देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन में हैं। इस प्रयास के कारण हादसे के शिकार लोगों की मौतों की संख्या को कम किया जा सकेगा।

हे.जा.स.
January 19 2021 Updated: January 26 2021 23:57
0 23527
एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन एम्स दिल्ली में बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए

नई दिल्ली। भारत में प्रति वर्ष जलने के 70 लाख मामले सामने आतें हैं जिनमें से 1. 4 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है और 2.4 लाख लोग गंभीर विकृति के शिकार हो जातें हैं। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), दिल्ली के नवनिर्मित बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक का उद्घाटन करते कहा। 

उन्होंने कहा कि जलने के कारण वर्कफोर्स की हानि सबसे बड़ा कारण है और यह भारत जैसे देश के लिए चिंता का विषय है। ज्यादा जनसंख्या  के कारण अधिकांश बर्न देखभाल केंद्रों पर बहुत बोझ हो गया है। इस कारण जले हुए व्यक्तियों की देखभाल नहीं के बराबर है। ऐसे में जले हुए मरीज़ों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना अत्यधिक आवश्यक है। डॉ हर्षवर्धन ने लोकार्पण समारोह में आशा व्यक्त किया कि नए बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के कारण उपेक्षित मरीज़ों को उच्च और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधायें मिलेंगी और अनुसंधान का रास्ता प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल जरूरत और उपलब्धता के बीच की खाई को काम कर देगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन में हैं। इस प्रयास के कारण हादसे के शिकार लोगों की मौतों की संख्या को कम किया जा सकेगा। जलने के कारण मरीज़ों में पैदा होने वाली शारीरिक विकृतियों को काम किया जा सकेगा और इससे इलाज के लागत में कमी आएगी। यह अत्याधुनिक इकाई प्रति वर्ष जलने वाले 5,000 और 15,000 आकस्मिक मरीज़ों को चिकित्सा सुविधा देने में सक्षम है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आरती तिवारी June 30 2023 30379

यशोदा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के जरिए मेरठ जनपद की 28 वर्षीय नाजिश को ईद के मौके पर नई जिंदगी

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

हे.जा.स. May 01 2022 45402

कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समूह 'फ्रीडम फाइटर्स कनाडा' द्वारा आयोजित 'रोलिंग थंडर'

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा December 30 2022 25333

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ.मनसुख मांडविया इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मनसुख मांडविया

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

आरती तिवारी May 01 2023 33170

कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बा

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

विशेष संवाददाता February 06 2023 29385

हिमाचल के जिला सोलन के बच्चों को कई बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वैक्सीनेशन अभ

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 25254

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच के बाद चार मरीज संक्रमित पाए गए

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

श्वेता सिंह September 14 2022 35478

पशु चिकित्सक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे और प्रदेश भर के चिकित्सक

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 44823

सहारा हास्पिटल की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

विशेष संवाददाता September 15 2022 24944

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

अबुज़र शेख़ October 25 2022 27875

इस सीजन में अब तक डेंगू के 55 मरीज मिल चुके हैं। 45 ठीक हो गए हैं। 591 लोगों की जांच में दो लोगों को

Login Panel