति में भिन्न होते हैं। कुछ में अपच जैसे लक्षण होतें हैं। कुछ में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न महसूस हो सकता है। दर्द आमतौर पर छाती के केंद्र में महसूस किया जाता है, जो बाहों, गर्दन, जबड़े और यहां तक कि पेट तक फैलता है, साथ में घबराहट और सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। यदि धमनियां पूरी तरह से ब्लॉक हो जाती हैं, तो दिल का दौरा पड़ सकता है जो हृदय की मांसपेशियों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।

 उन्होंने ने आगे कहा “दिल के दौरे का दर्द अक्सर बहुत पसीना, चक्कर आना, मतली और सांस की तकलीफ से जुड़ा होता है। यह मधुमेह वाले लोगों में आम है। दिल के दौरे का अगर सीधे इलाज नहीं किया जाए तो घातक हो सकता है। जीवनशैली में कुछ सरल बदलाव करने से जैसे कि स्वस्थ संतुलित आहार खाना, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, नियमित व्यायाम करना, धूम्रपान न करना और कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह को नियंत्रित करके आने वाले खतरों को टाला जा सकता है। जीवनशैली बदलाव हृदय संबंधी बीमारियों, स्ट्रोक और डेमेंशिया के जोखिम को भी कम कर सकते हैं और अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ भी दे सकते हैं”।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 44914

सहारा हास्पिटल की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक

हिमाचल में कोरोना के बीते दिन 318 नए मरीज मिले

हिमाचल में कोरोना के बीते दिन 318 नए मरीज मिले

हे.जा.स. April 03 2023 25660

हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 318

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस

विशेष संवाददाता October 12 2022 35676

प्रदेश में लगातार डेंगू पैर पसार रहा है. हरिद्वार जिले में डेंगू के 173 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं

दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ संक्रमण का पहला मामला सामने आया।

दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ संक्रमण का पहला मामला सामने आया।

एस. के. राणा December 05 2021 25564

ओमिक्रोन संक्रमित मरीज का इस समय लोक नायक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसे बीमारी के मामूली ल

मेकअप के साथ आँखों को कैसे दें स्मोकी लुक?

मेकअप के साथ आँखों को कैसे दें स्मोकी लुक?

सौंदर्या राय December 15 2021 63451

स्मोकी आँखों को बनाने के लिए किसी भी कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि आपको एक जैसी रंगत के क

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

नवजात शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। 2023 की तुलना में 2024 में नवजात मृत्यु दर

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का नामकरण "ओमिक्रोन

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का नामकरण "ओमिक्रोन

हे.जा.स. November 29 2021 35587

कोविड-19 के नए वैरिएण्ट को ग्रीक नाम – ‘ओमिक्रोन’ दिया है और इसके अनेक रूप परिवर्तनों और इसकी तेज़ स

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

एस. के. राणा May 16 2021 31281

स्पुतनिक ने निर्माण के लिए भारत में कई कंपनियों के साथ करार किया है। भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा न

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अन्तिम दौर में, बीते दिन बीस हजार से कम नए मरीज़

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अन्तिम दौर में, बीते दिन बीस हजार से कम नए मरीज़

एस. के. राणा February 20 2022 33909

देश में इस समय कोरोना के 2,24,187 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.52% है। कोविड इंफेक्शन से अब तक 5,11,90

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

लेख विभाग July 11 2022 36927

घुटनों के दर्द से देश दुनिया की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित है और वर्तमान में इस लाइफस्टाइल डिज़ीज़ ने

Login Panel