देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

यूरोपीय संसद ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 324 सदस्यों ने वोट डाले। इसके खिलाफ 155 सदस्यों ने मतदान किया। यूरोपीय संसद के 38 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

हे.जा.स.
July 10 2022 Updated: July 10 2022 00:30
0 33675
गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया  प्रतीकात्मक चित्र

ब्रसेल्स। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भपात की वैधानिक मान्यता खत्म करने के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने आवाज उठाई है। यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की निंदा की है। यूरोपियन यूनियन (ईयू) में गहरा नैतिक प्रभाव रखने वाली संसद में अमेरिका की आलोचना असमान्य बात है।


गुरुवार रात यूरोपीय संसद ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 324 सदस्यों ने वोट डाले। इसके खिलाफ 155 सदस्यों ने मतदान किया। यूरोपीय संसद के 38 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की निंदा के साथ ही यूरोपीय संसद ने यह मांग भी की है कि यूरोप में गर्भपात (abortion) को मौलिक अधिकार बना दिया जाए। ईयू के मौलिक अधिकार घोषणापत्र में इस अधिकार को शामिल करने की मांग गुरुवार को पारित हुए प्रस्ताव में ही शामिल है।


गर्भपात को मौलिक अधिकारों बनाने की मांग - Demand to make abortion a fundamental right
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बीते महीने 1973 के अपने उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें गर्भपात को वैध ठहराया गया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला आने के बाद से दुनिया के अनेक देश उसकी निंदा कर चुके हैं। इजराइल और फ्रांस में तो गर्भपात के अधिकार को पुख्ता बनाने के कदम उठाए जा चुके हैं। अन्य कई देशों में भी ये मांग उठी है कि गर्भपात कराने को संविधान में दर्ज मौलिक अधिकारों का हिस्सा बनाया जाए, ताकि भविष्य में उसे खत्म करना संभव ना रहे। अब यूरोपीय संसद ने भी इस मांग में अपनी आवाज मिलाई है।


यूरोपीय संसद (European Parliament) के प्रस्ताव में अमेरिका में गर्भपात के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहीं महिलाओं के प्रति एकजुटता जताई गई। साथ ही अमेरिकी कांग्रेस (संसद) से अपील की गई कि वह गर्भपात को फिर से वैध बनाने के लिए संघीय स्तर पर जरूरी कानून पारित करे। प्रस्ताव में कहा गया- ‘ईयू के सदस्य देश गर्भपात की सुरक्षित, वैध, और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। वे प्रसव पूर्व और मातृ स्वास्थ्य, स्वैच्छिक परिवार नियोजन, युवा अनुकूल सेवाएं, और एचआईवी निरोधक इलाज की सुविधाएं भी बिना किसी भेदभाव के मुहैया कराते हैं।’ प्रस्ताव में कहा गया कि इन सब सेवाओं को अब कानूनी संरक्षण प्रदान करने की जरूरत है।


अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना - Criticism of the decision of the US Supreme Court
यूरोप में महिला अधिकारों के समर्थक समूहों ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उदारवादी थिंक टैंक रीन्यू यूरोप ग्रुप की अध्यक्ष स्टीफाने सयोर्ने ने कहा है- अमेरिका के उदाहरण ने यह साफ कर दिया है कि ईयू (EU) में गर्भपात अधिकार को सुरक्षित करने के लिए हमें हर जरूरी कदम उठाने चाहिए। स्वीडन की राजनेता हेलेन फ्रिट्जॉन ने कहा है- ‘अमेरिकी उदाहरण से हमें एक सबक मिला है- मानवाधिकारों (human rights) के मामले में कभी भी यह मानकर नहीं चला जा सकता कि हमें सुरक्षित रहेंगे। इसलिए हमें उनकी रक्षा की लड़ाई अवश्य लड़ते रहनी चाहिए।’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 14 2023 28244

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि XBB.1.5- अब तक पाया गया सबसे तेजी से फैलने वाला ऑमिक्रॉन सबवेरिए

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

हे.जा.स. January 28 2021 26244

कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर June 01 2022 47499

उन्होंने बताया आज प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे इस बात का उनसे अनुरोध किया है कि तम्

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

हुज़ैफ़ा अबरार February 21 2021 33167

आंखों की जांच से लगभग 12 फ़ीसदी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पर जो भी खर्च आएगा उसे गृह और परिवह

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 483

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

विश्व अंगदान दिवस पर आरएमएलआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व अंगदान दिवस पर आरएमएलआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2026 728

संस्थान अब मृतक दाता से अंग प्रत्यारोपण शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और सभी संबंधित टीमें इ

डॉक्टरों को सीएम गहलोत ने दी नसीहत

डॉक्टरों को सीएम गहलोत ने दी नसीहत

जीतेंद्र कुमार February 22 2023 31628

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा को संविधान में व्यवसाय नहीं, सेवा की

आयुष्मान योजना का लाभ देने में ये जिला है अव्वल

आयुष्मान योजना का लाभ देने में ये जिला है अव्वल

आरती तिवारी October 03 2022 27889

यूपी के कई  जिलों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

हे.जा.स. April 08 2023 31253

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर

Login Panel